रायसेन। सुल्तानपुर मे भोजपुर विधानसभा से भाजपा प्रत्याशी सुरेंद्र पटवा के चुनाव कार्यालय का उद्घांटन प्रभारी श्री सुधीर अग्रवाल एवं जिला भाजपा अध्यक्ष राकेश शर्मा ,प्रत्याशी सुरेंद्र पटवा ने किया।

इस अवसर पर कार्यकर्ताओ को सम्बोधित करते हुए नेता गण ने कहा कि अब समय कम हे। एक एक कार्यकर्ता अपना पोलिग स्टेशन सभाल ले। हमे किसी भी हाल मे 50 हजार के पार जाना हे।
सुरेंद्र पटवा ने कहा कि काँग्रेस प्रत्याशी 32 साल बाद क्षेत्र मे चुनाव लड़ने आये हे । स्व श्री सुंदरलाल जी पटवा से चुनाव हारने के बाद वह कभी क्षेत्र मे नही रहे ।न लोगो के सुख दुख मे काम आये ।

राकेश शर्मा ने कहा कि यह कांग्रेस का आखिरी चुनाव हे। इसके बाद उन्हे यहां प्रत्याशी भी नही मिलेंगे। कार्यक्रम का संचालन अपने शायराना अंदाज मे भाजपा नेता कमलेश राजपाल ने किया।

चुनाव कार्यालय के उद्घांटन पश्चात शहर मे रेली निकाली है जिसमे बड़ी संख्या मे भाजपा कार्यकर्ता मौजूद रहे । भाजपा प्रत्याशी का इस दौरान तिलक लगाकर जगह जगह स्वागत किया गया।