Let’s travel together.

अफसरों की नाक के नीचे बनी रायसेन में मध्यप्रदेश की सबसे भ्रष्ट सड़क

0 577

– 32 करोड़ की सड़क गड्ढों में तब्दील,अफसर स्वीकार कर चुके घटिया हुआ निर्माण

रायसेन। रायसेन नगर में मध्यप्रदेश के स्वास्थ्य मंत्री डॉ.प्रभुराम चौधरी के ड्रीम प्रोजेक्ट के तहत रायसेन नगर के गोपालपुर से ग्राम खरगाबली तक बनाई गई 4 लेन सड़क ने बनने के साथ ही दम तोड़ दिया,लेकिन प्रदेश के स्वास्थ्य मंत्री नागरिकों को गुणवत्ता पूर्ण सड़क का सब्जबाग दिखाते रहे और वर्तमान में यह स्थिति हो गई कि प्रदेश के स्वास्थ्य मंत्री डॉ.प्रभुराम चौधरी के श्रीराम परिसर के सामने ही सड़क ने दम तोड़ दिया है। इस सड़क के घटिया निर्माण की बात खुद पीडब्लूडी के अधिकारी स्वीकार कर चुके है,लेकिन इसके बावजूद भी रसूखदार ठेकेदार इन्द्रपाल जिंदल पर कार्रवाई की जहमत तक नहीं उठाई जा रही है और जनता के टैक्स के पैसों की बंदरबांट कर दी गई है। रविवार को रायसेन से गैरतगंज जाते समय प्रदेश के स्वास्थ्य मंत्री डॉ.प्रभुराम चौधरी के काफिले को रोककर नागरिकों ने नाराजगी जाहिर की,लेकिन हर बात की तरह नागरिकों को सिर्फ आश्वासन मिला की सड़क की मरम्मत की जाएगी।

रायसेन नगर की सड़क की करीब 12 से ज्यादा बार मरम्मत पहले ही हो चुकी है और फोर लेन सड़क फोर लेन थेगड़ा सड़क बन गई है।
गुणवत्ता की मानटरिंग में कमीशनखोरी

जिला कलेकट्रेट में समय समय में जिला प्रशासन के अधिकारियों की मौजूदगी में निर्माण कार्यों की गुणवत्ता को लेकर बैठके होती है,लेकिन यह गुणवत्ता की बैठके सिर्फ मोटे कमीशन के फेर में होने की वजह से सरकारी कामों में निर्माण की गुणवत्ता को ताक पर रख दिया गया है और आला अफसरों की नाम के नीचे भ्रष्टाचार की सड़क बन गई है,जो लोगों के लिए मुसीबत का सबब बन गई है।


प्रदेश की पहली सड़क जिसमें भ्रष्टाचार को छिपाने लगाए पेम्बर ब्लाक

रायसेन नगर में बनाई गई सड़क में जब गड्ढे हुए तो गुणवत्ता पर सवाल उठे और गुणवत्ता खराब पाए जाने के बाद सड़क पर भ्रष्टाचार को छिपाने के लिए पीडब्लूडी के अधिकारियों ने शायद प्रदेश में ऐसा पहला प्रयोग किया की स्टेट हाइवे पर गड्ढों को खत्म करने के लिए पेम्बर ब्लाक लगाए, लेकिन यह पेम्बर ब्लाक भी नहीं टिके और फिर गड्ढे हो गए है।


इनका कहना है:-
नव निर्मित सड़क में जमकर भ्रष्टाचार किया गया है और कई बार जांच के बाद भी स्थिति नहीं सुधरी है। जिला प्रशासन और पीडब्लूडी की बहुत बड़ी नाकामी पांच बार भी जांच के बाद स्थिति जस की तस बनी हुई है। स्वास्थ्य मंत्री भी प्रतिदिन निकल रहे है,लेकिन तब भी जनता परेशान है।
विकास शर्मा युवक कांग्रेस जिलाध्यक्ष रायसेन


ठेकेदार को बोल दिया है,अभी ठेकेदार का काम खत्म नहीं हुआ है,बारिश के उपरांत मरम्मत का कार्य किया जाएगा। वरिष्ठ अधिकारी भी निरीक्षण कर चुके है,जो भी दिशा निर्देश प्राप्त होंगे पालन किया जाएगा।
पीके झा कार्यपालन यंत्री पीडब्लूडी रायसेन

Leave A Reply

Your email address will not be published.

सांची विकास खंड मुख्यालय सरकारी अधिकारी कर्मचारी आशियाना विहीन     |     कमापार गांव में आज लगेगा बिजली समस्या समाधान शिविर     |     एमपी टुडे की खबर का हुआ असर ,20 दिन से खराब हैंडपंप सुधरा, ग्रामीणों ने ली राहत की सांस     |     जनगणना कार्य में दीवानगंज संकुल ने रचा रिकॉर्ड, समय सीमा से पहले पूरा हुआ सर्वे कार्य     |     कोर्ट पेशी पर जा रहे युवक की मौत, गर्भवती पत्नी और परिवार पर टूटा दुखों का पहाड़     |     महिला स्व सहायता समूह ने संभाली उपार्जन केंद्र की कमान     |     मध्य प्रदेश सहकारी समिति कर्मचारी महासंघ द्वारा अपेक्स बैंक के अध्यक्ष एवं प्रशासक का किया स्वागत     |     उपमुख्यमंत्री राजेंद्र शुक्ल ने किया एमसीयू की पत्रिका “कॉन्स्टिट्यूशन टू कम्युनिकेशन” का किया विमोचन     |     प्रधानमंत्री की अपील के अनुक्रम में उप मुख्यमंत्री राजेंद्र शुक्ल ने काफिले से हटाई फॉलो एवं पायलट सुविधा     |     सुशासन तिहार प्रशासन और जनता के बीच सीधे संवाद की कड़ी- अनुज शर्मा     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811