विदिशा। महिला सुरक्षा शाखा, पुलिस मुख्यालय के निर्देशानुसार 01अगस्त से 15अगस्त तक बालिकाओं/महिलाओं के विरुद्ध घटित अपराधों की रोकथाम एवं महिला सुरक्षा को ध्यान में रखकर विशेषकर पुरुषों को जागरूक करने हेतु विशेष जागरूकता अभियान “मैं हूँ अभिमन्यु” का दूसरा चरण संचालित किया जाना है।
पुलिस अधीक्षक दीपक शुक्ला व अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक समीर यादव व नगर पुलिस अधीक्षक विकास पाण्डेय के कुशल निर्देशन में थाना प्रभारी कोतवाली आशुतोष सिंह द्वारा शासकीय उत्कृष्ट विद्यालय विदिशा मैं बालकों को अभिमन्यु अभियान के संबंध में सभी आमजन को अवगत कराया गया।

बालिकाओं/ महिलाओं पर घटित अपराधों के संबंध में संपूर्ण जानकारी दी, एवं समाज में व्याप्त बुराइयों जैसे नशा, दहेज, रूढ़िवादिता, अश्लीलता,असंवेदनशीलता, अशिक्षा, लिंगभेद* के चक्रव्यूह को तोड़ने में अपनी सकारात्मक भूमिका निभाने हेतु सभी को जागरूक किया गया । थाना प्रभारी द्वारा मुख्य वक्ता के रुप में बोलते हुए छात्रों को अभिमन्यु अभियान के अंतर्गत नशा मुक्ति कार्यक्रम, करियर काउंसलिंग ,लिंगभेद ,भ्रूण हत्या, लड़के लड़कियों के साथ होने वाले अपराधों की रोकथाम, हेलमेट एवं सीट बेल्ट अनिवार्यता, मोबाइल द्वारा होने वाले साइबर क्राइम विषयों पर सारगर्भित विचार व्यक्त करते हुए छात्रों को अपनी पढ़ाई मन लगाकर करने को कहा ।
कार्यक्रम में पुलिस विभाग की प्रधान आरक्षक शमा परवीन एवं आरक्षक रानी कनौजिया ने भी शॉर्ट फिल्म दिखाकर घर एवं समाज में लड़कों को जिम्मेदार नागरिक बनाने संबंधी मार्गदर्शन प्रदान किया । कार्यक्रम का सफल संचालन प्रभारी प्राचार्य विजय श्रीवास्तव ने किया कार्यक्रम के अंत में उमंग प्रभारी शिक्षक उमेश ताम्रकार द्वारा आभार व्यक्त किया गया।