Let’s travel together.

कुर्मी समाज  ने आधुनिक भारत के निर्माता सरदार वल्लभ भाई पटेल की 148 वीं जयंती मनाई

0 113

 

सी एल गौर रायसेन

भारत के प्रथम गृहमंत्री एवं आधुनिक भारत के निर्माता लोह पुरुष भारत रत्न सरदार वल्लभभाई पटेल की 31 अक्टूबर को १४८ बी जयंती के शुभ अवसर पर सागर मार्ग के पास कुर्मी क्षत्रिय समाज द्वारा जयंती कार्यक्रम का आयोजन किया गया, इस दौरान समाज के लोगों ने सरदार वल्लभ भाई पटेल के छायाचित्र के समक्ष दीप प्रज्ज्वलित करते हुए उन्हें श्रद्धा सुमन अर्पित किए। इस अवसर पर इस अवसर पर मौजूद कुर्मी समाज के पदाधिकारी एवं कार्यकर्ताओं ने सरदार वल्लभ भाई पटेल के जीवन चरित्र पर प्रकाश डालते हुए उनके बताए हुए मार्ग पर समाज के लोगों से चलने का आह्वान किया।

कार्यक्रम में मौजूद समाज के प्रवक्ता एवं वरिष्ठ पत्रकार सी एल गौर, समाजसेवी मुरली मनोहर गौर, मुन्नालाल गौर, कपिल पटेल, अश्वनी पटेल,हितेश गौर, हेमराज गौर, संजय गौर, मनीष गौर, अंकित पटेल, अभय पटेल, रामसिंह गौर सहित कुर्मी समाज के अनेक पदाधिकारी और कार्यकर्ता इस अवसर पर मौजूद रहे। इस मौके पर सभी ने सरदार वल्लभ भाई पटेल के बताए हुए मार्ग पर चलने की शपथ ग्रहण करते हुए कार्यक्रम में उत्साह के साथ भाग लिया। वहीं दूसरी ओर रायसेन से 15 किलोमीटर दूर ग्राम मुरैल कलां में सरदार पटेल की जयंती पर देश के प्रथम गृहमंत्री ,संस्कृति मंत्री, देश को एक सूत्र मे बांधने वाले अखंड भारत के निर्माता,भारतरत्न लौहपुरुष सरदार वल्लभभाई पटेल की 148 वीं जयंती पर पुष्पान्जली अर्पित की एवं राष्ट्रीय एकता की शपथ ली। इस अवसर पर संतोष पाटीदार,नीलेश पटेल,पुरन सिंह गौर, ,नर्वदा प्रसाद गौर, यशवंत पटेल,राम बाबू गौर,गंगाराम गौर,देवेन्द्र गौर,महाराज सिंह,मोहित गौर,विष्णू प्रसाद,आशीष गौर,नवीन गौर, शुभम्ं,श्रवन,अंशुल गौर,सेटू गौर,वन्टी ,धर्मेन्द्र सहित ग्रामीण जन उपस्थित रहे!

Leave A Reply

Your email address will not be published.

ईद का जश्न: लोगों ने ईदगाह पर अदा की नमाज, अमन-चैन की मांगी दुआ     |     कलेक्टर गाइडलाइन का विरोध शुरू, मनमानी बढ़ोतरी के खिलाफ दिया ज्ञापन     |     बारिश से किसानों की बढ़ी चिंता,फसल खराब होने के आसार     |      23 साल बाद रामलीला का आयोजन,  पहले दिन राम जन्म की कथा का मंचन      |     बालमपुर घाटी में लगातार दूसरे दिन बड़ा हादसा टला, ब्रेक फेल ट्राला खाई में घुसा     |     वीरांगना महारानी अवंती बाई के बलिदान दिवस पर  निकाली बाइक रैली     |     ओलावृष्टि और बारिश से किसानों की चिंता बढ़ी, कटाई से पहले फसलों पर संकट     |     आईडीबीआई बैंक एफडी घोटाला पीड़ितों ने नहीं खुलने दिया बैंक     |     इतिहास और प्रकृति के संगम सानौधा की पहचान थी झूला पुल     |     तेज आंधी के साथ ओले गिरे हुई बारिश,कई जिले में फसलें प्रभावित     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811