रायसेन।आगामी विधानसभा चुनाव के चलते कलेक्टर अरविंद दुबे के निर्देश पर आबकारी विभाग द्वारा अवैध शराब के खिलाफ लगातार कार्रवाई की जा रही है और इसी क्रम में आबकारी पुलिस ने रायसेन के ग्राम गुलगांव में बड़े पैमाने पर अवैध शराब को जप्त किए जाने की कार्रवाई की। जिला आबकारी अधिकारी ने बताया कि अप्रैल 2023 से जुलाई 2023 के 04 माह में विभाग द्वारा कुल 320 प्रकरण दर्ज किये गय है। वहीं उन्होंने बताया कि जिनमें गुलगांव सिंधी कैम्प आलमपुर केशर सर्रा कालापीला प्रमुख हैंए में दबिश की कार्रवाई की गई। जिसमें 8000 लीटर कच्ची शराब एवं महुआ लाहन को जप्त करने में सफलता प्राप्त कीए जिसका बाजार मूल्य लगभग 80 लाख रूपये आंका गया है। जनसम्पर्क रायसेन द्वारा जारी किए गए इस प्रेस नोट को पढ़कर लगता है कि वास्तव में आबकारी विभाग काफी सक्रिय है और लगातार कार्रवाई अंजाम दे रहा है,लेकिन सूत्रों की माने तो यह कार्रवाई सिर्फ टारगेट पूरा करने के लिए होती है और पर्दें के पीछे से अवैध शराब का कारोबार आबकारी विभाग की मिलीभगत से ही चलता रहता है।
MP TODAY NEWS मध्यप्रदेश का एक स्वतंत्र, निष्पक्ष और विश्वसनीय न्यूज़ पोर्टल है। हमारा उद्देश्य पाठकों तक तेज़, सटीक और ज़िम्मेदार पत्रकारिता के माध्यम से हर महत्वपूर्ण खबर पहुँचाना है।
हम मानते हैं कि समाचार केवल जानकारी नहीं, बल्कि जनता की आवाज़ और लोकतंत्र की धड़कन हैं। इसलिए हम हर खबर को तथ्यों, साक्ष्यों और ज़मीनी हकीकत के आधार पर प्रस्तुत करते हैं।
हमारी खासियत:
तेज़ और ताज़ा खबरें – प्रदेश, देश और दुनिया से जुड़ी हर बड़ी सूचना तुरंत आपके पास।
विश्वसनीय स्रोत – खबरें अफवाहों पर नहीं, प्रामाणिक रिपोर्ट्स और जमीनी सच्चाई पर आधारित।
स्थानीय से वैश्विक तक – गाँव-कस्बों से लेकर अंतरराष्ट्रीय मुद्दों तक की कवरेज।
जनहित सर्वोपरि – जनता की समस्याओं, आवाज़ और अधिकारों को प्राथमिकता।
निष्पक्षता – किसी भी राजनीतिक, सामाजिक या व्यावसायिक दबाव से मुक्त पत्रकारिता।
हमारा लक्ष्य:
हमारा मक़सद है कि MPToday News केवल एक न्यूज़ पोर्टल न रहकर, पाठकों का भरोसेमंद साथी बने।
हम चाहते हैं कि पाठक हमें सिर्फ खबरों के लिए ही नहीं, बल्कि सच्चाई और निष्पक्षता के प्रतीक के रूप में याद करें।
Next Post