Let’s travel together.

जलकूप का दबंगो ने किया पुराव, पानी के लिये ग्रामीण परेशान

0 128

दबंग की दबंगई से परेशान, ग्रामीणों ने की तहसीलदार व थाना प्रभारी से शिकायत

अभिषेक असाटी बक्सवाहा

विकासखंड के अंतर्गत आने वाली ग्राम पंचायत बजाना में युवक द्वारा लोगों को लगातार परेशान किया जा रहा है जिससे द्वारा आए दिन अश्लील शब्दों का प्रयोग व मारपीट जैसी घटनाओं को अंजाम दिया जा रहा है इसके बावजूद भी पुलिस प्रशासन मौन बैठी हुई है।

मामला ग्राम पंचायत बाजना का है जहां ग्रामीणों ने एकत्रित होकर तहसीलदार बक्सवाहा एवं थाना प्रभारी बाजना को लिखित शिकायत आवेदन दिया है जिसमें बताया गया कि बजाना निवासी प्रदीप द्विवेदी पिता घनश्याम द्विवेदी द्वारा लगातार लोगों के साथ मारपीट अश्लील शब्दों का प्रयोग किया जा रहा है आए दिन वह अपनी दबंगई पर उतारू है जिस कारण से ग्राम के लोगों को घर से बाहर निकलने में काफी परेशानियां हो रही। आवेदन देने गए शैलेंद्र सिंह, सुकल अहिरवार, मनप्यारी, दलुआ प्रजापति, भागीरथ कुशवाहा, राजेश प्रजापति, राजेश जैन, सतीश अठिया एवं नगर के लगभग दो दर्जन लोग एकत्रित होकर शिकायत लेकर तहसीलदार बकस्वाहा भरत पॉन्डे व थाना प्रभारी सुरभी शर्मा के पास पहुंचे व लिखित शिकायत दी। शिकायत मे ग्रामीणों द्वारा बताया गया कि नगर के बीचो-बीच 60 वर्ष पुराना एक जलकूप था जिससे ग्राम बासीयो को पीने की पानी की व्यवस्था थी, लेकिन प्रदीप द्विवेदी द्वारा उसे मिट्टी डालकर बंद कर दिया गया और वहीं अवैधानिक रूप से निर्माण कार्य कर रहा है वही से निकली नल जल योजना की लाईन के प्लास्टिक के पाईपो को भी उसके द्वारा तोड़ दिया गया जिससे अब पाईप लाईन का पानी लोगों के घरों तक ना पहुच कर नालियों में बह रहा है जिस कारण से ग्राम में पीने की पानी की किल्लत हो गई है पीने के पानी की समस्या को लेकर ग्रामवासी बकस्वाहा पहुच कर तहसीलदार के माध्यम से पुराने जलकूप को फिर से साफ करने की अपील की व उक्त व्यक्ति के खिलाफ उचित कार्रवाई करने की मॉग की।
इस मामले मे थाना प्रभारी बजाना सुरभी शर्मा का कहना है की यह मामला राजस्व के अंतर्गत आता है तहसीलदार महोदय के आदेश के अनुसार आगे की कार्यवाही की जाएगी।
बकस्वाहा तहसीलदार भारत पांडे का कहना है
आवेदन प्राप्त हुआ था जिसके उपरांत आर आई बकस्वाहा को जांच को आदेश दिये गये थे जॉच रिपोर्ट आने के बाद उचित कार्यवाही की जाएगी।

Leave A Reply

Your email address will not be published.

सम्मेद शिखरजी की पवित्रता के लिए प्रशासन और समाज मिलकर बनाएंगे ठोस कार्ययोजना : मुनि श्री प्रमाण सागर     |     जिला स्तरीय फ्लोरोसिस स्वास्थ्य परीक्षण शिविर       |     भारतीय मजदूर संघ के राष्ट्रव्यापी आव्हान पर सेवानिवृत्त अधिकारी कर्मचारी पेंशनर महासंघ  प्रधानमंत्री के नाम ज्ञापन कलेक्टर  को सौंपा     |     टांडाखेड़ा से बाबा रामदेवरा के लिए 1200 किमी की पैदल यात्रा रवाना     |     दसाई बस स्टैंड पर शौचालय निर्माण की मांग     |     कांग्रेस में अनुशासनहीनता की कार्रवाई पर बनी विवाद की स्थिति, जिला अध्यक्ष के लेटर पैड पर नोटिस से उठे सवाल     |     ‘दिमागी नक्सल’ नरेटिव बदलने की नई सियासी फिरकी तो नहीं? -अजय बोकिल      |     सियावस हिंदू उत्सव समिति के अध्यक्ष बने सचिन नेमा, निर्विरोध निर्वाचन के बाद निकला विजय जुलूस     |     सांदीपनि विद्यालय में नए भवन का निर्माण कार्य लंबे समय से अधूरा, निर्माण में देरी से नाराज छात्र-छात्राओं ने विद्यालय परिसर में किया धरना-प्रदर्शन     |     अभिभाषक संघ चुनाव:नामांकन के आखिरी दिन अध्यक्ष, उपाध्यक्ष,सचिव, सहसचिव, सहित अन्य उम्मीदवारों ने नामांकन फार्म जमा किए     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811