Let’s travel together.

गणपति बप्पा मोरिया अगले बरस तू जल्दी आ की कामना के साथ भक्तों ने दी बप्पा को विदाई

0 174

मोरिया अगले बरस तू जल्दी आ की कामना के साथ भक्तों ने दी बप्पा को विदाई

रायसेन। गणपति बप्पा मोरिया….. अगले बरस तू जल्दी आना की कामना के साथ प्रथम पूज्य भगवान गणेश की प्रतिमाओं के विसर्जन का सिलसिला जारी है। गुरुवार को अनंत चतुर्दशी पर दस दिवसीय गणेश उत्सव का समापन हुआ। बप्पा के भक्तों ने नाचते.गाते हुए प्रतिमा का विसर्जन किया। इस दौरान कई भक्त खासकर बच्चे आंखों में आंसू लिए अपने प्रिय गणेश जी को विदाई देने पहुंचे। जितनी खुशी बप्पा के आगमन की थी तो गुरुवार को भक्तों की आंखे खुशी के साथ नम भी थी। बावजूद इसके लोगों ने नाच.गाकर बप्पा को अगले बरस जल्दी आने की कामना के साथ विदाई दी और शहर की गलियां चल समारोह और अबीर गुलाल से पट गई।
जिले के घाटों पर दोपहर से प्रतिमाओं का विसर्जन जारी:- रायसेन जिले के बोरास नर्मदा घाट सहित अन्य नदी तालाबों पर गणेश प्रतिमाओं का विसर्जन जारी है। श्रद्धालु बाइकए ट्रैक्टर.ट्राली सहित अन्य वाहनों से भगवान गणेश की प्रतिमाएं घाटों पर लेकर पहुंच रहे हैं। आरती के साथ भगवान गणेश की प्रतिमाओं का विसर्जन किया जा रहा है। शहर के बेतवा जाखा सहित रिछन नदी के घाट पर प्रतिमाओं का विसर्जन किया जा रहा है। जबकि मिश्र तालाब पर प्रशासन द्वारा एक कुंड बनाया गया हैए जिसमें छोटी प्रतिमाएं विसर्जित की जा रही है। सुरक्षा की दृष्टि से प्रशासन द्वारा सभी घाटों पर पुलिस बल होमगार्ड और नगर पालिका की टीम को लगाया गया है।

Leave A Reply

Your email address will not be published.

सड़क पर संग्राम: ‘रोड नहीं तो वोट नहीं’ पर अड़े ग्रामीण, SDM-तहसीलदार की समझाइश के बाद शुरू हुई वोटिंग     |     एआइ उपयोग से पर्यटकों की यात्रा सुगम- ललित गौड़      |     सितंबर में ही खिले कांस के फूल, बारिश की विदाई का दे रहे संकेत     |     श्राद्ध कार्यक्रम में मां की स्मृति में रोपा पौधा, दिया पर्यावरण संरक्षण का संदेश     |     चिटफंड कंपनी के नाम पर लाखों रुपये हड़पने वाला शातिर ठग चढ़ा पुलिस के हत्थे     |     शिक्षक संघ ने मुख्यमंत्री को सौंपा ज्ञापन, वरिष्ठता, पदोन्नति और ई-अटेंडेंस की विसंगतियां दूर करने की मांग      |     पंचायत भवन में चोरी, वाई-फाई कैमरा और दो सोलर प्लेट ले गए चोर     |     जंगल में बाघों और गांवों में इंसानों की मौत—क्या यह एक ही संकट की दो तस्वीरें हैं?- दीपक कांकर      |     पंचायत उपनिर्वाचन अंतर्गत जिला पंचायत सदस्य वार्ड क्र-3 मेहगांव सीट पर सबसे कम तथा ग्राम पंचायत कन्हवार में सरपंच पद के लिए हुआ सबसे ज्यादा मतदान     |     मध्यप्रदेश पुलिस के 100 अधिकारियों-कर्मचारियों को डीजी प्रशस्ति पत्र एवं डिस्क     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811