Let’s travel together.

शिवपुरी रेलवे स्टेशन के पुनर्निर्माण के लिए बजट स्वीकृत करने पर पीएम मोदी को लोगों ने बोला- थैंक्यू

0 100

 

– शिवपुरी का रेलवे स्टेशन का 20.12 करोड़ रुपए के बजट से होगा जीर्णोद्वार

रंजीत गुप्ता शिवपुरी

केंद्र की मोदी सरकार द्वारा शिवपुरी जैसे छोटे शहरों के रेलवे स्टेशन को भी अमृत योजना में शामिल किया गया है। अमृत योजना के तहत शिवपुरी रेलवे स्टेशन के लिए 20.12 करोड़ों पर स्वीकृत किया गया है। इस बजट से शिवपुरी के रेलवे स्टेशन का जीर्णोद्धार का कार्य होगा और यहां पर रेल यात्रियों के लिए नई- नई सुविधाएं मिलेंगी। शिवपुरी रेलवे स्टेशन के पुर्ननिर्माण कार्य का बजट स्वीकृत करने पर स्थानीय लोगों ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का धन्यवाद दिया है।
पीएम मोदी के लाइव टेलीकास्ट कार्यक्रम में पहुंचे भाजपा के वरिष्ठ नेता और जेडआरयूसीसी मेंबर धैर्यवर्धन शर्मा ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जमीनी स्तर पर काम करते हैं जिस प्रकार से अटल जी ने देश के हर गांव को प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना में जोड़ करके ऐतिहासिक निर्णय लिया था। उसी तरह से अब प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी भी छोटे-छोटे रेलवे स्टेशनों के विकास पर ध्यान दे रहे हैं।
भाजपा के जिला उपाध्यक्ष हेमंत ओझा ने प्रधानमंत्री के इस प्रयासों की सराहना की। उन्होंने कहा कि शिवपुरी पर्यटन नगरी है और यहां पर रेलवे स्टेशन पर आने वाले यात्रियों को सुविधाएं मिलेंगी तो इससे बाहर से आने वाले पर्यटकों को यहां पर आवागमन में सुविधा होगी। उन्होंने प्रधानमंत्री मोदी का धन्यवाद दिया कि उन्होंने शिवपुरी जैसे स्टेशन के लिए 20 करोड़ रुपए से ज्यादा का बजट पुनर्निर्माण के लिए स्वीकृत किया है। शिवपुरी के व्यापारी विष्णु गोयल ने कहा कि भारत में विदेशों की तर्ज पर अब छोटे रेलवे स्टेशनों पर भी फोकस किया गया है और वर्ल्ड क्लास रेलवे स्टेशन बनाने की पहल प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने की है यह अच्छा प्रयास है। शिवपुरी के समाजसेवी गिरीश मिश्रा ने कहा कि प्रधानमंत्री का यह सार्थक प्रयास है और खासकर शिवपुरी जैसी पर्यटन नगरी के लिए यहां के रेलवे स्टेशन का विकास करना एक महत्वपूर्ण काम होगा और यहां रेलवे स्टेशन पर सुविधाएं होंगी तो आने वाले यात्रियों को सुविधाएं मिलेंगी।

प्रधानमंत्री के लाइव टेलीकास्ट को लोगों ने सुना-

शिवपुरी के रेलवे स्टेशन का अमृत योजना के तहत पुनर्निर्माण होगा। इस पुनर्निर्माण कार्य की स्वीकृति के बाद आज एक शिलान्यास कार्यक्रम शिवपुरी रेलवे स्टेशन पर आयोजित किया गया। इस पुननिर्माण कार्य का आज प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा लाइव टेलीकास्ट के माध्यम से इसका लोकार्पण किया गया। शिवपुरी में आयोजित कार्यक्रम के दौरान नगर पालिका अध्यक्ष गायत्री शर्मा, रेलवे के डिप्टी चीफ इंजीनियर गतिशक्ति अरूण कुमार हजारे सहित कई जनप्रतिनिधि व स्थानीय लोग मौजूद रहे। इस मौके पर लोगों ने प्रधानमंत्री के संबोधन को सुना।

