रंजीत गुप्ता शिवपुरी
शिवपुरी में निर्दलीय प्रत्याशी और वर्तमान में जिला पंचायत सदस्य मनीराम लोधी ने गुरुवार को अपना विधानसभा का नामाकंन बापस लेते हुए भाजपा प्रत्याशी देवेन्द्र जैन को अपना समर्थन दिया है।
मनीराम लोधी ने फार्म खींचते हुए भाजपा प्रत्याशी के पक्ष में अपने समर्थकों का मन होने के चलते यह निर्णय लिया है।
भाजपा प्रत्याशी को समर्थन देते हुए मनीराम लोधी ने मीडिया को बताया है कि मेरे समर्थकों का कहना था कि हमारे पिछोर से पूर्व विधायक रहे है वह यहां लडने आए है। उन्हें हराकर जाना है। इसी के चलते हमने अपना समर्थन भाजपा को देते हुए अपना फार्म वापस लिया है।