Let’s travel together.

बच्चों की एडमिशन के पैसों से स्कूल में टीचर्स की मुर्गा पार्टी, छात्रा बोली- शरीब पीकर मास्टर जी पैंट में पेशाब कर देते हैं

70

बुरहानपुर: बुरहानपुर जिले के ग्राम सोनुद के शासकीय प्राथमिक एवं माध्यमिक स्कूल के शिक्षकों ने समय के पूर्व छुट्टी कर स्कूल में ही मुर्गा और दारू पार्टी शुरु कर दी। शिक्षा के मंदिर दारू और मुर्गा पार्टी करने का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। मामले को लेकर छात्रों और ग्रामीणों ने आरोप और शराबी शिक्षकों को हटाने की मांग की।

बुरहानपुर जिले के ग्राम सोनुद शासकीय प्राथमिक एवं माध्यमिक स्कूल में एक ऐसी घटना सामने आई है जिससे शिक्षा के मंदिर की मर्यादा भंग हो गई। दरअसल स्कूल में ही शिक्षकों ने दारू और मुर्गा पार्टी कर शिक्षा के मंदिर को अपवित्र करने का प्रयास किया है। यह मुर्गे भी छात्र के एडमिशन के एवज में छात्र के पालक से रिश्वत के तौर पर लिए थे जिन्हें स्कूल में ही पकाकर खाने लग गए तीन शिक्षक इसके पूर्व स्कूल के समय से पूर्व ही छुट्टी कर दी गई और बाद में स्कूल के कक्ष में ही दारू और मुर्गा पार्टी करते हुए नजर आए शिक्षक जिसका वीडियो भी वायरल हो गया।

जब छात्रों से इस से इस विषय पर चर्चा की गई तो उन्होंने भी बताया कि स्कूल में तीनों शिक्षक कभी भी शराब पीकर आते है और गाली गलौज करते है। कई बार तो शिक्षकों ने इतनी शराब पी ली कि स्कूल में ही पेंट में पेशाब तक कर दी यह आरोप छात्राओं ने लगाए है। जब स्कूल में ऐसे शिक्षक होंगे तो कैसे पढ़ेंगे बच्चे और कैसे गढ़ेंगे देश। अब देखना यह होगा कि क्या इन शिक्षकों पर होगी कार्यवाही या नहीं यह तो आने वाला समय ही बताएगा।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.

ग्राम पंचायत गढ़ी के सभा कक्ष में महत्वपूर्ण बैठक सम्पन्न     |     आईडीबीआई बैंक चरौदा शाखा में करोड़ों रुपये की धोखाधड़ी के विरोध में कांग्रेस का प्रदर्शन 30 मार्च को     |     महावीर जयंती पर अब 31 की जगह 30 मार्च को अवकाश घोषित     |     शुजालपुर में जमीन विवाद ने लिया हिंसक रूप: लाठी-डंडे और तलवारें चलीं, 5 घायल     |     बालाघाट में दर्दनाक हादसा: चलती कार खाई में गिरी, आग लगने से मासूम सहित तीन की जिंदा जलकर मौत     |     विधायक अनुज शर्मा ने विकास कार्यों की समीक्षा की     |     इंदौर में मुख्यमंत्री “जनसंकल्प से समाधान अभियान” आज, डॉ.मोहन यादव होगे शामिल     |      जिला न्यायालय परिसर में मेगा लीगल आउटरीच एंड अवेयरनेस कैंप एवं वृहद विधिक सेवा प्रदर्शनी का आयोजन     |     फैक्ट्री चौराहा पर हादसे की कार 25 दिन बाद भी लावारिस, जिम्मेदार बेखबर     |     दीवानगंज के पास खेजड़ा जमुनिया में स्थित वेलस्पन कंपनी के कोटिंग प्लांट में भीषण आग, लाखों का नुकसान     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811