Let’s travel together.

शिवराज ने केपी पर कसा तंज, पिछोर में कुछ नहीं कर सके अब शिवपुरी में बदलाव की बात कर रहे

0 108

आमसभा में सीएम ने केपी सिंह पर निशाना साधा

 रंजीत गुप्ता शिवपुरी

शिवपुरी जिले में विधानसभा चुनाव को लेकर प्रचार तेज हो गया है। इसी क्रम में मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने शिवपुरी, कोलारस और करैरा विधानसभा में पहुंचकर यहां पर आमसभाएं की और भाजपा के लिए वोट मांगे। इस दौरान शिवपुरी में एक आमसभा को संबोधित करते हुए मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा कि केंद्र और राज्य की डबल इंजन की सरकार ने वह सब काम किए हैं जो कभी नहीं हुए। आज डबल इंजन की सरकार के कारण मध्यप्रदेश प्रगति के पथ पर आगे बढ़ रहा है। महिला सशक्तिकरण से लेकर छात्र-छात्राओं तक के लिए योजनाएं बनाई गई हैं जिसका लाभ उन्हें मिल रहा है। शिवपुरी विधानसभा क्षेत्र से कांग्रेस प्रत्याशी केपी सिंह पर निशाना साधते हुए मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने आमसभा के दौरान कहा कि जो पिछोर में रहते हुए कुछ नहीं कर सके अब वह शिवपुरी में बदलाव की बात कह रहे हैं। उन्होंने जनता से अपील करते हुए कहा कि भाजपा के प्रत्याशी देवेंद्र जैन को जिताएं। भाजपा सरकार विकास के वादे पर आगे बढ़ती है भाजपा ने जो कहा है वह किया है। डबल इंजन की सरकार ने प्रदेश में विकास के नए रास्ते खोले हैं।

नीतिश को कुर्सी पर रहने का अधिकार नहीं-

मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार पर निशाना साधा है। शिवपुरी में एक आमसभा के दौरान सीएम शिवराज सिंह चौहान ने कहा कि महिलाओं का अपमान करने वाले बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार को एक मिनट भी अपनी कुर्सी पर रहने का अधिकार नहीं है। उन्होंने विधानसभा में अपमानजनक टिप्पणी की। सभा के दौरान सीएम शिवराज ने कहा कि इस बेशर्मी पर नीतीश कुमार के साथ कांग्रेस खड़ी है। उन्होंने कहा कि वह कांग्रेस नेता सोनिया गांधी से पूछना चाहते हैं कि नीतीश कुमार की इस टिप्पणी पर आप क्या-क्या कहना है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस ने अभी तक इसकी आलोचना तक नहीं की है।

मामा है तो लाडली बहना योजना है –

शिवपुरी में आमसभा के दौरान मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा कि भूल से भी प्रदेश में कांग्रेस आ गई तो लाडली बहना योजना बंद कर दी जाएगी। उन्होंने कहा कि मामा है तो लाडली बहना है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस के सत्ता के आने के रास्ते पर ताला लगा दो। उन्होंने आरोप लगाया कि कांग्रेस की जब 15 महीने की सरकार प्रदेश में आई तो उन्होंने संबल योजना बंद कर दी। प्रदेश को बदहाल कर दिया। तीर्थ यात्रा योजना बंद कर दी, बच्चों को दिए जाने वाले लैपटॉप की राशि भी बंद कर दी।

Leave A Reply

Your email address will not be published.

एआई और फिनटेक की कक्षाएं हुई प्रारंभ        |     शांति और सद्भाव के साथ मनाएं नवरात्रि-दशहरा के त्योहार     |     भोपाल न्यू मार्केट में भीषण आग, कई दुकानें और रेहड़ियां चपेट में; 15 से ज्यादा दमकल मौके पर     |     बाणगंगा धाम पर 5 से 10 अक्टूबर तक श्रीमद् भक्तमाल कथा ज्ञान यज्ञ जारी     |     विश्व नेत्र दिवस पर सेवा भारती और स्वास्थ्य विभाग ने लगाया संयुक्त शिविर, 305 मरीजों की जांच, 22 ऑपरेशन के लिए चिन्हित     |     उप मुख्यमंत्री श्री शुक्ल ने जीएमसी एवं हमीदिया चिकित्सालय परिसर में निर्माणाधीन कार्यों का किया निरीक्षण     |     उपमुख्यमंत्री ने टीबी उन्मूलन के लिए JOSH (जॉइंट स्क्वॉड फ़ॉर हेल्थ) टीम का किया शुभारंभ     |     उप मुख्यमंत्री श्री शुक्ल ने श्री ताहिर अली को 73वें जन्मदिवस पर दी शुभकामनाएँ     |     उपमुख्यमंत्री राजेंद्र शुक्ल ने 11 वीं राज्य स्तरीय TNAI कांफ्रेंस-2026 का किया उद्घाटन     |     पीएम कॉलेज ऑफ एक्सीलेंस में शिक्षा में AI के प्रयोग पर वाद-विवाद प्रतियोगिता     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811