Let’s travel together.

वैश्य चेतना वाहन रैली निकालकर गांधी जी की प्रतिमा पर किया माल्यार्पण

0 103

 

नितिन गुप्ता  देवास

वैश्य महासम्मेलन देवास जिला युवा इकाई द्वारा वैश्य शिरोमणि राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की जन्म जयंती पर सोमवार को वैश्य चेतना वाहन रैली का आयोजन किया गया। वैश्य महासम्मेलन युवा इकाई के जिलाध्यक्ष भानु अग्रवाल ने बताया कि महात्मा गांधी की जन्म जयंती के अवसर पर महासम्मेलन के प्रदेश महामंत्री अशोक सोमानी, संभाग प्रभारी गौरव गुप्ता और जिलाध्यक्ष गौरव खण्डेलवाल के मार्गदर्शन में वैश्य समाज के सभी घटकों के साथ वैश्य चेतना वाहन रैली निकाली गई। स्थानीय सयाजीद्वार से रैली प्रारंभ होकर शहर के प्रमुख मार्गो से होते हुए रैली शिवाजी पार्क स्थित महात्मा गांधी प्रतिमा स्थल पर पहुंची। जहां वैश्य महासम्मेलन द्वारा श्रद्धांजलि सभा का आयोजन गांधी जी की प्रतिमा पर
माल्यार्पण किया गया। इस मौके पर गौरव खण्डेलवाल, तहसील प्रभारी राकेश गुप्ता, तहसील अध्यक्ष डॉ. रजनीश पोरवाल, अमित विजयवर्गीय, सचिन मंगल, राजेन्द्र संघवी, कन्हैयालाल फरकिया, मनोज संघवी, महेश गुप्ता, सुरेश फरकिया, शिव संघवी, अनिकेत सोमानी, सोनू मंगल, आदि सहित वैश्य महासम्मेलन के अनेक सदस्य उपस्थित थे। उक्त जानकारी वैश्य महासम्मेलन के जिला मीडिया प्रभारी नितिन गुप्ता ने दी।

Leave A Reply

Your email address will not be published.

सेवा संकल्प अभियान::सेवा के रंग ,राष्ट्र के संग थीम पर मानव रंगोली का आयोजन     |     गढ़ी में सड़क किनारे नाली निर्माण, पेवर ब्लॉक, यात्री प्रतीक्षालय और स्ट्रीट लाइट की व्यवस्था की मांग     |     नवरात्रि पर रायसेन में 100 स्थानों पर सजेंगे माता रानी के पंडाल, 18 फीट की मां काली और 15 फीट की दुर्गा प्रतिमाएं होंगी स्थापित     |     श्री दुर्गा उत्सव के दौरान नवरात्रि पर्व को लेकर पुलिस ने निकाला फ्लैग मार्च     |     नर्मदा के आंवली और बोरास घाटों पर पितरों के तर्पण के लिए पहुंच रहे श्रद्धालु     |     जरौदा जनसुनवाई में ग्रामीणों का फूटा गुस्सा सौंपा ज्ञापन     |     गोल्डन कैरी पब्लिक हायर सेकेंडरी स्कूल के चार विद्यार्थियों का राज्य स्तरीय रग्बी प्रतियोगिता के लिए चयन     |     स्वामित्व अधिकार अभिलेख निष्पादन एवं पंजीयन योजना के विरोध में रायसेन जिले के पटवारी कलमबंद हड़ताल पर     |     नवरात्रि पर्व एवं दशहरा को लेकर शांति समिति की बैठक हुई संपन्न     |     प्रजापति मूर्तिकारों की कला से सजेगा मां जगदंबे का दरबार, अंतिम रूप देने में जुटे कलाकार     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811