Let’s travel together.

“मिलावट से मुक्ति अभियान”  विभिन्न खाद्य प्रतिष्ठानों से खाद्यान्न के नमूने लिए जाने की कार्यवाही जारी

0 100

देवेन्द्र कुमार जैन भोपाल

लोगों को दूषित खाने से होने वाली बीमारीयों से बचाने के लिए मिलावट से मुक्ति अभियान निरंतर जारी है इसके अंतर्गत शुक्रवार को खाद्य सुरक्षा प्रशासन के द्वारा गुणवत्ता की जांच के लिए दुग्ध एवं अन्य उत्पादों के नमूने एकत्र किये गये ।

खाद्य सुरक्षा अधिकारियों द्वारा की गई कार्यवाही के दौरान गुलमोहर स्थित बेरछा मावा भण्डार मिनाल के वेंचर्ससे पनीर तथा स्पेशल सलोनी,जहांगीराबाद स्थित श्री कृष्णा दूध डेयरी से दही एवं दूध, अग्रवाल दूध डेयरी से पनीर एवं दही, बरखेड़ी स्थित अग्रवाल डेयरी से मावा और पनीर, श्री कृष्णा डेयरी से पनीर और दही, न्यू मार्केट स्थित मिश्रा जलेबी कॉर्नर से घी, सोयाबीन तेल तथा मैदा के नमूने लिये गये । इसके अलावा न्यू मार्केट स्थित जैन ग्रेन को दो मिलेट, ज्वार तथा जो आटा मनीष ग्रेन स्टोर से रागी आटा, उड़द दाल आटा तथा सत्तू, श्री बालाजी छोले भटूरे से मैदा तथा सोयाबीन तेल के नमूने लिये गये । इनमें से बालाजी छोले भटूरे बिना खाद्य पंजीयन, अनुज्ञप्ति संचालित होना पाया गया है ।


कलेक्टर द्वारा अभिहित अधिकारी को बिना खाद्य पंजीयन खाद्य कारोबार करने वाले खाद्य कारोबारियों के विरूद्ध खाद्य सुरक्षा और मानक अधिनियम, 2006 की धारा 31 के अन्तर्गत पंजीयन प्रस्तुत करने हेतु निर्देशित किया गया है जिसके अन्तर्गत दो लाख रूपये तक जुर्माने का प्रावधान है ।

Leave A Reply

Your email address will not be published.

आचार्य श्री समय सागर महाराज से लिया सागर समाज ने आशीर्वाद     |     चाकू की नोक पर श्रमिक से लूटपाट,हिस्ट्रीशीटर सहित तीन गिरफ्तार     |     शराब परिवहन करते वाईक सहित दो गिरफ्तार     |     राजनीतिक ताकत बन रहे युवा किसी का सियासी टूल न बन जाएं.. अजय बोकिल      |     नवनियुक्त एल्डरमैन ने भोपाल पहुंचकर किया मंत्री का आभार व्यक्त,मंत्री ने सभी एल्डरमैन का स्वागत कर दी बधाई     |     गुरुकुल महिला महाविद्यालय का ‘दीक्षारंभ समारोह     |     छत्तीसगढ़ में औषधीय खेती की बड़ी क्रांति,वन मंत्री और विधायक ने 228 हितग्राहियों को बांटे एक करोड़ से अधिक के अग्रिम चेक     |     श्मशान घाट न होने से बरसते पानी में अंतिम संस्कार के लिए मजबूर ग्रामीण     |     यात्री बसों में भारी किराया वृद्धि के विरोध में जेनजी सड़कों पर, रैली निकालकर एसडीएम को दिया ज्ञापन     |     खिलाड़ियों और छात्रों ने खेल मैदान को लेकर दिया ज्ञापन     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811