Let’s travel together.

बागेश्वर धाम के गुरुजी के खिलाफ बंशकार समाज के लोगों ने मुख्यमंत्री के नाम कलेक्टर को दिया ज्ञापन

0 122

 -पंडित धीरेंद्र शास्त्री के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराने पहुंचे कलेक्ट्रेट

अनुराग शर्मा सीहोर
बागेश्वर धाम के पंडित धीरेंद्र शास्त्री द्वारा राजिस्थान के सीकर में आयोजित एक कार्यक्रम में स्वतंत्र वंशकार समाज पर की गई टिप्पणी से आक्रोशित सामाजिक कार्यकर्ताओं ने सीहोर कलेक्टर कार्यालय पहुंचकर कलेक्टर को मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान के नाम एक ज्ञापन सौंपा जिसमें आरोपी के खिलाफ पुलिस मे मामला दर्ज कराने की मांग की ।
शनिवार को स्वतंत्र वंशकार समाज के जिला अध्यक्ष मनोज सरपंच के नेतृत्व में बडी संख्या में समस्त वंशकार समाज के लोग बड़ी संख्या में कलेक्टर कार्यालय पहुँचे। इस दौरान उन्होंने मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान के नाम कलेक्टर को एक ज्ञापन सौंपा।

ज्ञापन मे कहा गया है कि पिछले दिनों राजस्थान के सीकर में आयोजित एक कार्यक्रम के दौरान बागेश्वर धाम के बाबा धीरेंद्र शास्त्री ने जो वंशकार समाज के प्रति अभ्रद टिप्पणी की है। उससे संपूर्ण वंशकार समाज आहत हैं। समाज इसकी घोर निंदा करता है। बंशकार समाज ने ज्ञापन में मांग की है। कि आरोपी धीरेंद्र शास्त्री के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया जाए और जल्दी से जल्द उसकी गिरफ्तारी हो।

Leave A Reply

Your email address will not be published.

कलेक्टर को तोप चलाने का लाइसेंस देने का अधिकार नहीं,किस नियम के तहत जारी किया लाइसेंस – राष्ट्रीय मानव अधिकार आयोग      |     जान से मारने की धमकी देकर तलवार से वार करने वाला आरोपी गिरफ्तार     |     कुकेरा में गूंजी गौ माता की महिमा: ‘गौ सम्मान आव्हान अभियान’ के तहत श्रीमद् गौ भागवत कथा का भव्य आयोजन     |     विधायक ने स्वास्थ्य एवं उद्योग मंत्री से अनुदान मांगो पर चर्चा में धरसींवा क्षेत्र के विकास हेतु रखी महत्वपूर्ण मांगें     |     विधायक अनुज शर्मा ने विधानसभा में उठाई कलाकारों के सम्मान की आवाज़     |     लिफ्ट देने के बाद युवक का पर्स चोरी, 15 हजार रुपये सहित जरूरी दस्तावेज गायब     |      प्रस्फुटन समितियां की क्षमता वृद्धि हेतु प्रशिक्षण आयोजित     |     श्रद्धा के साथ मनाई शीतलाष्टमी, मंदिर और होली स्थल पर की पूजा, मंदिरों में श्रद्धालुओं की रही भीड़     |     मुनि संघ के सानिध्य में श्री जी की शोभायात्रा निकली     |     उत्कृष्ट विद्यालय गैरतगंज में लगा शिक्षकों का परिवेदना निवारण शिविर     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811