Let’s travel together.

दयोदय महासंघ 2023 का तीन दिवसीय राष्ट्रीय अधिवेशन

0 90

आचार्य गुरूदेव श्री विद्यासागरजी महामुनिराज के सानिध्य में

सुरेंद्र जैन रायपुर
आचार्य गुरूदेव श्री विद्यासागरजी महाराज के आशीर्वाद से समस्त भारत में 150 से अधिक गौ शालाओं का संरक्षण करने वाली संस्था दयोदय महासंघ का 2023 का राष्ट्रीय अधिवेशन छत्तीसगढ़ की धरा पर डोंगरगढ़ की चंद्रगिरि पहाड़ी पर श्री चंद्रप्रभु दि. जैन अतिशय क्षेत्र पर होंने जा रहा है।
दयोदय महासंघ के राष्ट्रीय प्रवक्ता अविनाश जैन ने बताया उपरोक्त आयोजन दिनांक २४ सितंम्वर२०२३ दिन रविवार से २६ सितंम्वर२०२३ दिन मंगलवार तक चलेगा।
उपरोक्त आयोजन में सभी
परम संरक्षक, संरक्षक,
राष्ट्रीय कार्यकारिणी पदाधिकारी एवं सदस्य तथा आचार्य श्री विद्यासागर गौ संवर्धन केन्द्र एवं सम्वंधित सभी गौशालाओं के पदाधिकारीगण तथा समस्त जीवदया प्रेमीओं को आमंत्रित किया गया है।
महासंघ के राष्ट्रीय अध्यक्ष प्रेमचंद्र जैन प्रेमी कटनी तथा महामंत्री राकेश जैन अशोकनगर ने सभी सदस्यों से निवेदन करते हुये कहा कि इस वर्ष परम पूज्य १०८ श्री विद्यासागर जी महाराज का ससंघ चातुर्मास अतिशय क्षेत्र श्री दिगंबर जैन चंद्रगिरी तीर्थ क्षेत्र, डोंगरगढ़ (छ.ग.) में सानंद सम्पन्न हो रहा है प्रतिवर्षानुसार इस वर्ष भी दयोदय महासंघ का त्रिदिवसीय राष्ट्रीय अधिवेशन दिनाँक २४/०९/२०२३ दिन रविवार से २६/०९/२०२३ दिन मंगलवार तक तीर्थ क्षेत्र, डोंगरगढ़ में आयोजित किया जा रहा है। सभी महानुभावों को सूचना वाटस्ऐप के माध्यम से भेजी जा रही है अतः आप सभी पधारने की कृपा करें।कार्यक्रम का विवरण निम्नानुसार है-
प्रातः :- 08:00 आचार्य श्री की सामूहिक पूजन
प्रातः :- 09:30 पड़गाहन एवं आहारचर्या
प्रातः :- 10:30 भोजन
दोपहर :- 01:00 से अधिवेशन प्रारंभ
दोपहर :- 03:00 आचार्य श्री के प्रवचन
सायं :- 06:00 आचार्य भक्ति
आप सभी से निवेदन है कि अपने व्यस्त समय में से समय निकाल कर आरक्षण करा लेवे एवं कार्यक्रम में अवश्य पधारें। सभी गौ शालाओं के संचालक अपनी अपनी गौशाला की गतिविधियों का चित्र एवं विशेष जानकारी का बैनर बनवाकर साथ में लाये। जिसमें दयोदय महासंघ का नाम अवश्य लिखा हो।
आपके आगमन की सूचना अवश्य प्रदान करें जिससे आपकी आवास व्यवस्था की जा सके। गौशाला अधिकारी, श्री नवनीत जी जैन प्रभारी से मोबाइल न 9752232323,9753237375, 9399261168 पर पूर्व सूचना दिनाँक 20/09/2023 तकआवश्यक रूप से दे देवे।

Leave A Reply

Your email address will not be published.

गुलगांव के जंगल में आबकारी विभाग की दबिश, 3 हजार किलो महुआ लाहन बरामद     |     सृजन संवाद’: मंडीदीप में एसडीओपी ने बच्चों और पालकों के साथ की चर्चा     |     FLN प्रशिक्षण के द्वितीय चरण का शुभारंभ, शिक्षकों को साक्षरता कार्यक्रम की दी जानकारी     |     विधायक अनुज शर्मा ने पत्नी सहित लिया मरणोपरांत अंगदान का  संकल्प     |     सेवा से संकल्प माह में  सराहनीय सहभागिता,150 महिला एवं पुरुषों ने किया रक्तदान     |     रायसेन में मंदिर पुजारी को हटाने की मांग, सैकड़ों लोगों ने कलेक्ट्रेट पहुंचकर सौंपा ज्ञापन     |     बृजगोपाल लोया बने भाजपा के प्रदेश मीडिया प्रभारी     |     सीडब्ल्यूएसएन छात्रावास फतेहपुर में मनाया गया विश्व साइन लैंग्वेज डे     |     किसान का गेहूं ग्रेडिंग पास, गरीब की थाली में सड़ा कंकड़! बाड़ी PDS में सरकारी सिस्टम का घिनौना खेल उजागर     |     पुरानी मजदूरी के पैसों को लेकर हुआ विवाद, चाकू से हमला कर युवक की हत्या; चंद घंटों में तीन आरोपी गिरफ्तार     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811