Let’s travel together.

अभाविप ने चिपकाये रजिस्टार मो.अशफाक के गुमशुदा होने के पोस्टर,कालिक पोत कर की जोरदार नारेबाजी-शुभम व्यास

0 369

 

अनुराग शर्मा सीहोर

अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद सीहोर पिछले पांच दिनों से अनिश्वितकालीन धरने पर बैठी हुई है। जिला सीहोर स्थित राष्ट्रीय मानसिक स्वास्थ्य पुनर्वास संस्थान में चल रही अनियमित्ताओं को लेकर अभाविप ने पहले भी विरोध प्रदर्शन कर डिप्टी रजिस्ट्रार मो. अशफाक को निलंबित करने की मांग की थी।
जिला संयोजक शुभम व्यास ने बताया की तब राष्ट्रीय मानसिक स्वास्थ्य पुनर्वास संस्थान के डायरेक्टर रेडडी सर एवं प्रशासनिक अधिकारियों के द्वारा आश्वासन दिया गया था की आप की मांगे जल्द से जल्द पूरी होंगी, लेकिन एक माह बाद भी इस विषय में अबतक कोई भी कार्रवाही नहीं हुई है ,साथ ही अभाविप पिछले पांच दिनों से धरना प्रदर्शन पर बैठी हैं फिर भी कोई भी प्रशाशनिक अधिकारी अभी तक मिलने नहीं आया है। जबकी आरोपी मो. अशफाक पर आर्थिक गमन के आरोप सिद्ध हो चुके है फिर भी शासन प्रशासन कोई कार्रवाही नही कर रहा है। और सोमवार को डिप्टी रजिस्ट्रार मो. अशफ़ाक़ को संसथान में उपस्थित होना था परन्तु अभाविप के धरना प्रदर्शन की वजह से वो बार बार संस्थान छोडक़र भाग रहा हे जिस को लेकर पांचवे दिन अभाविप कार्यकर्ताओ ने उग्र प्रदर्शन चालू कर दिया

,जिसमे उन्होंने मो. अशफ़ाक़ के ऑफिस में घुसकर गुमशुदा होने के पोस्टर चिपकाए और पोस्टर पर कालिक पोती और जमकर नारेबाजी की उसी समय प्रशाशन से भी अभाविप कार्यकर्ताओ की जमकर बहसबाजी हुई करीब 1 घंटे चली इस बहसबाजी में सी.एस.पी. निरंजन सिंह राजपूत द्वारा कार्यकर्ताओ को समझाईश देकर शांत कराया गया। मो. अशफाक पर पौराणिक ग्रंथों की गलत व्याख्या करने एवं अन्य अनियमिताओं के भी आरोप है। एवीबीपी कार्यकर्ताओं का कहना है की जबतक डिप्टी रजिस्ट्रार मो, अशफाक को निलंबित नहीं किया जाता तबतक हमारा प्रदर्शन जारी रहेगा। प्रदर्शन में भारी संख्या में अभाविप कार्यकर्ता उपस्थित रहै।

Leave A Reply

Your email address will not be published.

उप मुख्यमंत्री श्री शुक्ल ने रानी तालाब मंदिर तथा देवी पंडालों में की पूजा-अर्चना,गरबा महोत्सव में भी हुए शामिल     |     शारदीय नवरात्रि की महाष्टमी पर भव्य भगवती जागरण का हुआ आयोजन     |     186वें रामलीला महोत्सव में उमड़े श्रद्धालु,उप मुख्यमंत्री श्री शुक्ल ने रामलीला को बताया संस्कृति की धरोहर     |     मुनिसंघ 20 अक्टूबर को दीनदयाल नगर में     |     भाग्योदय तीर्थ में आचार्य श्री के जन्मदिन पर 3 दिन छूट रहेगी जांचों में      |     उप मुख्यमंत्री राजेंद्र शुक्ल ने प्रदेशवासियों को विजयादशमी पर्व की दी शुभकामनाएं      |     मुंबई में भव्यता के साथ संपन्न हुआ विश्व मैत्री महोत्सव     |     रायसेन में मनेगा विजयादशमी पर्व, दशहरा मैदान पर 35 फीट के रावण का होगा दहन     |     श्री दुर्गा नवमी पर शहर में अनेक स्थानों से निकाली गई जवारों की शोभायात्रा      |     बीरगांव में दिखेगा विजयादशमी का भव्य नजारा; 81 फीट के रावण का होगा दहन     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811