Let’s travel together.

झोलाछाप डॉक्टर के इंजेक्शन लगाने के बाद युवक की मौत, परिजनों ने लगाया गलत इलाज करने के आरोप

0 812

बुखार आने पर मां लेकर पहुंची थी डॉक्टर के पास

रायसेन ।  एक झोलाछाप डॉक्टर ने बुखार की शिकायत लेकर पहुंचे युवक को इंजेक्शन लगा दिया जिससे युवक की मौके पर मौत हो गई। उसके बाद झोलाछाप डॉक्टर युवक को परिजनों के साथ जिला अस्पताल लेकर पहुंचा फिर मौके से फरार हो गया। परिजनों ने झोलाछाप डॉक्टर पर गलत इलाज करने के गंभीर आरोप लगाए हैं।


जानकारी के अनुसार थाना कोतवाली के अंतर्गत आने वाले सैंडोरा गांव के निवासी संदीप बैरागी पिता गोपाल सिंह को शुक्रवार दोपहर को उसकी मां लीलाबाई ऑटो से शहर के वार्ड पांच दुर्गा चौक स्थित झोलाछाप डॉ नोमान खान
क्लीनिक पर लेकर पहुंची थी यहां डॉ नोमान ने युवक को बुखार की शिकायत पर इंजेक्शन लगा दिया इंजेक्शन लगाने के साथ ही युवक बेसुध हो गया। इसके बाद डॉ नोमान युवक की मां लीला बाई के साथ जिला अस्पताल पहुंचा और यहां गेट पर ही युवक को छोड़कर फरार हो गया इसके बाद रायसेन जिला अस्पताल के डॉक्टरों द्वारा उसे मृत्य घोषित घोषित कर दिया।


परिजनों ने डॉक्टर पर लगाए गंभीर आरोप

मृतक युवक के पिता गोपाल सिंह और उसके बड़े भाई ने झोलाछाप डॉक्टर नोमान खान पर गलत इंजेक्शन लगाने के आरोप लगा है। युवक के पिता ने बताया कि उसे बुखार आया था इसके बाद उसकी मां लीलाबाई उसे डॉक्टर यह लेकर पहुंची इंजेक्शन लगाने के बाद ही उसकी मौत हो गई थी परिजनों ने डॉक्टर के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है। वही इस संबंध में थाना कोतवाली प्रभारी मनोज सिंह का कहना है कि पुलिस ने मर्ग कायम कर लिया है। पोस्टमार्टम होने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।

Leave A Reply

Your email address will not be published.

‘युवा उत्सव’ का सजा मंच; लोक गायन, सांस्कृतिक व बौद्धिक विधाओं में विद्यार्थियों ने दिखाई प्रतिभा     |     अल्ट्राटेक फैक्ट्री के विरोध में किसानों का फूटा गुस्सा, इंदौर-भोपाल हाईवे पर घंटों लगा रहा जाम     |     26 साल बाद फिर हत्या के मामले में गिरफ्तार हुआ आरोपी, 70 वर्षीय महिला की हत्या का पुलिस ने किया खुलासा     |     धान उपार्जन से पहले प्रशासन की तैयारी तेज,कलेक्टर की अध्यक्षता में वन परिसर के सभाकक्ष में होगा प्रशिक्षण कार्यक्रम     |     फंदा के पास अल्ट्राटेक सीमेंट फैक्ट्री लगाने का विरोध, भोपाल और सीहोर के किसानों ने दी आंदोलन की चेतावनी     |     सांची में दो दिवसीय महाबोधि महोत्सव का शुभारंभ, भगवान बुद्ध के प्रिय शिष्यों के अस्थि कलशों के हुए दर्शन     |     जनसमस्याओं की आवाज बनकर समाज को दिशा देते हैं पत्रकार : उप मुख्यमंत्री अरुण साव     |     रमा नायक बनीं भाजपा महिला मोर्चा सलामतपुर मंडल की अध्यक्ष, कार्यकर्ताओं ने दी बधाई     |     रायसेन जिला अस्पताल में 50 मिनट में प्रसूता का ऑपरेशन, जच्चा-बच्चा की बचाई जान     |     बाल विवाह उन्मूलन दिवस पर हुआ जागरूकता शिविर, उपस्थित लोगों को दिलाई गई शपथ     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811