भोपाल। केन्द्रीय गृहमंत्री अमित शाह आज मध्यप्रदेश के दौरे पर हैं। वे कुशाभाउ ठाकरे सभागार में प्रदेश सरकार के गरीब कल्याण महा अभियान 2003-2023 के रिपोर्ट कार्ड को लांच करेंगे।
केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह आज एक बार फिर भोपाल आ रहे हैं। शाह शिवराज सरकार के साढ़े 18 साल का रिपोर्ट कार्ड जारी करेंगे। इस रिपोर्ट कार्ड को गरीब कल्याण महाअभियान नाम दिया गया है। इसके बाद शाह ग्वालियर जाएंगे और भाजपा प्रदेश कार्यसमिति की बैठक में भाग लेंगे।
केन्द्रीय गृहमंत्री शाह दोपहर भोपाल एयरपोर्ट पहुचेंगे। जहां से साढ़े बारह बजे कुशाभाउ ठाकरे सभागार में प्रदेश सरकार के गरीब कल्याण महा अभियान 2003-2023 के रिपोर्ट कार्ड को लांच करेंगे। अमित शाह दोपहर भोपाल एयरपोर्ट से ग्वालियर के लिए रवाना होंगे। शाह ग्वालियर पहुंचेंगे। फिर अटल बिहारी वाजपेयी सभागार, जीवाजी विश्वविद्यालय पहुचंकर पार्टी की वृहद प्रदेश कार्यसमिति बैठक को सम्बोधित करेंगे। शाम होटल आदित्याज में आयोजित संगठनात्मक बैठकों में मार्गदर्शन प्रदान कर रात ग्वालियर से दिल्ली के लिए प्रस्थान करेंगे।