पुनर्निर्माण के लिए 20.12 करोड़ रुपए स्वीकृत-

शिवपुरी स्टेशन के पुनर्निर्माण हेतु 20.12 करोड़ रुपए स्वीकृत किए गए हैं, जिनमें कई सुविधाएं यहां पर यात्रियों के लिए बढ़ेंगी। स्टेशन का आकर्षक पुनर्निर्माण किया जाएगा, जो बड़े शहरों की तर्ज पर होगा। शिवपुरी स्टेशन के पुनर्निर्माण के लिए नवीन बजट मिलने पर शिवपुरी के लोगों ने प्रधानमंत्री को धन्यवाद दिया। इस मौके पर रेलवे के डिप्टी चीफ इंजीनियर गतिशक्ति अरूण कुमार हजारे ने बताया कि शिवपुरी स्टेशन के पुनर्निर्माण हेतु 20.12 करोड़ रुपए स्वीकृत किए गए हैं, जिनमें कई सुविधाएं यहां पर यात्रियों के लिए बढ़ेंगी। स्टेशन का आकर्षक पुनर्निर्माण किया जाएगा, जो बड़े शहरों की तर्ज पर होगा।

Leave A Reply

Your email address will not be published.

साँची में आयोजित रामलीला में रामलीलाओ का चित्रण     |     ग्राम पंचायत गुलगांव मे आयोजित हुआ जनकल्याण शिविर     |     भोपाल विदिशा हाईवे 18 डोलाघाट पर दो कार आपस में भिड़ी     |     आज भक्तिभाव से मनेगी संत शिरोमणी गुरु घासीदाम बाबा की 268 वी जयंती     |     नशे में धुत महिला ने पुलिस थाना के सामने दूध मुही बच्ची के साथ लगाई खुद को आग     |     शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय में ओलंपियाड परीक्षा का आयोजन     |     सिख प्रीमियर लीग 2024 का आज  समापन     |     नहर का ओवरफ्लो का पानी किसान के खेत में घुसा फसल हुई बर्बाद     |     ग्राम झिरी में बेतवा नदी के उद्गम स्थल पर स्वास्थ्य राज्यमंत्री तथा  जनप्रतिनिधियों ने की पूजा-अर्चना     |     पतंजलि  के  ब्रांड “रुचि स्टार” के नाम और लोगो की कॉपी कर मिलते जुलते फर्जी नाम एसटीआर गोल्ड के नाम से तेल निर्माण करने वाली कंपनी का भांडा फोड़     |     अब जंगलों की आग पर चलेगा “फायर ब्लोवर” का डंडा,बेगमगंज से राहत की खबर!     |     चौपाल लगाकर किसानों को नरवाई के उचित प्रबंधन के उपायों की दी जानकारी     |     रोक के बावजूद रोज गांवों में रात के समय और सुबह जलाई जा रही नरवाई     |     24 घण्टे में एक दर्जन स्थानों पर नरवाई जलाई है,खेत मालिकों को दिए गए नोटिस     |     वक्फ बोर्ड की करोड़ों की संपत्तियां पर बड़े लोगों का कब्जा नहीं रहेगा- सनवर पटेल     |     जिला भाजपा कार्यालय में बाबा भीमराव अंबेडकर सम्मान अभियान के तहत कार्यक्रम आयोजित     |     रैकवार भोई समाज के सर्व सम्मति से अध्यक्ष बने गोलू रैकवार     |     शिवसेना उद्धव बालासाहब ठाकरे ने सौंपा ज्ञापन     |     अनूपपुर, शहडोल, उमरिया के श्रमजीवी पत्रकारों की संगठनात्मक बैठक संपन्न     |     पीएम मोदी की इस स्क्रीम ने बढ़ा दी युवाओं की आय     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811