Let’s travel together.

इछावर विधासभा से कांग्रेस प्रत्याशी शैलेन्द्र पटेल ने किया जनसंपर्क, युवा कार्यकर्ता में दिखाई दे रहा जोश

0 87

अनुराग शर्मा सीहोर

इछावर विधानसभा में लगातार जनता के मध्य रहने वाले और उनकी समस्याओं का मौके पर समाधान करने वाले कांग्रेस प्रत्याशी के रूप में पूर्व विधायक शैलेन्द्र पटेल के मैदान में उतारने से युवा कार्यकर्ताओं में जोश है। पूरे विधानसभा क्षेत्र में कांग्रेस कार्यकर्ता क्षेत्र में परिवर्तन और विकास के लिए मतदाताओं के मध्य पहुंच रहे है। वहीं कांग्रेस प्रत्याशी पूर्व विधायक श्री पटेल ने अपने सैकड़ों की संख्या में समर्थकों के साथ क्षेत्र के आलमपुरा, भैंसाखेड़ी टिटोरा, भोजनगर, रामाखेड़ी में जनसंपर्क किया और इसके पश्चात दोपहर में बिलकिसगंज में ब्लाक समिति की बैठक का आयोजन किया गया।
अपने जनसंपर्क के दौरान पूर्व विधायक श्री पटेल ने कहा कि यदि क्षेत्र की जनता उनको वोट देकर सेवा का अवसर देती है तो वह ना केवल 24 घंटे जनता के लिए उपलब्ध होंगे अपितु क्षेत्र में वास्तविक विकास होगा उनकी प्राथमिकता में क्षेत्र का विकास होगा। इसके अलावा किसी भी क्षेत्रीय निवासी की व्यक्तिगत तकलीफ में भी वह बराबर से भागीदार रहेंगे उनके साथ जनसंपर्क में भारी संख्या में क्षेत्रवासी मौजूद थे। इस मौके पर पूर्व विधायक श्री पटेल ने कांग्रेस के पक्ष में वोट देने की अपील की और लोगों ने भी पूर्ण उत्साह में उनका स्वागत किया।

Leave A Reply

Your email address will not be published.

सम्मेद शिखरजी की पवित्रता के लिए प्रशासन और समाज मिलकर बनाएंगे ठोस कार्ययोजना : मुनि श्री प्रमाण सागर     |     जिला स्तरीय फ्लोरोसिस स्वास्थ्य परीक्षण शिविर       |     भारतीय मजदूर संघ के राष्ट्रव्यापी आव्हान पर सेवानिवृत्त अधिकारी कर्मचारी पेंशनर महासंघ  प्रधानमंत्री के नाम ज्ञापन कलेक्टर  को सौंपा     |     टांडाखेड़ा से बाबा रामदेवरा के लिए 1200 किमी की पैदल यात्रा रवाना     |     दसाई बस स्टैंड पर शौचालय निर्माण की मांग     |     कांग्रेस में अनुशासनहीनता की कार्रवाई पर बनी विवाद की स्थिति, जिला अध्यक्ष के लेटर पैड पर नोटिस से उठे सवाल     |     ‘दिमागी नक्सल’ नरेटिव बदलने की नई सियासी फिरकी तो नहीं? -अजय बोकिल      |     सियावस हिंदू उत्सव समिति के अध्यक्ष बने सचिन नेमा, निर्विरोध निर्वाचन के बाद निकला विजय जुलूस     |     सांदीपनि विद्यालय में नए भवन का निर्माण कार्य लंबे समय से अधूरा, निर्माण में देरी से नाराज छात्र-छात्राओं ने विद्यालय परिसर में किया धरना-प्रदर्शन     |     अभिभाषक संघ चुनाव:नामांकन के आखिरी दिन अध्यक्ष, उपाध्यक्ष,सचिव, सहसचिव, सहित अन्य उम्मीदवारों ने नामांकन फार्म जमा किए     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811