Let’s travel together.

सरकारी राशि की बंदरबांट मामले में तीन सस्पेंड, होगी एफआईआर

0 787

कर्मचारियों की भविष्य निधि घोटाले मामले में स्वास्थ्य मंत्री बोले होगी जांच
– 3 को किया सस्पेंड 3 पर मेहरबानी सस्पेंड की प्रक्रिया पर उठे सवाल

रायसेन स्वास्थ विभाग क़ा मामला

विनीत माहेश्वरी रायसेन

सीएमएचओ कार्यालय में कर्मचारियों की भविष्य निधि सहित अन्य भत्ता एवं यात्रा व्यय के नाम पर करोड़ों रूपए की बंदरबांट का मामला सामने आने के बाद स्वास्थ्य महकमे में हड़कम्प मचा हुआ है। इस घोटाले के मामले की परते तब खुली जब मध्यप्रदेश ट्रेजरी पोर्टल के नए वर्जन इंट्रीगे्रटैड फाइनेंशियल मानीटरिंक सिस्टम बदलने के बाद यह पूरा घोटाला सामने आया। यह पूरा घोटाला टीए बिल, यात्रा भत्ता बिल सहित कर्मचारियों की भविष्य निधि में भी सेंध लगा दी गई। वहीं यह मामला सामने आने के बाद हड़कप मचा हुआ है और इस पूरे मामले की जांच में गुपचुप तरीके से पिछले 10 दिन से जारी थी,लेकिन इस मामले के प्रकाश में आने के बाद इस पूरे मामले में तीन को सस्पेंड किए जाने की कार्रवाई की गई है। जिनमें मोहम्मद साजिद जैलानी, हेमंत मोहबिया, अरविंद चावरिया शामिल है। वहीं सूत्रों की माने तो इस कार्रवाई में प्रीतम,कैलाश,शाहिद पर कार्रवाई नहीं की गई है,जिससे इस पूरी जांच एवं सस्पेंड की प्रक्रिया पर ही सवाल खड़े होना शुरू हो गए है। वहीं प्रदेश के स्वास्थ्य मंत्री डॉ.प्रभुराम चौधरी भी इस पूरे मामले में बचते हुए नजर आए सिर्फ इतना कहा कि जो भी गडबड़ी हुई है,उसकी जांच की जाएगी।


रिश्तेदारों को बना दिया लखपति
सीएमएचओ कार्यालय एवं अन्य ब्लाकों में लेखापाल द्वारा रातों रात इस घोटाले के जरिए अपने रिश्तेदारों को लखपति बना दिया है। करोड़ों रूपए के इस घोटाले के मामले को रफा दफा किए जाने की कोशिश की गई,लेकिन मीडिया द्वारा पूरे घोटाले को उजागार किए जाने के बाद तीन कर्मचारियों को सस्पेंड किया गया है,जिनमें लेखापाल मोहम्मद साजिद जैलानी, प्रभारी कप्यूटर संचालन हेंमत एवं अरविन्द पर कार्रवाई की गाज गिरी है। जिनमें मोहम्मद साजिद जैलानी को लोकायुक्त पुलिस ने रंगे हाथ रिश्वत लेते हुए पकड़ा था,लेकिन के बाद भी महत्वपूर्ण लेखा शाखा दिया जाना कई सवालों को जन्म दे रहा है।


स्वास्थ्य मंत्री ने कहा होगी जांच
– रायसेन के दशहरा मैदान पर स्थित सीएमएचओ कार्यालय में कर्मचारी भविष्य निधि में हुई अनियमित्ता के मामले में प्रदेश के स्वास्थ्य मंत्री डॉ प्रभुराम चौधरी ने कहा कि इस पूरे मामले की जांच होगी। इस मामले को लेकर मीडिया कर्मियों ने एक कार्यक्रम में शामिल हुए स्वास्थ्य मंत्री से सवाल किए तो उन्होने सिर्फ इतना जबाब दिया कि कोई भी गडबड़ी हुई है तो उसकी जांच की जाएगी।

इनका कहना है-

अनियमित्ता के मामले में तीन कर्मचारियों को सस्पेंड किया गया है और एफआईआर दर्ज किए जाने की कार्रवाई भी प्रक्रिया में है। वहंी इस मामले के अन्य दोषियों को भी जांच के उपरांत बख्शा नहीं जाएगा।
डॉ.दिनेश खत्री सीएमएचओ रायसेन

Leave A Reply

Your email address will not be published.

मातृ दिवस पर महिला शिक्षिकाओं ने दिखाया दमखम, भोपाल संभाग बना राज्य स्तरीय कबड्डी चैंपियन     |     गौहरगंज पुलिस द्वारा कच्ची शराब पकड़ी, आबकारी विभाग के अंतर्गत कलारियों पर मनमाने दाम      |     नेशनल लोक अदालत में 16 मामलों का हुआ निराकरण, 16.61 लाख रुपए के समझौते     |     सर्वेयर ने नकारा, फिर भी दबंगई से तुल रहा घटिया गेंहू; श्रीनाथ वेयरहाउस संचालक की मनमानी चरम पर     |     एसडीएम ने किया श्रीनाथ वेयरहाउस का निरीक्षण, प्रतिबंध के बावजूद तुलाई करने पर संचालक को फटकार     |      जनगणना के मकान सूचीकरण कार्य में हासिल की पहली सफलता, प्रगणकों को किया सम्मानित     |     गढ़ी सेक्टर में कुपोषित बच्चों को वितरित की गई फूड किट     |     क्या तमिलों का द्रविड़ राजनीति से मोहभंग होने लगा है?- अजय बोकिल     |     पूर्व सरपंच पर लगे भ्रष्टाचार के आरोप     |     घर घर पहुंच रहा प्रदूषण बड़ा सवाल पर्यावरण संरक्षण मंडल या प्रदूषण संरक्षण मंडल     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811