मंत्रोच्चार के बीच किया गया कांग्रेस का सिलवानी विधानसभा में सिलवानी, बम्होरी, कुंडाली, में कार्यालय का शुभारंभ
तारकेश्वर शर्मा बम्होरी रायसेन
मध्य प्रदेश विधानसभा चुनाव में अब काम ही दिन का समय है इसी कड़ी में सिलवानी विधानसभा के कांग्रेस प्रत्याशी देवेंद्र पटेल ने शुक्रवार को सिलवानी बम्होरी कुंडाली मैं अपने कार्यकर्ताओं को प्रचार प्रसार सुविधा के लिए कार्यालय का शुभारंभ किया।सिलवानी में कार्यालय के उद्घाटन पर भाजपा से आए कार्यकर्ताओं ने भाजपा की नीति विरोध रवैया को लेकर बड़ी संख्या में कांग्रेस का दामन थामा।

इसी कड़ी में भाजपा से आए सभी कार्यकर्ताओं को देवेंद्र पटेल ने कांग्रेस की सदस्यता देलाई और आगामी विधानसभा के लिए कांग्रेस पार्टी के लिए क्षेत्र में कांग्रेस के पक्ष में चुनाव विजयी दिलाने के लिए संकल्प लिया।
वही कार्यक्रम में कार्यकर्ताओं को उत्साहित करते हुए कांग्रेस प्रत्याशी देवेंद्र पटेल बोले- में जनता का सेवक हूं, सेवक ही रहूंगा, मतदाता मुझे वोट रुपी आशीर्वाद दे।

यहां पर बड़ी संख्या में भाजपाईयो ने कांग्रेस का दामन थामा, कांग्रेस में शामिल होने वाले कार्यकर्ताओ का कांग्रेस प्रत्याशी देवेंद्र पटेल ने कांग्रेसी प्रतीक चिन्ह वाला तिरंगा दुपत्ता पहनाकर स्वागत किया।
आयोजित कार्यक्रम को कांग्रेस प्रत्याशी देवेंद्र पटेल ने संबोधित किया। उन्होने अपने संबोधन में प्रदेश व केंद्र सरकार की जमकर धज्जियां उड़ाते हुए कहा कि प्रदेश में भय, भ्रष्टाचार, आंतक का राज कायम है। रिश्वत दिए बगैर काम नही हो रहे है।कानून व्यवस्था कही नही बची है। आदिवासियो पर जमकर अत्याचार हो रहे है। 50 प्रतिशत कमीशन की सरकार में अपराध व अपराधियो का बोलवाला है।इसके अतिरिक्त उन्होने कहा कि वह हमेशा से ही जनता के सेवक रहे है और सेवक ही रहेगे।

श्री पटेल ने जनता से अपील की वह 17 नवंबर को होने वाले मतदान में कांग्रेस के चुनाव चिन्ह पंजा का बटन दबा कर कांग्रेेस को विजयी बनावे। आम सभा को आदिवासी बरिष्ठ कांग्रेस नेता लोक विजय शाह, प्रदेश कांग्रेस महामंत्री राजेंद्र तोमर, कांग्रेस जिलाध्यक्ष मुमताज खान,आदिवासी नेता नीलमणि शाह, धर्मवीर सिंह अंजर खान भोपाल, कबींद्र रघुवंषी, ब्लाक कांग्रेस अध्यक्ष संदीप शर्मा, नगर अध्यक्ष इमरान खान, युवा कांग्रेस पुनीत समैया आदि ने भी सबोधित किया।कार्यक्रम का संचालन अजय पटेल हमीरपुर ने किया। जवकि आभार कांग्रेस प्रत्याशी देवेंद्र पटेल ने माना। इस मौके पर बड़ी संख्या में कार्यकर्ता मौजूद रहे।वही कार्यक्रम के बाद जनसंपर्क भी किया गया इसके बाद पहुंचे श्री पटेल बम्होरी झरना मंदिर में हनुमान जी महाराज के मंदिर पर पूजा अर्चना गई।
बम्होरी में कार्यालय उद्घाटन के बाद बम्होरी और आसपास के क्षेत्र से आय अनेक लोगों ने कांग्रेस पार्टी की सदस्यता ली आगामी विधानसभा चुनाव में सिलवानी विधानसभा प्रत्याशी देवेंद्र पटेल को विजई बनाने का बीड़ा उठाया यहां पर भी श्री पटेल ने जनसंपर्क किया और कांग्रेस के लिए आशीर्वाद मांगा।
कुंडाली में भी कार्यालय का शुभारंभ करने के बाद श्री पटेल ने जनसभा को संबोधित करने के बाद जनसंपर्क कर कांग्रेस पार्टी के लिए आगामी विधानसभा के लिए आशीर्वाद मांगा।