मुकेश साहू दीवानगंज रायसेन
रायसेन जिले में उमस भरी गर्मी ने लोगों का जीना मुहाल कर दिया है। बारिश नहीं होने से सूखे के आसार हैं। अल्लाह तआला से बारिश शुरू होने और गर्मी से निजात के लिए सांची विकास खण्ड अंतर्गत दीवानगंज ईदगाह में नमाज-ए-इस्तेस्का पढ़ी गई। नमाज के बाद बारिश के लिए दुआ भी हुई।
जुमा मस्जिद के पेश इमाम ने नमाज ठीक सवा 9 बजे शुरू कराया। नमाज में दीवानगंज क्षेत्र के बड़ी संख्या में नमाजी थे। इस्तेस्का नमाज दो रकअत पढ़ी गई। नमाज के बाद बारिश के लिए खास दुआ भी हुई। अमूमन दुआ में हाथों को बुलंद किया जाता है, लेकिन नमाज-ए-इस्तेस्का में हथेलियों को नीचे जमीन की तरफ कर दुआ मांगी गई। वही इस खास नमाज को खाली मैदान पर पढ़ा जाता है दीवानगंज में मुस्लिम समाज द्वारा बारिश के लिए अदा की गई नमाज-ए-इस्तेस्का,पानी बरसाने को मांगी गई रो रो कर दुआ, नमाज शनिवार रविवार और सोमवार 3 दिन पढ़ी गई पड़ी है।
बता दे की दीवानगंज क्षेत्र में दो महीने में केवल तीन दिन ही बारिश हुई है वह भी तेज नहीं हुई रिमझिम होकर रह गई इस समय पूरे क्षेत्र में बहताशा गर्मी और उमस पड़ रही है जिससे आमजन परेशान है फासले सूखने की कगार पर पहुंच गई है और आने वाली फसले भी खराब होगी अगर आने वाले समय में बारिश नहीं हुई तो अब केवल 15 दिन बारिश के रह रहे हैं
MP TODAY NEWS मध्यप्रदेश का एक स्वतंत्र, निष्पक्ष और विश्वसनीय न्यूज़ पोर्टल है। हमारा उद्देश्य पाठकों तक तेज़, सटीक और ज़िम्मेदार पत्रकारिता के माध्यम से हर महत्वपूर्ण खबर पहुँचाना है।
हम मानते हैं कि समाचार केवल जानकारी नहीं, बल्कि जनता की आवाज़ और लोकतंत्र की धड़कन हैं। इसलिए हम हर खबर को तथ्यों, साक्ष्यों और ज़मीनी हकीकत के आधार पर प्रस्तुत करते हैं।
हमारी खासियत:
तेज़ और ताज़ा खबरें – प्रदेश, देश और दुनिया से जुड़ी हर बड़ी सूचना तुरंत आपके पास।
विश्वसनीय स्रोत – खबरें अफवाहों पर नहीं, प्रामाणिक रिपोर्ट्स और जमीनी सच्चाई पर आधारित।
स्थानीय से वैश्विक तक – गाँव-कस्बों से लेकर अंतरराष्ट्रीय मुद्दों तक की कवरेज।
जनहित सर्वोपरि – जनता की समस्याओं, आवाज़ और अधिकारों को प्राथमिकता।
निष्पक्षता – किसी भी राजनीतिक, सामाजिक या व्यावसायिक दबाव से मुक्त पत्रकारिता।
हमारा लक्ष्य:
हमारा मक़सद है कि MPToday News केवल एक न्यूज़ पोर्टल न रहकर, पाठकों का भरोसेमंद साथी बने।
हम चाहते हैं कि पाठक हमें सिर्फ खबरों के लिए ही नहीं, बल्कि सच्चाई और निष्पक्षता के प्रतीक के रूप में याद करें।