Let’s travel together.

क्षत्रिय महासभा राजपूत समाज सहित विभिन्न संगठनों ने सौंपा मुख्यमंत्री के नाम ज्ञापन

0 557

सांची से देवेंद्र तिवारी

विदिशा जिले की लटेरी तहसील अंतर्गत ग्राम रमपुरा की घटना को लेकर क्षत्रिय महासभा राजपूत समाज तथा विभिन्न हिंदू संगठनों ने संयुक्त रूप से एक विशेष समुदाय के युवकों पर कड़ी कार्रवाई को लेकर मुख्य मंत्री के नाम ज्ञापन नायब तहसीलदार सांची को सौंपा ।

विदिशा जिले की लटेरी तहसील अंतर्गत आने वाले ग्राम रमपुरा में राजपूत समाज के 12 युवकों पर मुस्लिम समाज के युवकों ने लाठियों तलवार से हमला कर गंभीर घायल कर दिया था जिनका उपचार अस्पताल में चल रहा है इससे रोषित होकर क्षत्रिय महासभा राजपूत समाज तथा विभिन्न हिंदू संगठनों ने संयुक्त रूप से ज्ञापन मुख्यमंत्री के नाम नायब तहसीलदार श्रीमती नियति साहू को सौंपा । ज्ञापन में कहा गया है कि उक्त हमला वरों पर कड़ी कार्रवाई की जाये तथा उनके द्वारा किए गए सरकारी भूमि पर कब्जा हटाया जाए तथा उक्त आरोपियों द्वारा जंगल काटे जाते हैं जिन्हें रोकने पर यह घटना को अंजाम दिया गया है जंगल काटकर सरकारी जमीन पर कब्जा किया जाता है कब्जा हटाया जाए सरकारी भूमि खाली कराई जाये एवं जंगल से इमारती लकड़ी कटने से रोकी जाए आरोपियों द्वारा सरकारी भूमि पर बने भवनों को ध्वस्त किया जाये तथा इस घटना में घायलों को 50-50 हजार रुपए की आर्थिक सहायता दी जाये । एवं आठ दिन में कार्यवाही न होने पर महासभा तथा संगठनों की सामूहिक आमसभा की जायेगी एवं धरना प्रदर्शन किया जाएगा । इस अवसर पर बड़ी संख्या में क्षत्रिय  महासभा के पदाधिकारियों सहित  राजपूत समाज के लोगों सहित अन्य  विभिन्न हिंदू संगठनों के लोग शामिल थे । ज्ञापन की एक एक प्रति जिले के प्रभारी मंत्री स्वास्थ्य मंत्री जिला कलेक्टर पूर्व मंत्री रामपाल सिंह राजपूत के नाम भी भेजी गई है ।   इनमें विशेष रूप से कुंवर राजबहादुर सिंह राणा संगठन जिला अध्यक्ष गिरीश चंदेल जवाहर सिंह चौहान बलराम मालवीय बृज किशोर पटेल शंकर सिंह राणा मेहरबान सिंह राजपूत मोहर सिंह ठाकुर बंटी मेहरा अजय पटेल रतनलाल जायसवाल रघुवीर सिंह चौहान महेंद्र सिंह राजपूत  रंजीत शिल्पी सहित अनेक लोग शामिल थे ।

Leave A Reply

Your email address will not be published.

आज हर्षोल्लास से मनाई जाएगी संत शिरोमणि गुरु रविदास जयंती     |     पुलिसकर्मी का अधिवक्ता के चहरे पर तमाचा,अधिवक्ताओं ने किया थाने का घेराव, एएसआई कांस्टेबल लाइन अटैच     |     लाखों रूपये कीमत के हुक्का एवं प्रतिबंधित हुक्का सामग्री बरामद     |     राष्ट्र की उन्नति के लिये कर्तव्यबोध और स्वदेशी जागरण आवश्यक -जुगराजधर द्विवेदी     |     योग शिविर : तृतीय दिवस पर प्रगत शैक्षिक अध्ययन संस्थान में हुआ योगाभ्यास     |     खेल स्टेडियम में खेल महाकुंभ का आयोजन एक एवं दो फरवरी को, खेल प्रेमियों से लेकर आम जनों में भारी उत्साह का माहौल     |     विपिन बिहारीदास की संगीतमय श्रीमद् भागवत कथा कल से, सांची रोड माता मंदिर से निकलेगी कलश यात्रा, स्वागत की अपील     |     सद्गुरू कबीर-धनीधर्मदास साहब वंश प्रणाली के शाखा वंश गुरू बालापीर घासीदास साहेब की311 वां स्मृति दिवस पर विशेष      |     खेत में करंट से किसान की मौत, पोस्टमार्टम विवाद में नया मोड़, डॉक्टर अमन सेन की सफाई     |     ग्रामोदय से अभ्युदय अभियान के तहत ग्राम गोरखी में व्याख्यान माला व जन जागरूकता रैली आयोजित     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811