Let’s travel together.

कार-ट्रक की टक्कर में एक ही परिवार के तीन सदस्यों की मौत दो घायल

57

जबलपुर। जबलपुर नरसिंहपुर सीमा पर झांसीघाट के पास कार और ट्रक की टक्कर में एक ही परिवार के तीन लोगों की मौत हो गई। घटना सोमवार तड़के तीन बजे की है। जबलपुर के पाटन में रहने वाले गल्ला व्यापारी संदीप अग्रवाल, उनके बड़े भाई संजय अग्रवाल ने मौके पर दम तोड़ दिया। अस्‍पताल में भर्ती होने के कारण नाती संकेत हनी अग्रवाल और यश अग्रवाल तीनों के अंतिम दर्शन नहीं कर सके।

करेली से पाटन लौट रहे थे सभी

करेली से अपनी बहन के घर पाटन लौट रहे गल्ला व्यापारी पिता पुत्र समेत तीन लोगों की सड़क हादसे में मौत हो गई। दो दुर्घटना में गंभीर रूप से घायल है। ये सभी कार में सवार थे। गोटेगांव मानेगांव पावर हाउस के पास करात करीब 11 बजे अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी। जिसमें पाटन के प्रतिष्ठित गल्ला व्यापारी संदीप ट्रेडर्स के संचालक संजय अग्रवाल उनके भाई संदीप अग्रवाल एक कार से अपने पिता ओंकार प्रसाद अग्रवाल को लेने अपनी बैन करके बेल गए थे।

दमोहनाका स्थित निजी अस्पताल में घायलों को भर्ती कराया गया

रात 9:30 बजे दोनों पुत्र अपने पिता को लेकर लौट रहे थे तभी गोटेगांव नरसिंहपुर के बीच कार दुर्घटनाग्रस्त हो गई जिसमें सवार दोनों पुत्र और पिता की मौत हो गई । जबकि कार चला रहे नाती संकेत हनी अग्रवाल 27 साल और यश अग्रवाल 15 साल को गंभीर चोट आई जिन्हें दमोहनाका स्थित निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पाटन में आज सुबह 11.30 बजे तीनों का अंतिम संस्कार किया गया।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.

सांसद खेल महोत्सव के दौरान रविंद्र जडेजा की गेंद पर शिवराज सिंह चौहान ने पहली गेंद पर मारा चौका     |     सत्येंद्र तुलाराम साहू की ‘ने करो 11’ का  विमोचन     |     महाराजा रणजीत सिंह कॉलेज में फूड प्रोसेसिंग वर्कशॉप संपन्न     |     महाराजा रणजीत सिंह कॉलेज में फैशन डिज़ाइनिंग वर्कशॉप का भव्य समापन     |     विदिशा के डॉ विवेक चौकसे ने प्रथम इंटरनेशनल कांफ्रेंस GLAFIMSCON में प्राप्त किया द्वितीय स्थान     |     प्रधान आरक्षक की सड़क दुर्घटना में मौत, एसबीआई के पुलिस सैलरी पैकेज से मिली आर्थिक सहायता     |     योग शिविर का समापन: योगाभ्यास के साथ दिए गए स्वस्थ जीवन के सूत्र     |     मोदी सरकार का बजट जनता की उम्मीदों पर करारा प्रहार — भावेश बघेल     |     केंद्रीय बजट 2026-27: ग्रामीण छत्तीसगढ़ के लिए निराशाजनक, किसान-मजदूर विरोधी- राजेंद्र बंजारे     |     अवैध रूप से गांजा बेंच रहे युवक को पुलिस ने दबोचा     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811