Let’s travel together.

डेली कलेक्शन करने बाला एजेंट ग्राहको के पैसे लेकर फरार

0 215

मुकेश साहू दीवानगंज रायसेन

दीवानगंज क्षेत्र के आसपास बचत खातों के लिए डेली कलेक्शन करने वाला एक एंजेट ग्राहकों के रुपए लेकर क्षेत्र से गायब हो गया। वहीं, इस संबंध में एजेंट के भाग जाने की सूचना पर ग्राहक को लगा कि एजेंट जहां रहता था वहां कई दिनों से नहीं है तो क्षेत्र के बड़ी संख्या में लोग दीवानगंज पुलिस चौकी पहुंचे और एजेंट के खिलाफ आवेदन दिया।
जानकारी के मुताबिक दीवानगंज के शक्ति गांव का विनोद अहिरवार लोगों के बचत खाता खोलने के लिए विगत काफी समय से डेली कलेक्शन करता था। जहां करीब 25 दिन से वह संबंधित लोगों के पास कलेक्शन के लिए नहीं पहुंचा तो लोगों को शक हुआ। कुछ लोग उसके घर पहुंचे तो उसके घर पर परिजनों का कहना है कि वह काफी दिन से घर नहीं आया है उन्हें उसके बारे में पता नहीं है। वहीं उसका मोबाइल भी बंद आ रहा है। दो दर्जन से ज्यादा लोग दीवानगंज पुलिस चौकी पहुंचे ओर शिकायती आवेदन दिया। लोगों का कहना है कि कई लोगों के उसके पास खाते चल रहे थे जो सिर्फ डायरी में एंट्री कर कर चला जाता था और पासबुक अपने पास रखता था करीब 200 लोगों के खाते उसके पास चल रहे थे ऐसे में लोगों में काफी नाराजगी देखी जा रही है लोगों को कहना है कि अपने जरूरत के काम के लिए एक-एक पाई पाई जोड़कर पैसा देते थे ।

इनका कहना हे-
मेरी पान की गुमटी फैक्ट्री चौराहा दीवानगंज पर स्थित है एजेंट रोज मेरी दुकान पर आता था और कलेक्शन करता था कुछ दिनों से एजेंट गायब है इसलिए हम सब लोग इकट्ठा होकर चौकी में उसके खिलाफ आवेदन देने आए हैं

मोनू साहू अंबाडी

मेरी दाढ़ी कटिंग की दुकान ग्राम अंबाडी में है विनोद अहिरवार रोज मेरी दुकान पर कलेक्शन करने आता था मेरे साथ अन्य लोगों ने भी खाता खुला रखा था मगर एजेंट 15 दिन से नहीं आ रहा है हमेशा कुआं तो हम उसके घर गए तो घर वालों ने मना कर दिया कि वह घर पर नहीं है हम सब लोगों को लग रहा की एजेंट हमारे पैसा लेकर भाग गया है हम सब ने चौकी पर आवेदन दिया हे आनंद सेन ग्राम अंबाडी

लेकिन सबाल यह भी उठता हे कि सरकार इस तरह की ठगी से बचने के लिए जागरूकता का प्रयास कर रही हे। टीवी रेडियो और अखबारो के माध्यम से लोगो को सतर्क रहने की अपील भी की जाती हे।मोबाइल प्रोवाइडर भी समय समय पर सतर्क रहने के संदेश देते हे। लेकिन लोग लालच मे फंस कर उस तरह अपनी जमा पूंजी गवा देते हे और दोष पुलिस और प्रशासन को देते हे।

Leave A Reply

Your email address will not be published.

हाईवे-18 पर हादसों का सिलसिला जारी, दो महिलाएं घायल     |     काले बादलों और बारिश ने दी राहत, फिर निकली तेज धूप ने बढ़ाई उमस     |     आस्था के पहियों पर हजारों किलोमीटर का सफर     |     इंदौर में 9 से 13 जून तक अंतरराष्ट्रीय कृषि सम्मेलन, दुनिया भर के विशेषज्ञ होंगे शामिल     |     असामाजिक तत्वों द्वारा शमशान मे रखी पानी की टंकी मे तोड़ फोड      |     धरसींवा को मिली उप रजिस्ट्रार कार्यालय की सौगात, 60 गांवों के ग्रामीणों को रायपुर की दौड़ से मिली मुक्ति     |     बारिश से पहले सड़क-पुलिया नहीं बनी तो चार माह कट जायेगा गांव का संपर्क     |     ग्रामीण समूह जल प्रदाय योजना के अंतर्गत क्लस्टर कार्यशाला संपन्न     |     अचानक बारिश से जलभराव से जूझे नगरवासी, पानी निकासी के अभाव ने बढ़ाई परेशानी     |      गढ़ी का ऐतिहासिक तालाब बदहाली का शिकार जीर्णोद्धार की उठी मांग     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811