Let’s travel together.

फैक्टरी चौराहा से लेकर रेलवे स्टेशन दीवानगंज तक सड़क मरम्मत मे सिर्फ खानापूर्ति

0 136

 

मुकेश साहू दीवानगंज रायसेन

दीवानगंज फैक्टरी चौराहा से लेकर रेलवे स्टेशन दीवानगंज तक 3.5 किलोमीटर रोड में हुए गड्ढे को पूर्ण रूप से ठेकेदार ने नहीं भरे खानापूर्ति कर छोड़ कुछ।


सांची ब्लॉक के अंतर्गत दीवानगंज, अंबाडी, और सेमरा में 2012 में प्रधानमंत्री योजना के अंतर्गत सड़क बनाई गई थी जिसकी देखरेख ना होने के कारण सीसी और डामर सड़क में जगह-जगह गहरे गड्ढे हो गए है सड़क की शिकायत ग्रामीणों ने कई बार कि इसके बावजूद भी सड़क में कोई भी सुधार नहीं हो रहा है जबकि दीवानगंज रेलवे स्टेशन तक 25 से 30 गांव के लोग रोज रेलवे स्टेशन दीवानगंज तक आते जाते रहते हैं फैक्ट्री चौराहा दीवानगंज से लेकर रेलवे स्टेशन दीवानगंज (सेमरा)तक 3.5 किलोमीटर मार्ग में तीन पंचायत पड़ती है दीवानगंज पंचायत, अंबाडी पंचायत, और सेमरा पंचायत तीनों पंचायत के ग्रामीण सड़क खराब होने के कारण परेशान हो रहे हैं तीनों पंचायतों की लगभग 11हजार जनसंख्या है इसके अलावा भी आसपास के 25 से 30 गांव के लोग इस सड़क का उपयोग करते हैं रविवार को दीवानगंज में हाट बाजार भी भरता है जिसमें कई गांव के ग्रामीण हॉट बाजार करने पहुंचते हैं इसके बावजूद भी सरकार द्वारा इस सड़क की मरम्मत कार्य नहीं किया जा रहा है मरम्मत नहीं करने के कारण पुराने ठेकेदार का ठेका कैंसिल कर दिया है फैक्ट्री चौराहा दीवानगंज से लेकर सेमरा रेलवे स्टेशन दीवानगंज तक रोड की मरम्मत के लिए रायसेन के नए ठेकेदार एक साल के लिए फैक्ट्री चौराहा से लेकर रेलवे स्टेशन दीवानगंज ले

मरम्मत का कार्य सौंपा गया है 2 दिन पहले डामर रोड में जहां जहां गड्ढे हुए थे उनमें ठेकेदार के कर्मचारियों ने कुछ डामर डालकर खानापूर्ति कर दी है जिन गढ़ों में डामर डाला गया है वहा गड्ढे आधे अधूरे पड़े हुए हैं कुछ गड्ढे भर दिए कुछ गड्ढे अब भी खाली पड़े हैं जिन गढ़ों को भरा है उनका पूर्ण रूप से नहीं भरा गया है इसी रोड पर सोसाइटी दीवानगंज के सामने गहरा गड्ढा हो गया है उसमें दीवानगंज पंचायत द्वारा दो ट्राली मुरम डाल दी गई इसके बावजूद भी वहा गड्ढा नहीं भराया है जबकि दूसरा गड्ढा अयोध्या धाम मंदिर अंबाड़ी के सामने बना हुआ है वह पर भी बहुत गहरा गड्ढा हो गया है उसमें भी बारिश का पानी भरा रहता है दीवानगंज, अंबाडी और सेमरा में जहां-जहां आरसीसी रोड बना है उस आरसीसी रोड में भी गहरे गहरे गड्ढे हो गए है हैं चंद्रमोहन तिवारी, रोशन नायक, बद्री नायक, मुकेश साहू ,सुरेश साहू ,अनिल साहू ,मोनू साहू ,मुकेश लोधी, हेमंत लोधी, आनंद सेन यदि तीनों गांव के ग्रामीणों ने रोड की मरम्मत का कार्य शीघ्र से शीघ्र करने की अपील की है नहीं तो पीने गांव के ग्रामीण इसके विरुद्ध आंदोलन करेंगे

इनका कहना हे-
फैक्ट्री चौराहा से लेकर रेलवे स्टेशन सेमरा दीवानगंज तक सन 2012 में प्रधानमंत्री सड़क योजना के अंतर्गत रोड बनाया गया था जहां पर आबादी है वहां पर सीसी रोड का निर्माण किया गया था रोड बने 10 साल पूरे गए है आरसीसी रोड में जगह-जगह गहरे गड्ढे बन गए हैं मोटरसाइकिल चालक इन गाडो से होकर गुजरता है तो हमेशा भय बना रहता है की कई गिर ना जाऊं

दीवानगंज सरपंच गिरजेश नायक

 

2007 में रोड का कर प्रारंभ हुआ था और 2012 में बनकर तैयार हुआ था तब से आज तक सीसी रोड पर ठेकेदार द्वारा कोई कार्य नहीं किया गया है जिस कारण जगह-जगह गहरे गड्ढे हो गए हैं ठेकेदार को जहां जहां पर गड्ढे हुए हैं उनको भरवाना चाहिए ताकि ग्रामीणों को रोड की सुविधा मिले 2 दिन पहले ठेकेदार के कर्मचारियों ने जो गड्ढे भरे हैं भवहा पूर्ण रूप से नहीं भरे खाना पूर्ति कर छोड़ दिए
अंबाडी सरपंच कुंती रमेश अहिरवार

Leave A Reply

Your email address will not be published.

फैक्ट्री चौराहा पर हादसे की कार 25 दिन बाद भी लावारिस, जिम्मेदार बेखबर     |     दीवानगंज के पास खेजड़ा जमुनिया में स्थित वेलस्पन कंपनी के कोटिंग प्लांट में भीषण आग, लाखों का नुकसान     |     भोपाल-विदिशा हाईवे पर फिर हादसा, कोसाखेड़ी जोड़ पर दो बाइक टकराईं, दो युवक गंभीर     |     जवारे विसर्जन में बड़ी संख्या में सनातनी हुए शामिल     |     रामनवमी पर उमड़ा आस्था का जनसैलाब, शोभायात्रा का जगह-जगह हुआ भव्य स्वागत     |     100 बच्चों का भविष्य अधर में, समय से पहले बंद मिला शासकीय स्कूल     |     आईडीबीआई बैंक एफडी घोटाला मामला,फर्जी बॉन्ड बनाने वाले प्रिंटिंग प्रेस संचालक सहित दो ओर गिरफ्तार     |     खरोरा क्षेत्र में कोयला माफिया सक्रिय,अवैध कारोबार पर उठे सवाल     |     श्रीराम कथा का भव्य शुभारंभ, शोभायात्रा निकली     |     पूर्व विधायक प्रहलाद भारती ने खटका मेले का किया शुभारंभ     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811