Let’s travel together.

जिले के 1210 बूथों पर सुना जाएगा ’मन की बात’ का 100 वां एपिसोड

0 84

भारत की राजनीति इतिहास में मील का पत्थर साबित हुआ “मन की बात” कार्यक्रम: हरि साहू

रायसेन।प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी का लोकप्रिय कार्यक्रम ‘मन की बात’ भारत की राजनीति के इतिहास में मील का पत्थर साबित हुआ है। 30 अप्रैल को इस कार्यक्रम का 100 वां एपिसोड प्रसारित किया जाएगा। इस अवसर को यादगार बनाने के लिए भारतीय जनता पार्टी प्रदेश के सभी 64100 बूथों और 25 हजार चिह्नित स्थानों पर जिले के 1210 बूथों और 345 चिन्हित स्थानों पर कार्यक्रम आयोजित करेगी। इन कार्यक्रमों में पार्टी के नेता और कार्यकर्ता समाज के प्रबुद्धजनों, खिलाड़ियों, स्वच्छता कर्मियों, कलाकारों, अग्रणी किसानों, रचनात्मक काम करने वालों तथा आम नागरिकों के साथ इस कार्यक्रम को सुनेंगे।
यह बात भारतीय जनता पार्टी जिला मीडिया प्रभारी हरि साहू ने  मीडिया से चर्चा के दौरान कही। उन्होंने कहा की यह कार्यक्रम देश के इतिहास में पहला कार्यक्रम है जो गैर राजनैतिक है। 30 अप्रैल को इस कार्यक्रम का 100 वां एपिसोड प्रसारित किया जाएगा। कार्यक्रम की सेंच्युरी होने के कारण इसे प्रदेशभर में यादगार बनाने के लिए विशेष आयोजन भी किए जा रहे है इसी कड़ी में रायसेन जिले में भी इस कार्यक्रम को विशेष तोर पर आयोजित करने की योजना बनाई है। जिले के 1210 बूथों पर कार्यक्रम करने के साथ जिले की चारों विधानसभा में 100-100 स्थान विशेष कार्यक्रम करने के लिए चिन्हित किए है। कार्यक्रम में समाज के विभिन्न वर्गों को जोड़कर नए इनोवेटिव आइडिया का काम करने वाले लोगों को जोड़ा जावेगा। इन कार्यक्रमों में पार्टी के नेता और कार्यकर्ता समाज के प्रबुद्धजनों, खिलाड़ियों, स्वच्छता कर्मियों, कलाकारों, अग्रणी किसानों, रचनात्मक काम करने वालों तथा आम नागरिकों के साथ इस कार्यक्रम को सुनेंगे। कार्यक्रमों में श्री अन्न समेत प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी की प्राथमिकता वाले विषयों का संयोजन किया जाएगा। प्रदेश के सभी बूथों पर उत्सव जैसा वातावरण रहेगा। जिसकी तैयारिया सभी जगह पूर्व से की जा रही है। प्रदेश के विभिन्न शिक्षण संस्थाओं में भी यह कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। साथ ही शासकीय संस्था भी इस कार्यक्रम को आयोजित करने वाली है। मन की बात कार्यक्रम को प्रदेश के जिलों में अलग अलग प्रकार के विशेष कार्यक्रम आयोजित किए जायेगें। प्रदेश के साथ जिले के भी सभी पार्टी पदाधिकारी एवं जनप्रतिनिधिगण पार्टी द्वारा निर्धारित स्थान पर मन की बात कार्यक्रम को सुनेंगे। जिले भर में पार्टी के कार्यकर्ता नए प्रयोगों के साथ मन की बात कार्यक्रम को ऐतिहासिक बनायेगें।

Leave A Reply

Your email address will not be published.

मंडीदीप में भीषण सड़क हादसा: ट्रक से भिड़ी नंदन बस, चालक केबिन में फंसा; कई घायल     |     IG के सेवा संकल्प अभियान का असर: धरसीवा में ग्रामीणों ने स्वेच्छा से 15 धारदार हथियार पुलिस को सौंपे     |     स्टाइपेंड वृद्धि को लेकर मध्यप्रदेश के इंटर्न डॉक्टरों ने उप मुख्यमंत्री राजेंद्र शुक्ल से की मुलाकात,जताया आभार     |     किसानी मोहल्ले में स्थापित 12 फीट की गणेश प्रतिमा बनी आकर्षण का केंद्र     |     कर्तव्यनिष्ठा और सौम्यता का संगम बनीं एसडीओपी शीला सुराणा, सहकर्मियों ने कहा परिवार की तरह बीते ढाई साल     |     बुड़ेरा में साहू समाज के शपथ ग्रहण और प्रतिभा सम्मान समारोह में शामिल हुए विधायक     |     अखंड ब्राह्मण समाज के समारोह में शामिल हुए विधायक अनुज शर्मा, उत्कृष्ट शिक्षकों का किया सम्मान     |     ग्राम गुटोरी में श्रीमद्भागवत कथा का भव्य आयोजन एवं श्री कृष्ण विवाह महोत्सव      |     बेगमगंज में छात्रों की गूंज का लाइव प्रसारण हुआ प्रदर्शित,सैकड़ो स्टूडेंट्स ने लिया भाग      |     महामस्तकाभिषेक में उमड़ा श्रद्धालुओं का सैलाब, मुनिश्री के मंत्रोच्चार से गूंजा जिनालय     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811