Let’s travel together.

आयुष विभाग द्वारा मलेरिया नियंत्रण कार्यक्रम में बांटी होम्योपैथी दवा का वितरण

0 114

 

रंजीत गुप्ता शिवपुरी

संचालनालय आयुष विभाग के निर्देशानुसार  कलेक्टर  के मार्गदर्शन में जिला आयुष अधिकारी अनिल वर्मा एवं कार्यक्रम नोडल अधिकारी डॉ गोपाल दंडोतिया के नियंत्रण में शिवपुरी जिले में मलेरिया नियंत्रण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। जिसमे मलेरिया से बचाव हेतु होम्योपैथिक दवा मलरिया ऑफ 200 का वितरण करवाया गया। जिला आयुष अधिकारी डॉ अनिल वर्मा ने बताया कि विभाग के निर्देशानुसार मलेरिया हाई रिस्क क्षेत्रों में इस दवा का वितरण करवाया गया। मलेरिया विभाग से जानकारी प्राप्त कर गांव को चिन्हित किया गया जिसके बाद महिला एवं बाल विकास विभाग एवं स्वास्थ्य विभाग के सहयोग से सभी चिन्हित गांव की पूरी आबादी को मलेरिया से बचाव की होम्योपैथिक दवाई का वितरण करवाया गया।
पूरा कार्यक्रम 2 चरणों में आयोजित हुआ, प्रथम चरण में 14 जुलाई, 21 जुलाई एवं 28जुलाई को इसकी खुराक दी गई, जिसके बाद दूसरे चरण में 11अगस्त, 18 अगस्त एवम 25 अगस्त को दवाई का वितरण किया गया।
जिले में 7 ब्लॉकों में कुल 24 गांव में 24 टीम बनाकर इस दवाई का वितरण करवाया गया, प्रत्येक व्यक्ति को दवाई के 6 खुराक दी गई। इस प्रकार कुल 20685 व्यक्तियों को दवाई का वितरण किया गया।
ध्यान रहे आयुष विभाग द्वारा मलेरिया नियंत्रण कार्यक्रम का आयोजन पूरे प्रदेश में विगत 8 वर्षों से किया जा रहा है जिसके उत्साहजनक परिणाम प्राप्त हो रहे हैं और जिले एवं प्रदेश में मलेरिया केसेज में लगातार कमी आ रही है।

Leave A Reply

Your email address will not be published.

पुलिस की बड़ी सफलता, पीथमपुर से मिलीं दो लापता नाबालिग बालिकाएँ     |     खुनखुन बाग वाले हनुमान जी महाराज के दरबार में सीताराम महायज्ञ एवं राम कथा का हुआ समापन     |     किसानों ने देर रात केंद्रीय मंत्री के बंगले पर दी दस्तक,नहर के लिए फिर उठी आवाज,मंत्रीजी ने दिया आश्वासन     |     भगवंतपुर में 28 लाख की लागत से बना नवीन आंगनवाड़ी केंद्र का  विधायक डॉ. प्रभुराम चौधरी ने किया लोकार्पण     |     भविष्य से भेंट कार्यक्रम का हुआ आयोजन      |     कयामपुर में बाघ का हमला: किसान की गाय का शिकार, ग्रामीणों में दहशत     |     गढ़ी वन क्षेत्र में सागौन तस्करों पर कार्रवाई: 60 हजार की लकड़ी के साथ वाहन मालिक व साथी गिरफ्तार     |     भविष्य से भेंट कार्यक्रम में एसडीएम ने दिए सफलता के मंत्र, छात्रों को मिला कैरियर मार्गदर्शन     |     किसानों की समस्याओं को लेकर संगठन ने सौंपा ज्ञापन, विभिन्न मांगों पर कार्रवाई की मांग     |     बेगमगंज क्षेत्र में कई गांव में ओलावृष्टि से किसानों की चिंता बढ़ी     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811