हेमेंद्रनाथ तिवारी उज्जैन
श्री महाकालेश्वर मंदिर में मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान द्वारा उत्तम जलवृष्टि हेतु एक दिवसीय महारूद्र अनुष्ठान का आयोजन श्री महाकालेश्वर मंदिर के नन्दी मंडपम किया जा रहा है।

इस दौरान मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान एवं तुलसी सिलावट मंत्री जल संसाधन व मछुआ कल्याण एवं मत्स्य विकास मंत्री ने श्री महाकालेश्वर मंदिर के गर्भगृह में श्री महाकालेश्वर भगवान का पूजन अभिषेक किया।

श्री महाकालेश्वर मंदिर के नंदीमण्डपम में मुख्य पुजारी घनश्याम शर्मा के आचार्यत्व में श्री महाकालेश्वर मंदिर के पुजारी – पुरोहितों द्वारा एकदिवसीय महारुद्र अनुष्ठान किया जा रहा है।