Let’s travel together.

अबकी बार 50 हजार पार के नारे के साथ सुरेंद्र पटवा का नामांकन,पांचवी वार भाजपा ने जताया विश्वास

0 78

 

भोजपुर रायसेन। भोजपुर से भाजपा प्रत्याशी सुरेंद्र पटवा की 11 मील से रैली शुरू हुई, जो 30 किमी की दूरी तय कर गौहरगंज एसडीएम कार्यालय पहुंची।
इस दौरान बड़ी संख्या मे भाजपा कार्यकर्ता और ग्रामीण उनके नामांकन रैली मे शामिल हुए।2.10 बजे पटवा नामांकन जमा कराने पहुंचे, लेकिन वहां भीड़ होने से उन्हें करीब 40 मिनट तक अपना नंबर आने के लिए इंतजार करना पड़ा। इसके चलते वे आखिरी समय में ही नामांकन फार्म जमा करा पाए। रैली में सबसे आगे बड़ी संख्या में दो पहिया वाहन और उनके पीछे चार पहिया वाहन चल रहे थे। इस दौरान सुरेंद्र पटवा ने कार्यकर्ताओं को नारा दिया, अबकी बार 50 हजार पार ।

भोजपुर विधानसभा निर्वाचन हेतु 19 अभ्यर्थी के प्राप्त हुए नाम निर्देशन पत्र

विधानसभा निर्वाचन क्षेत्र 141-भोजपुर के लिए कुल 19 अभ्यर्थियों के नाम निर्देशन पत्र प्राप्त हुए हैं। भोजपुर विधानसभा निर्वाचन के लिए भारतीय जनता पार्टी के अभ्यर्थी सुरेन्द्र पटवा, इंडियन नेशनल कॉग्रेस के अभ्यर्थी राजकुमार पटेल, निर्दलीय अभ्यर्थी श्री मनोज चौहान, आजाद समाज पार्टी (कांशीराम) की अभ्यर्थी नयनतारा डॉ धमेन्द्र अहिरवार, निर्दलीय अभ्यर्थी मनोज कुमार चौबे, गोंडवाना गणतंत्र पार्टी के अभ्यर्थी विनोद राज, जय लोक पार्टी के अभ्यर्थी श्री गुन्देश कुमार खाम्बरा, सपाक्स पार्टी की अभ्यर्थी सीमा शर्मा, निर्दलीय अभ्यर्थी संयम कुमार जैन, निर्दलीय अभ्यर्थी गनेश मालवीय, निर्दलीय अभ्यर्थी मनीष मालवीय, निर्दलीय अभ्यर्थी तन्मय पटवा, निर्दलीय अभ्यर्थी चंदन सिंह, अखिल भारतीय साम्राज्य पार्टी के अभ्यर्थी मोनु, अखिल भारतीय गोंडवाना पार्टी की अभ्यर्थी राधा बृजमोहन बाई, निर्दलीय अभ्यर्थी सीमा पोर्ते, गण सुरक्षा पार्टी के अभ्यर्थी श्री कमलेश उईके, निर्दलीय अभ्यर्थी कैप्टन अनिल कुमार खरे, निर्दलीय अभ्यर्थी फूल कुमार प्रजापति का नाम निर्देशन पत्र प्राप्त हुआ है।

Leave A Reply

Your email address will not be published.

बुरहानपुर में राब्ता मदारिस इस्लामिया अरबिया मध्य प्रदेश का आम अधिवेशन संपन्न     |     उपमुख्यमंत्री श्री शुक्ल ने भगवान श्री महाकालेश्वर के दर्शन किए     |     51 शक्तिपीठों के शक्ति धाम प्रकल्प से देश में आध्यात्मिक चेतना का होगा विस्तार- विधानसभा अध्यक्ष नरेंद्र  तोमर     |     युवा आपदा मित्र योजना अंतर्गत 150 युवाओं का सात दिवसीय आपदा प्रबंधन प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित     |     रायसेन में अब रात 10 बजे के बाद नहीं बजेगा डीजे, तेज आवाज पर होगी कार्रवाई     |     छात्रावास के पास शराब दुकान से छात्राओं की सुरक्षा पर चिंता, हटाने की मांग तेज     |     विद्युत पेंशनर्स की दो प्रमुख मांगों को लेकर संघर्ष पर अहम विचार विमर्श                  |     जिला पंचायत सीईओ ने उद्यमियों, व्यापारियों के साथ किया संवाद     |     नहीं रहे रायसेन के वरिष्ठ पत्रकार महेंद्र तोमर, पत्रकार जगत में शोक की लहर     |     पत्रकार पर जानलेवा हमले के आरोपियों पर सख्त कार्रवाई की मांग     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811