Let’s travel together.

बकायादारो को चेताया मार्च में बकाया न जमा करने पर होगी कार्रवाई

0 503

बकाया वसूली करने वि.मं. को लगाने पड़ रहे कैंप

सांची से देवेंद्र तिवारी

विद्युत वितरण कंपनी को बकाया दारो से वसूली करने आ रहा पसीना । मंडल ने अब गांव गांव लगाने शुरू कर दिए कैंप साथ ही बकाया उपभोक्ताओं को चेतावनी भी दी जा रही है मार्च महीने में बकाया राशि जमा न करने वालों पर होगी कड़ी कार्रवाई क्षेत्र के उपभोक्ताओं पर मंडल की लगभग 11 करोड़ रुपए बकाया है ।
जानकारी के अनुसार वि, मं क्षेत्रांतर्गत आने वाले बिजली उपभोक्ताओं पर लगभग 11 करोड़ रुपए की बकाया राशि होने से मंडल ने वसूली में तेजी लाने के साथ ही सख्ती बरतनी शुरू कर दी है गांव गांव में डोढी पिटवाई जा रही है कि बिजली बिल की बकाया राशि शीघ्र जमा की जाये अन्यथा न्यायालयीन कार्यवाही शुरू की जायेगी क्षेत्र के किसानों पर 3 करोड़ रुपए की बकाया राशि है जिसमें अभी तक मात्र 15 लाख रुपए ही जमा हो सकी है तथा घरू वह कमर्शियल उपभोक्ताओं पर लगभग 8 करोड़ रुपए बकाया है जिसमें से मात्र 20 लाख रुपए की ही वसूली हो सकी है इस प्रकार बकाया दारो पर कुल 11 करोड़ बकाया है जिसमें से मात्र 35 लाख रुपए की ही वसूली हो सकी है अब मंडल ने बकाया दारो से वसूली के लिए गांव गांव कैंप लगवाना शुरू कर दिया है इनमें बांसखेड़ा सरचंपा सिलवाहा चिरोली ऐरन मरमटा धनिया खेड़ी रतनपुर अंबाडी जमुनिया नीनोद बेरखेड़ी खोहा गाडरखेडी कचनारिया सहित अनेक गांव शामिल हैं जहां कैंप लगाकर वसूली अभियान चलाया जा रहा है सहायक प्रबंधक प्रांजल शर्मा ने बताया कि प्रयास कर रहे हैं मार्च माह में शतप्रतिशत वसूली हो न होने की स्थिति में कनेक्शन विच्छेद की कार्यवाही शुरू कर दी जाएगी तथा फिर भी वसूली न होने पर न्यायालयीन कार्यवाही की जायेगी उपभोक्ताओं से बकाया राशि वसूलने हमारी सभी टीम रात दिन जुटी हुई है ।

Leave A Reply

Your email address will not be published.

श्री गणेश उत्सव को लेकर आकर्षक गणेश प्रतिमाओं को अंतिम स्वरूप देने में जुटे मूर्तिकार      |     संकट मोचन हनुमान मंदिर का एक करोड़ की राशि से होगा जीर्णोद्धार,राजस्थानी लाल पत्थरों से होगा भव्य मंदिर निर्माण     |     अक्षय हॉस्पिटल में अनियमितताएं पाए जाने पर आयुष्मान भारत से भुगतान रोका, कारण बताओ नोटिस जारी     |     सेल्समैन की संदिग्ध मौत और राशन वितरण में गड़बड़ी के आरोप, आदिवासी समाज ने दिया 7 दिन का अल्टीमेटम     |     पर्युषण पर्व में नहीं होंगी त्रैमासिक परीक्षाएं, निर्णय लेंगे जिला शिक्षा अधिकारी     |     सीहोर में पानी फिल्टर प्लांट पर क्लोरीन गैस लीक, आधा दर्जन से अधिक लोग प्रभावित     |     एमपी हाईकोर्ट का बड़ा फैसला : प्रोबेशन में 70, 80 और 90 फीसदी वेतन देने का नियम रद्द, कर्मचारियों को मिलेगा 100% वेतन     |     पोला तिहार पर रैता व सांकरा में खेलकूद का आयोजन,विजेता दीदी-बहनों को किया सम्मानित     |     प्रस्तावित श्रीराम आर्गेनिक इंडस्ट्रीज का ग्रामीणों ने किया जमकर विरोध,उठा वायु ओर भूजल प्रदूषण व शोषण का मुद्दा     |     धरसीवाँ विधानसभा को विकास कार्यों के लिए ₹2 करोड़ स्वीकृत     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811