Let’s travel together.

मुक्तिधाम परिसर में औषधीय पौधों का रोपण करके मनाया गया विश्व पर्यावरण दिवस, लिया सहेजने का संकल्प

0 105

एक दिन नहीं पूरे वर्ष भर मुक्तिधाम में होता है पर्यावरण को सहेजने का कार्य

-पर्यावरण विषय नहीं कर्म है जो कहने से नहीं करने से आता है-मनोज पाण्डे

विदिशा। विश्व पर्यावरण दिवस पर मुक्तिधाम परिसर में विभिन्न प्रजाति के औषधीय पौधों का रोपण किया गया इस अवसर पर मुक्ति धाम सेवा समिति के सचिव मनोज पांडे ने कहा कि पर्यावरण सिर्फ भाषण बाजी का विषय नहीं है यह कर्म करने का कारक है जो कहने से नहीं करने से आता है। उन्होंने आगे कहा कि पर्यावरण विषय पर हर साल बातें तो बहुत हो जाती हैं लेकिन अमलीजामा पहनाने के लिए उसमें निरंतरता की जरूरत है और मुक्ति धाम सेवा समिति इस बात का सबसे बड़ा प्रमाण और उदाहरण है जहां प्रतिदिन पर्यावरण को सहेजने के लिए 365 दिन सेवा कार्य संपन्न होता है।

संस्था सचिव मनोज पांडे के मुताबिक हम लोग प्रतिदिन पशु पक्षी कागों नदी पौधारोपण और उसको सहेजने के लिए निरंतर कार्य करते हैं और यही निरंतरता अगर सभी में आ जाए तो सच मानिए पूरा भारत हरा भरा और प्रदूषण मुक्त होगा। श्री पांडे के मुताबिक कृतिम ऑक्सीजन हमें कुछ समय तो जीवित रख सकती है लेकिन ईश्वर प्रदत्त इस धरा की प्रकृति और धरती मां की गोद में खड़े पौधों वृक्षों से निकलने वाली शुद्ध वायु हमारे पूरे जीवन कॉल को सुरक्षित करती है। कार्यक्रम के दौरान बड़ी संख्या में औषधीय पौधों का रोपण किया गया और सभी ने प्रत्येक वर्ष अनुसार इस वर्ष भी उन्हें सहेजने का संकल्प भी लिया।

कार्यक्रम उपरांत कागों को भोजन आहार और मछलियों को दाना पानी भी कराया गया। इस अवसर पर मुक्तिधाम सेवा समिति के सचिव मनोज पांडे पूर्व जनपद सीईओ हरिनारायण शर्मा कलेक्ट्रेट के रिटायर्ड अधीक्षक शिवराज दांगी संतोष गुप्ता वैष्णवी राजपूत ज्योति सारस्वत एसआई संजू अहिरवार मुकेश कुशवाह विमलेश सक्सेना सत्यम ताम्रकार आदि लोग मौजूद रहे।

न्यूज सोर्स-मनोज पांडे,सचिव मुक्ति धाम सेवा समिति
विदिशा

Leave A Reply

Your email address will not be published.

रुबीना बेगम को मिला शिक्षक रत्न सम्मान     |     सत्संग और संत की शरण में ही अहंकार नष्ट होता है -देवेंद्र रावत     |     धरहरकला, पुष्पराजगढ़ (अनूपपुर) के स्वयंभू श्री सिद्ध बटुकगणेश जी     |     उप मुख्यमंत्री  राजेन्द्र शुक्ल ने प्रदेशवासियों को गणेश चतुर्थी की शुभकामनाएँ दीं     |     खड़े हनुमान मंदिर की स्कैनिंग को लेकर संशय, IIT इंदौर ने कहा- हमारी कोई टीम नहीं पहुंची     |     हरतालिका तीज एवं गणेश चतुर्थी पर गूंजेगा गणपति बप्पा का जयघोष     |     कोयतोड़ गोंडवाना महासभा की जिला कमेटी रायसेन का धरना प्रदर्शन चौथे दिन भी जारी     |     गणेश चतुर्थी पर आस्था का सैलाब, हाट बाजारो में भक्तों की भारी भीड़     |     राजस्थान से मध्य प्रदेश तक ऊंटों का सदियों पुराना सफर, हाईवे-18 पर दिखा राइका समुदाय का कारवां; जाम के बीच लोगों ने बनाए वीडियो     |     चार दिन की उमस भरी गर्मी के बाद झमाझम बारिश, हाट बाजार में सब्जी की दुकानों में भरा पानी     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811