Let’s travel together.

भाजपा कार्यकर्ता महाकुंभ, मंत्री विश्वास सारंग ने कहा डबल इंजन की सरकार से हुआ रिकॉर्ड चहुमुखी विकास 

0 491

 

अनुराग शर्मा सीहोर

प्रदेश में विधानसभा चुनाव को लेकर तैयारियां तेज हो गई हैं और मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान के गृह जिला मुख्यालय सीहोर में भारतीय जनता पार्टी ने कार्यकर्ता सम्मेलन करने की शुरुआत कर दी है। सोमवार को सीहोर जिला मुख्यालय पर भारतीय जनता पार्टी का कार्यकर्ता सम्मेलन हुआ, जिसमें हजारों कार्यकर्ताओं की भीड़ देखकर एहसास हो रहा था कि यह कार्यकर्ताओं का महाकुंभ है। जिसमें मुख्य अतिथि के रूप में प्रदेश के चिकित्सा शिक्षा मंत्री विश्वास सारंग शामिल हुए। इस आयोजन में शामिल होने आए मंत्री विश्वास सारंग का क्षेत्र के विधायक सुदेश राय और नपाध्यक्ष प्रिंस राठौर सहित वरिष्ठ भाजपा नेताओं ने स्वागत किया।
जानकारी के अनुसार सीहोर के लोकप्रिय विधायक सुदेश राय के कार्यालय परिसर में विधानसभा क्षेत्र सीहोर के भाजपा कार्यकर्ताओं का सम्मेलन हुआ। इस सम्मेलन में सीहोर नगर मंडल सहित श्यामपुर ,देवीपुरा सहित अन्य क्षेत्र के भाजपा पदाधिकारी और कार्यकर्ता शामिल हुए।
कार्यकर्ता सम्मेलन में भारतीय जनता पार्टी के जिला अध्यक्ष रवि मालवीय, पूर्व जिला अध्यक्ष सीताराम यादव जिला महामंत्री रवि नागले, नगर पालिका के पूर्व अध्यक्ष नरेश मेवाडा, राजेश राठौर सहित भाजपा के अनेक पदाधिकारी कार्यकर्ता और पार्षद प्रमुख रूप से उपस्थित रहे।
इस अवसर पर मंत्री विश्वास सारंग ने कहा कि कार्यकर्ताओं का उत्साह बता रहा है कि इस बार भी कमल खेलने वाला है और विधानसभा के साथ-साथ लोकसभा चुनाव में भी भाजपा रिकॉर्ड मतों से चुनाव जीतेगी। उन्होंने कहा कि डबल इंजन की सरकार से रिकॉर्ड विकास हुआ है और यह सभी देख रहे हैं कि भाजपा शासनकाल में जन समस्याओं का समाधान काफी जल्दी होता है और चहुमुखी विकास सबके सामने है।

सभी  कार्यकर्ताओं का आभार : सुदेश राय विधायक

सीहोर विधानसभा कार्यकर्ता सम्मेलन संपन्न हुआ । जिसमे मंत्री विश्वास सारंग मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित हुए, जिला प्रभारी बहादुर सिंह मुकाती , जिला अध्यक्ष रवि मालवीय , जिला संयोजक सीताराम यादव , विस्तारक डॉ दिनेश भार्गव, नगर पालिका अध्यक्ष एवम नगर मंडल अध्यक्ष प्रिंस राठौर, देवीपुरा मंडल अध्यक्ष गिरीश सोलंकी , श्यामपुर मंडल अध्यक्ष दिनेश मेवाड़ा समेत विभिन्न मोर्चो के पदाधिकारीगण समेत बड़ी संख्या में सम्पूर्ण विधनसभा क्षेत्र से पधारे जेष्ठ एवं श्रेष्ठ कार्यकर्ता बंधु सम्मिलित हुए।

सभी ने मिलकर यह संकल्प लिया की हर बूथ पर भाजपा का कमल खिले,डबल इंजन सरकार के बल पर हमारा देश और प्रदेश उन्नति के शिखर पर पहुंचे, हर कार्यकर्ता का सम्मान उसके द्वारा बताए समाज कल्याण के काम हमारी प्राथमिकता होनी चाहिए।

Leave A Reply

Your email address will not be published.

प्राथमिक सहकारी संस्था सांची में दीप प्रज्वलित कर मनाया गया प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का जन्मदिवस     |     एसडीओपी शीला सुराणा की ईमानदारी ने जीता लोगों का दिल     |     रायसेन जिला अस्पताल में मेगा रक्तदान शिविर, स्वास्थ्य राज्य मंत्री ने किया शुभारंभ     |     विश्वकर्मा जयंती पर निकला भव्य चल समारोह, जगह-जगह हुआ स्वागत      |     श्रीमत अनागारिक धर्मपाल की 162बी जयंती मनाई गई     |     तीन दिवसीय 8वां ‘रंग फुलकारी’ नाट्य महोत्सव का आयोजन 23 सितंबर से     |     रक्तदान महादान, पीड़ित मानवता की सेवा का महत्वपूर्ण माध्यम: उप मुख्यमंत्री श्री शुक्ल     |     रीवा में उपचार में लापरवाही एवं अनियमितताओं के मामलों में कार्रवाई     |     प्रधानमंत्री के जन्म दिन पर गढ़ी के शांति धाम में जनप्रतिनिधियों व अधिकारियों ने किया पौधारोपण     |     हनुमान अंश’ फिल्म के शुभांकर का मंडीदीप में भव्य स्वागत     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811