Let’s travel together.

महिला आरक्षण राजीव गांधी की सोच थी, हम खुशी है की मोदी जी इसे साकार कर रहे हैं- जयवर्धन सिंह

0 91

 

– शिवपुरी आए राधौगढ़ विधायक और पूर्व कैबिनेट मंत्री जयवर्धन सिंह ने पत्रकारों से चर्चा में कही यह बात

रंजीत गुप्ता शिवपुरी

कांग्रेस विधायक व पूर्व मंत्री जयवर्धन सिंह ने कहा महिला आरक्षण की शुरुआत कांग्रेस ने की थी। यह सोच स्व. राजीव गांधी की थी, जिन्होंने देश को पंचायती राज दिया, हमें खुशी है कि आज देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी ने भी इसे साकार किया है, लेकिन अभी इसे बापिस तीन साल को टांग दिया है, राहुल गांधी जी और हम सभी लोग भी मांग कर रहे है की इसे तत्काल लागू किया जाए, हमें उम्मीद है कि इसे तत्काल लागू किया जाएगा। पत्रकारों द्वारा जब पूर्व मंत्री से पूछा गया की पिछले दिनों संसद में सोनिया गांधी के साथ ज्योतिरादित्य सिंधिया बैठे थे, क्या वे कांग्रेस में घर बापिसी कर रहे हैं, इस सवाल का ज़बाब देने से जयवर्धन सिंह बचते हुए नजर आए उन्होंने सिर्फ इतना ही कहा की इस बात का ज़बाब उन्ही (ज्योतिरादित्य सिंधिया) से लें। जयवर्धन सिंह पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह के पुत्र हैं। जब से ज्योतिरादित्य सिंधिया ने कांग्रेस को अलविदा कहकर भाजपा का दामन थामा है, उसके बाद से ही पूर्व मुख्यमंत्री के पुत्र जयवर्धन सिंह शिवपुरी में खासे सक्रिय दिखाई दे रहे हैं। वे कार्यकर्ताओं और नेताओं के बुलावे पर यहां हर कार्यक्रम में आ रहे हैं और सभाएं भी ले रहे हैं।
शनिवार को अल्पप्रवास पर जयवर्धन शिवपुरी आए थे। इस दौरान आगामी विधानसभा चुनाव में कांंग्रेस की ओर से टिकट वितरण में कौन की चलेगी। इस पर प्रश्न पत्रकारों ने पूछा तो वह बोले कि वह कांग्रेस के एक कार्यकर्ता हैं भी टिकट नहीं बाटेंगे। टिकट मध्य प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष और पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ जी के द्वारा ही बांटे जाएंगे। राधौगढ़ विधायक जयवर्धन सिंह से पूछा गया कि ज्योतिरादित्य सिंधिया अपने आपको महाराज कहलवाते है और आपको युवराज कहा जाता है। इस सवाल का ज़बाब देते हुए जयवर्धन सिंह ने कहा की लोकतंत्र में कोई महाराज नहीं होता और ना ही कोई युवराज होता। जनता ही महाराज होती है। मैं कांग्रेस का एक कार्यकर्ता हूं।
आने वाले विधानसभा चुनावों में कांग्रेस की तैयारियों को लेकर पूछ गए सवाल का ज़बाब देते हुए जयवर्धन सिंह ने कहा की हम शिवपुरी जिले की पांचो विधानसभा सीटों पर जीत हासिल करेंगे। हमें जनवल की सरकार बनानी है, जिन्होंने सौदा करके सरकार बनाई थी उन्हें सबक सिखाना है। आगे बोलते हुए श्री सिंह ने कहा की इस बार पूरी मेहनत से सरकार बनाएंगे और सीएम कमलनाथ जी होंगे। यहां आपको बता दें कि पूर्व कैबिनेट मंत्री जयवर्धन सिंह शिवपुरी में एक अल्प दौरे पर पोहरी से कांग्रेस के सम्भावित प्रत्याशी कैलाश कुशवाह की माता के निधन के बाद शोक संवेदना व्यक्त करने आए हुए थे।

Leave A Reply

Your email address will not be published.

रायसेन पुलिस विभाग में बड़ा फेरबदल, कई थाना प्रभारियों के तबादले, नई जिम्मेदारियाँ सौंपी गईं     |     भव्य घट यात्रा के साथ पारसनाथ दिगंबर जैन मंदिर में बेदी शुद्धि एवं विनायक स्थापना संपन्न     |     अप्रैल में इस दिन से खत्म होगा खरमास, शुरू होंगे शादी-विवाह     |     चूनापत्थर खंदानो और क्रेशर की जाँच,चार क्रेशर सील     |     महुआ बीनने गए ग्रामीण पर भालू ने किया हमला, हमले में भालू ने ग्रामीण का पूरा चेहरा खा लिया     |     भंडारण की व्यवस्था नहीं, खरीदी में देरी, गेहूं-चना औने-पौने दाम में बेचने को मजबूर किसान     |     पुलिस की बड़ी सफलता, पीथमपुर से मिलीं दो लापता नाबालिग बालिकाएँ     |     खुनखुन बाग वाले हनुमान जी महाराज के दरबार में सीताराम महायज्ञ एवं राम कथा का हुआ समापन     |     किसानों ने देर रात केंद्रीय मंत्री के बंगले पर दी दस्तक,नहर के लिए फिर उठी आवाज,मंत्रीजी ने दिया आश्वासन     |     भगवंतपुर में 28 लाख की लागत से बना नवीन आंगनवाड़ी केंद्र का  विधायक डॉ. प्रभुराम चौधरी ने किया लोकार्पण     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811