Let’s travel together.

कांग्रेस की सियासत …बस्ती भी जलवाना है,मातम भी मानना है:डॉ नरोत्तम मिश्रा

0 66

 

दिग्विजय सिंह के ‘दंगे’ वाले बयान पर गृह मंत्री का पलटवार

दंगा करवाना चचा जान व कांग्रेस का पेटेंट

भोपाल। पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह के बीजेपी पर नुंह(हरियाणा) जैसे दंगे प्रदेश में भी कराने की कोशिश वाले बयान पर प्रदेश के गृह मंत्री डॉ नरोत्तम मिश्रा ने आज जोरदार पलटवार किया। उन्होंने कहा कि दंगे कराना तो कांग्रेस का पेटेंट है।जब भी चुनाव आते है कांग्रेस अल्पसंख्यकों को दंगे का डर दिखाने लगती है। डॉ मिश्रा ने शायराना अंदाज में कांग्रेस पर कटाक्ष करते हुए कहा-कांग्रेस की राजनीति का तो इतना सा फ़साना है,बस्तियां भी जलवाना है और मातम भी मनाना है।

गृह मंत्री डॉ मिश्रा ने कहा कि पूरा देश जानता है कि अल्पसंख्यकों को दंगो का डर दिखाकर संगठित करना, उनके वोट लेना व हिन्दुओ को जातियों में बांट कर कमजोर करना कांग्रेस मॉडल है। प्रदेश में चुनाव होने है इसलिए चचा जान दिग्विजय सिंह अब दंगो कि बात कर अल्पसंख्यकों को डराने में जुट गए है। लेकिन वह यह भूल गए कि अल्पसंख्यक वर्ग भी अब कांग्रेस मॉडल समझ चुका है और वह अब उसके झांसे में नही आने वाला है।

डॉ मिश्रा ने कहा कि वैसे भी दिग्विजय सिंह जी तो कांग्रेस के दंगा मॉडल के हेड मास्टर है। खरगोन में दंगो के समय वह मस्जिद में भगवा झंडा लगा फर्जी फ़ोटो अपने ऑफिशियल एकाउंट से जारी कर वह दंगे भड़काने का प्रयास करते है। उज्जैन में पाकिस्तान जिंदाबाद के नारे उन्हें काजी साहब जिंदाबाद सुनाई देते है। हिन्दुओ की आबादी मुस्लिमो के मुकाबले तेज़ी से बढ़ रही है जैसे बयान देकर अपसंख्यको में भृम फैलाने का प्रयास भी यही करते है। यह सब क्या है,क्या देश की जनता यह समझती नही है।
जनता सब जानती है और समझती है।

गृह मंत्री ने कहा कि बड़े भाई कमलनाथ इस समय चुनावी हिदू बनने के लिए रात दिन एक किए हुए है वही छोटे भाई दिग्विजय सिंह अल्पसंख्यको को दंगे के नाम पर डराने की मुहिम में जुट गए है। दोनों झूठ की राजनीति में व्यस्त है। लेकिन उनके मंसूबे सफल नही होंगे ,क्योंकि देश की जनता कांग्रेस की षड्यंत्रकारी मानसिकता समझ चुकी है।

Leave A Reply

Your email address will not be published.

भाजपा प्रदेश अध्यक्ष हेमंत खंडेलवाल ने व्यक्त किया शोक     |     उप मुख्यमंत्री राजेंद्र शुक्ल ने प्रदेशवासियों को रामनवमी की शुभकामनाएँ दीं     |     गढ़ी में गहराया जल संकट: सूखे नलकूप     |     किसान विरोधी नीतियों के खिलाफ कांग्रेस का हल्लाबोल, गैरतगंज व देवनगर में तहसीलदार को सौंपे ज्ञापन     |     किसानों को समय पर उर्वरक उपलब्ध कराने के लिए नई डिजिटल व्यवस्था शुरू     |     रामनवमी पर बैंक बंद, इसके बाद लगातार तीन दिन की छुट्टी     |     सांची के किन्नर समाज ने श्री रामनवमी भव्य शोभायात्रा समिति को प्रदान किए 13 हजार रुपए का सहयोग     |     ‘चक्रव्यूह’ ने रचा महाभारत का जीवंत संसार, अभिनय और शिल्प से सजी प्रभावी प्रस्तुति     |     लोक और देश सेवी पत्रकारिता समय की मांग : राज्यपाल श्री पटेल     |     रायसेन जिले के बाड़ी नगर में 500 वर्षों से स्थापित मां हिंगलाज देवी का मंदिर बना आस्था का केंद्र     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811