कानपोहरा में अवैध उत्खन्न किए जाने पर कलेक्टर के निर्देश पर एसडीएम ने की छापामार कारवाई जेसीबी डंपर को किया जप्त
रायसेन। ग्राम कानपोहरा में काफी समय से अवैध उत्खन्न की मिल रही शिकायत के आधार पर कलेक्टर अरविंद दुबे के निर्देश पर रायसेन एसडीएम मुकेश कुमार सहित प्रशासनिक व खनिज विभाग,पुलिस विभाग के संयुक्त अमले ने अवैध रूप से संचालित हो रही खदान पर छापामार कार्रवाई को अंजाम दिया है।

इस कार्रवाई में सामने आया कि बड़े पैमाने पर अवैध उत्खन्न करते हुए शासन को करोड़ों रूपए का नुकसान पहुंचाया गया है। वहीं मौके एसडीएम ने जेसीबी, डंपर सहित अन्य मशीनरी को जप्त करने की कार्रवाई करते हुए नुकसान का आंकलन किया जा रहा है। उक्त पत्थर की खदान किसी आफताब मियां द्वारा संचालित की जा रही थी और काफी लंबे अरसे से अवैध उत्खन्न किया जा रहा था,जिससे खदान पर 80 से 100 फीट तक के गहरे गड्ढे हो गए है।
