Let’s travel together.

मारुति सुजुकी सियाज कार के साथ अवैध 750 क्वार्टर शराब के साथ एक आरोपी गिरफ्तार

0 89

 

विदिशा।थाना कोतवाली पुलिस द्वारा अवैध शराब की धरपकड़ अभियान में मारुति सुजुकी सियाज कार के साथ अवैध 750 क्वार्टर शराब के साथ एक आरोपी गिरफ्तार किया हे।

पुलिस् ने अपराध क्र. 645/23 धारा 34(2) आबकारी अधिनियम के तहत मामला दर्ज करआरोपीअमित अहिरवार पिता खुशी लाल अहिरवार उम्र 25 साल निवासी मोहनगिरी विदिशा को गिरफ्तार किया हे। आरोपी के पास से 550 क्वार्टर देशी शराब, 200 क्वार्टर पावर कीमती करीब 78750 रुपए एवं एक मारुति कंपनी की सिल्वर रंग की कार नंबर MP04 CS 2391 कीमती 1000000 रुपए कुल कीमती 1078750 रूपये जप्त किया हे।

विदिशा पुलिस अधीक्षक श्री दीपक कुमार शुक्ला द्वारा जिले के सभी थाना प्रभारीयों को अवैध शराब के खिलाफ कार्यवाही करने के निर्देश दिये गये। जिस पर थाना कोतवाली टी.आई. श्री आशुतोष सिंह ने पुलिस अधीक्षक विदिशा के निर्देशन एवं अति. पुलिस अधीक्षक श्री समीर यादव, नगर पुलिस अधीक्षक श्री राजेश तिवारी के मार्गदर्शन में टी.आई. आशुतोष को टीम गठित कर टीम को अवैध शराब की पतारासी कर कार्यवाही करने के निर्देश दिये गये।


थाना कोतवाली पुलिस एवं एफएसटी टीम द्वारा मुखबिर सूचना पर खरी फाटक पुल के ऊपर से एक मारुति कंपनी की सिल्वर रंग की कार में 550 क्वार्टर देशी शराब के एवं 200 क्वार्टर पावर के साथ एक व्यक्ति अमित अहिरवार पिता खुशीलाल अहिरवार उम्र 25 साल निवासी मोहन गिरी विदिशा को पकड़ा इसके संबंध में उक्त व्यक्ति से वेद कागजात लाइसेंस चाहा गया तो नहीं होना बताया जो धारा 34(2) आबकारी एक्ट के अंतर्गत 750 क्वार्टर अवैध शराब के एवं उक्त कार को जप्त कर आरोपी अमित अहिरवार को गिरफ्तार कर प्रकरण दर्ज कर विवेचना में लिया गया एवं आरोपी को न्यायालय पेश किया गया।

इनकी रही विशेष भूमिका
थाना प्रभारी आशुतोष सिंह, उप निरीक्षक दीपक राठौर, प्रधान आरक्षक भानु राजपूत, आरक्षक होम सिंह एवं एफएसटी टीम क्र.-1 की मुख्य भूमिका रही ।

थाना प्रभारी टी.आई श्री आशुतोष सिंह ने बताया कि अवैध जुंआ, सट्टा एवं शराब के खिलाफ कोतवाली पुलिस की कार्यवाही जारी रहेगी।

Leave A Reply

Your email address will not be published.

तेज आंधी-बारिश ने बिगाड़े हालात, बिजली के खंभे और तार टूटे     |     8 दिन में 3 आत्महत्याएं, दीवानगंज क्षेत्र में बढ़ी चिंता, पोस्टमार्टम सुविधा न होने से ग्रामीणों में आक्रोश     |     बालमपुर घाटी बनी मौत की ढलान,18 महीने में 200 से ज्यादा हादसे, फिर खाई में गिरी बोलेरो पिकअप     |     दुष्कर्म के दोनों आरोपी गिरफ्तार,सामूहिक नहीं बल्कि अलग अलग तारीखों में दो लोगों ने किया था दुष्कर्म     |     तिल्दा-नेवरा अंचल की गौरव चारु पाण्डेय की ऐतिहासिक उपलब्धि पर ब्राह्मण समाज ने किया सम्मान     |     बिहार का चर्चित इनामी अपराधी नाम बदलकर सरोत्तम स्टील फैक्ट्री में कर रहा था काम     |     भाजपा नगर मंडल गैरतगंज की कामकाजी बैठक संपन्न     |     बेतवा नदी से कचरा नहीं हटाया गया तो बन सकते हैं बाढ़ जैसे हालात     |     भारत की बेटियों ने जीती चैंपियनशिप, सीएम डॉ. यादव बोले- नया अध्याय लिखेगी यह सफलता     |     प्रीतम लोधी का यू-टर्न: रामबाबू गड़रिया वाले बयान पर जताया खेद, बोले- भावनाएं आहत हुईं तो माफी     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811