Let’s travel together.

नूंह में 2 अगस्त तक इंटरनेट सेवाएं बंद, हिंसा को लेकर प्रशासन सख्त, पूरे जिले को किया गया सील

101

नूंहः जिले में विश्व हिंदू परिषद द्वारा द्वारा निकाली जा रही बृजमंडल यात्रा के दौरान हिंसा भड़क गई है। जिसके बाद जिले की सीमाओं को सील कर दिया गया है। इसके साथ पूरे जिले में इंटरनेट की सेवा बंद कर दी गई है। वहीं नूंह के साथ साथ हथीन में इंटरनेट बंद कर दी गई है। मिली जानकारी के अनुसार बृजमंडल यात्रा पर एक गुट ने पथराव कर दिया। जिसके बाद हिंसा भड़क गई। घटनास्थल से गोली चलने, तोड़फोड़ व पथराव की सूचना सामने आ रही है। वहीं अब तक इस हिंसा में 20 लोगों के घायल होने की सूचना है। हलाकि अभी तक किसी के मौत की खबर नहीं है।

हिंसा में पथराव व गोलीबारी में अब तक कुल 20 लोगों के घायल होने की खबर सामने आ रही है। जिनमें तीन पुलिस के जवान भी शामिल हैं। ताजा मिली जानकारी के मुताबिक अल आफिया सामान्य अस्पताल मांडीखेड़ा में तीन, पुनहाना में एक, नूंह सीएचसी में आठ, तावडू सीएचसी में तीन, राजकीय शहीद हसन खान मेवाती मेडिकल कॉलेज नल्हड़ में 5 लोगों को चोट आने के बाद भर्ती किया गया है।

मौके पर पुलिस बल मौजूद है, इसके बावजूद भी हिंसा रुकने का नाम नहीं ले रही है। गौरतलब है कि इस यात्रा को लेकर पहले से ही तनाव की स्थिति बनी हुई थी। यह यात्रा नूंह से निकलकर फिरोजपुर झिरका को जाने वाली थी।  इस यात्रा को ना निकालने का अल्टीमेटम भी दिया गया था। गौरतलब है की मोनू मनेसर ने एक दिन पहले फेसबुक लाइव में आकर यात्रा में शामिल होने की बात कही थी। इसके बाद से मुस्लिम समुदाय के लोगों द्वारा इस यात्रा को ना निकालने की बात कही जा रही थी।

दोनों तरफ से यहां हजारों लोगों का हुजूम है लेकिन मौके पर दो ही पुलिस की वैन मौजूद हैं। मौके पर बजरंग दल के बड़ी संख्या में वर्कर भी मौजूद हैं। इस दौरान कई राउंड फायरिंग की भी आवाज सुनी गई है। यहां पर और अधिक संख्या में पुलिस फोर्स भेजी जा रही है। फिलहाल यह पता नहीं चल सका है कि इस टकराव की शुरूआत कहा से हुई।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.

बेगमगंज-राहतगढ़ सड़क पर कांग्रेस का हल्ला बोल: एक घंटे चक्का जाम, 8 दिन का अल्टीमेटम     |     प्रशासनिक उदासीनता: दबंगों ने सरकारी रास्ते पर किया कब्जा, दलित परिवार खरीफ की बोबनी के लिए मोहताज     |     धरसींवा विधानसभा के सभी मंडलों में विधायक अनुज शर्मा का पुतला दहन     |     उदयपुरा में किसानों का फूटा गुस्सा, मूंग खरीदी और समर्थन मूल्य की मांग को लेकर निकाली ट्रैक्टर रैली     |     आभाविप स्थापना दिवस पर होंगे सप्ताह भर कार्यक्रम     |     किसानों ने 7 सूत्रीय मांगों को लेकर एसडीएम को दिया ज्ञापन     |     सेवा भारती और जैक्वार के सहयोग से शिवपुरी में खुला प्लंबिंग प्रशिक्षण केंद्र       |     हर पौधा – हरित भविष्य की ओर एक कदम  नेवरा विद्यालय में अग्रवाल महिला मंडल ने किया वृहद वृक्षारोपण     |     भाजपा जिला कार्यालय में श्यामा प्रसाद मुखर्जी जयंती के उपलक्ष्य में कार्यक्रम आयोजित      |     ई टोकन व्यवस्था समाप्त की जाए किसान जागृति संगठन,सरकार को बड़े आंदोलन चेतावनी     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811