Let’s travel together.

एसएसटी टीम को जांच में मिली बड़ी सफलता Ecosport कार से जांच के दौरान मिले 21 लाख से अधिक नगद एवं पांच चांदी की ईंट

0 140

 
 देवेंद्र तिवारी सांची रायसेन

विधानसभा चुनाव आचार संहिता लागू होते ही वाहनों की जांच का सिलसिला बढ़ गया है तथा चैक पाइंट बनाये गये है इसी आधार पर रायसेन विदिशा सीमा पर सांची के पास एस एस टी टीम के चैक पाइंट बनाये गये है इसी चैक पाइंट पर चैकिंग के दौरान एस एस टी टीम को वाहन चेकिंग के दौरान 21 लाख रुपए से अधिक नगद एवं पांच चांदी की ईंट बरामद करने में सफलता मिली है । टीम ने कार्यवाही की है ।


जानकारी के अनुसार विधानसभा चुनाव आचार संहिता लागू होते ही वाहनों की जांच पड़ताल में तेजी आ गई है इसी को लेकर विधानसभा क्षेत्रों में चैक पाइंट बनाये गये है इन चैक पाइंट पर एस एस टी टीम गठित की गई है सांची के समीप विदिशा सीमा पर बने एस एस टी टीम के पाइंट पर चैकिंग के दौरान एक वाहन क्र MP40 CA 7058 Ecosport आकाश जैन चालक चला रहे थे जब वाहन की जांच की गई तो उसमें 21 लाख 32 हजार 210 रुपए नगद तथा सोने के चैन नुमा दो आभूषण एवं चांदी की पांच ईंट बरामद की गई है ।इन नगदी एवं सोने चांदी के जेवरात तथा ईंटों की पूछताछ में कोई संतोषजनक जवाब नहीं मिला न ही कोई दस्तावेज ही दिखाये गये । इस बरामदगी पर कार्रवाई की जा रही है । उल्लेखनीय है कि भारत निर्वाचन आयोग द्वारा मप्र विधानसभा चुनाव 23 की घोषणा के साथ ही प्रदेश सहित सभी जिलों में आदर्श आचार संहिता प्रभावशील हो गयी है। इस आचार संहिता का पालन कराने कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी श्री अरविंद कुमार दुबे द्वारा एस एस टी टीम गठित कर पूरे जिले में तैनात कर दी है तथा जिले भर में 20 टीम का गठन किया गया है आचार संहिता का पालन कराने यह टीम कार्य कर रही है। इस संबंध में जांच के दौरान बरामद होने वाली राशि को लेकर आयकर विभाग को भी आवश्यक कार्रवाई हेतु अवगत कराया जा रहा है। इस जांच के दौरान मौके पर उपस्थित रिटर्निंग अधिकारी श्रीमती अंजू भदोरिया एवं नायब तहसीलदार श्रीमती नियति साहू सहित टीम में अधिकारी कर्मचारी उपस्थित थे। तथा लगातार टीम द्वारा जांच सख्ती से की जा रही है ।

कुछ ज्यादा ही सख्ती से आमजन भी परेशान
कांग्रेस नेता से लिए नारी सम्मान फार्म
इस जांच के दौरान विदिशा से भोपाल जा रहे कांग्रेस नेता अंशुज शर्मा ने बताया कि वह नारी सम्मान योजना के फार्म हम भोपाल जमा करने ले जा रहे थे कि सांची जांच पाइंट पर जांच अधिकारियों ने वह फार्म भी ले लिए । उन्होंने कहा कि निर्वाचन आयोग यह स्पष्ट नहीं कर सका कि क्या ले जाया जा सकता है क्या नहीं । इस मामले में जब नायाब तहसीलदार श्रीमती नियति साहू से जानकारी ली गई तो उन्होंने कहा कि जांच में जो भी मिल रहा है हम जांच कर रहे हैं कांग्रेस नेता के नारी सम्मान फार्म के मामले में उन्होंने बताया कि हमने नारी सम्मान फार्म के बारे में जांच कर लें जाने वाले व्यक्ति के बयान लिए है तथा उन्हें फ़ार्म लौटा दिए गए हैं । जिला निर्वाचन अधिकारी के निर्देशानुसार सार्वजनिक स्थानों सार्वजनिक धन शासकीय मशीनरी का उपयोग राजनीतिक दल के प्रतीक चिन्ह पेम्प्लेट्स पोष्टर बेनर प्रिंट सामग्री पर मुद्रक एवं प्रकाशक का नाम एवं पता आवश्यक है इस प्रकार की सामग्री पर प्रकाशक के नाम पते स्पष्ट होने चाहिए।

Leave A Reply

Your email address will not be published.

सावन के तीसरे सोमवार और नाग पंचमी पर शिवालयों में उमड़ा आस्था का सैलाब     |     जड़ों समेत उखड़ा पेड़ बारिश में फिर हुआ हरा-भरा     |     टोर ग्राम पंचायत में हरेली बर्ड फेस्टिवल का सफल आयोजन     |     फेक्ट्री कर्मी की बाइक चुराने वाला परसतराई से गिरफ्तार     |     अवैध प्रवासियों की खोज में पुलिस का सत्यापन अभियान जारी     |     माँ माही शबरी कावड़ यात्रा का भव्य आयोजन; जगह-जगह हुआ जोरदार स्वागत     |     हजारों साल प्राचीन नागदेवता की पूजा करने पहुंचे ग्रामीण      |     सावरकर से जुड़े प्रश्न पर शिक्षक के निलंबन का विरोध, शिक्षक संघ ने सौंपा ज्ञापन     |     हैप्पी किड्ज प्ले स्कूल में सांस्कृतिक कार्यक्रम, नन्हे-मुन्नों ने दिखाई प्रतिभा     |     नागों की अदालत में नागों ने बताया काटने का कारण,गैरतगंज तहसील के सीहोरा खुर्द गांव में लगी नागों की अदालत      |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811