Let’s travel together.

भाजपा प्रवक्ता हितेश बाजपेयी पर सूचना एवं प्रौद्योगिकी अधिनियम के तहत प्रकरण दर्ज करने कांग्रेस ने साईबर सेल को की  शिकायत

0 182

पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजयसिंह के नाम से फर्जी लेटरहेड बनाकर सोशल मीडिया में अपने ट्वीटर हेंण्डल से वायरल करने वाले भाजपा प्रवक्ता

हितेश बाजपेयी पर सूचना एवं प्रौद्योगिकी अधिनियम के तहत प्रकरण दर्ज कर कार्यवाही की जाये

कांग्रेस ने साईबर सेल को शिकायत सौंप की कार्यवाही की मांग

भोपाल।राज्यसभा सांसद एवं पूर्व मुख्यमंत्री श्री दिग्विजयसिंह की छवि को धूमिल करने के उद्देश्य से भाजपा के प्रवक्ता डॉ. हितेश बाजपेयी द्वारा अपने ट्यूटर हेण्डल से दिग्विजय सिंह का षड्यंत्रपूर्वक लेटरहेड बनाकर उनके फर्जी हस्ताक्षर कर कांग्रेस पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री मल्लिकार्जुन खड़गे जी को संबोधित करते हुए कांग्रेस पार्टी के सभी पदों से त्याग पत्र देने के संबंध में कूट रचित पत्र सोशल मीडिया पर वायरल कर कांग्रेस पार्टी के राष्ट्रीय नेता की कांग्रेस पार्टी के प्रति वर्षों से निष्ठा को बदनाम करने का षड्यंत्र कर घोर आपराधिक कृत्य किया है। मप्र में विधानसभा चुनाव में अपनी पराजय को देखते हुए भाजपा इस तरह से बौखला गई है कि वह इस तरह की ओछी राजनीति करने पर आमादा हो गई है, लेकिन झूठ के पैर ज्यादा लंबे नहीं होते हैं और भाजपा द्वारा इस की मानसिकता से उनके मंसूबे पूरे नहीं होंगे।

श्री दिग्विजय सिंह जी को बदनाम करने के संबंध में कूटरचित दस्तावेज तैयार करना प्रौद्योगिकी अधिनियम के अंतर्गत गंभीर अपराध की श्रेणी में आता है, इसलिए डॉ. हितेश बाजपेयी के विरूद्व सूचना एवं प्रौद्योगिकी अधिनिमय की धारा 66 के अंतर्गत प्रकरण दर्ज कर तत्काल कार्यवाही की जाये।
प्रदेश कांग्रेस के एक प्रतिनिधि मंडल ने आज राजधानी भोपाल के कोहेफिजा स्थित साईबर सेल कार्यालय पहुचंकर उक्त संबंध में एक शिकायत सौंपकर डॉ. हितेश बाजपेयी के विरूद्व प्रकरण दर्ज कर कार्यवाही किये जाने की मांग की हैं।
इस अवसर पर पूर्व मंत्री पी.सी. शर्मा, प्रदेश कांग्रेस मीडिया विभाग के अध्यक्ष के.के. मिश्रा, प्रदेश कांग्रेस के उपाध्यक्ष जे.पी. धनोपिया, सहित कांग्रेस पदाधिकारी आनंद तारण, मृणाल पंत, योगेन्द्र सिंह परिहार, रवि वर्मा, प्रवीण धौलपुर, फरहाना खान, प्रकाश चौकसे, निकेश चौधरी, विवेक सोनी, सै. मुजफ्फर अली सहित अन्य कांग्रेसजन उपस्थित थे।

न्यूज़ सोर्स- मप्र कांग्रेस कमेटी

Leave A Reply

Your email address will not be published.

नरवाई की आग से चने की कटी फसल हुई खाक     |     पर्वत रोही और साइकिल लिस्ट अंजना यादव दुनिया की सबसे ऊंची चोटी एवरेस्ट पर चढ़ाई करने के लिए निकली     |     मार्ग बदहाल, गारंटी खत्म होने से पहले मरम्मत की मांग तेज, अगले महीने हो रही है गारंटी खत्म     |     बेमौसम बारिश और आंधी का कहर, पेड़ गिरे,फसलें बर्बादी के कगार पर, किसान चिंतित     |     हनुमान जयंती पर  निकाली गई भव्य शोभायात्रा ,उमड़ा जनसैलाब     |     नाहर फैक्ट्री में फिर मौत: श्रमिक की जान गई, प्रबंधन गेट के भीतर छिपा रहा     |     मानस का अनुसरण कर व्यक्ति अपने जीवन को सफल और संतुलित बना सकता है     |     चतुर्थ क्रमोन्नत वेतनमान का आदेश जारी, प्रदेश के दो लाख शिक्षकों में हर्ष की लहर     |     पुलिस की बड़ी कार्रवाई: अवैध भूसा परिवहन करते ट्रक पकड़ा, न्यायालय के आदेश से गढ़ी गौशाला में कराया ख़ाली     |     केन्द्रीय मंत्री शिवराज सिंह  चौहान 04 अप्रैल को रायसेन में कृषि मेला तैयारियों का करेंगे निरीक्षण     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811