Let’s travel together.

भोपाल से लेकर सलामतपुर चौराहे तक लगभग 40किलोमीटर हाईवे की सड़क पर जगह बड़े-बड़े गड्ढे,वाहनों का चलना हुआ दूभर

0 99

मुकेश साहू दीवानगंज रायसेन
भोपाल विदिशा हाईवे पर इन दिनों सड़क पर गड्ढे ही गड्ढे दिख रहे हैं भोपाल से लेकर सलामतपुर चौराहे तक लगभग 40किलोमीटर हाईवे की सड़क पर जगह बड़े-बड़े गड्ढे हैं यहां गड्ढे छोटे नहीं है बल्कि एक एक फीट गहरे है जिसमें बस हो या ट्रक के दोनों पाइए धस जाते हैं विदिशा से सागर तक पहुंचने के लिए इसी मार्क का उपयोग किया जाता है मगर गड्ढों ने आमजन की रहा मुश्किल कर दी है इन गड्ढों को भरने के लिए जिम्मेदार विभाग के अधिकारियों ने अब तक कोई पहल नहीं की जबकि हर दिन इस मार्ग से आला अधिकारियों का आना जाना लगा रहता है अब तो भदभदा पर टोल टैक्स स्थापित हो गया है जो कमर्शियल वाहनों से टैक्स लिया करता है इसके बाद भी सड़क की देखभाल नहीं हो रही है सड़क की दिनोदिन हालत खराब होने लगी है यहां गड्ढे 1 फुट तक गहरे हो गए हैं गड्ढों में मोटरसाइकिल का पहिया पहुंच जाए तो वाहन चालक अनियमित होकर गिरकर घायल हो जाता है कभी-कभी तो मोटरसाइकिल वाले व्यक्ति की दुर्घटना में मौत हो जाए करती है ऐसे में कई बार दुर्घटना बड़ा रूप भी ले लेती है इस मार्ग पर एक हफ्ते से लगातार दुर्घटनाएं हो रही है फोर व्हीलर गाड़ी हो या टू व्हीलर गाड़ी वाला हो गड्ढा बचाने के चक्कर में एक दूसरे से भिंड जाते हैं भोपाल से लेकर सलामतपुर चौराहे तक सड़क की हालत बदतर हो गई है जबकि सलामतपुर चोरह से लेकर विदिशा तक नया हाईवे बन गया है लेकिन सलामतपुर से भोपाल तक हाईवे में इतने गड्ढे हो गए हैं कि फोर व्हीलर गाड़ी चलने में भी दिक्कत आ रही है अभी बारिश का समय है जिस कारण रात के समय गाड़ी वालों को यह गहरे गड्ढे नहीं दिखते जिससे दुर्घटना की आशंका बढ़ जाती है ठेकेदार ने गड्ढों में पीली मुरम और गिट्टी डाल दी जिससे गिट्टी उच्चक कर राहगीर को लग रही है कई ग्रामीणों का कहना है कि सरकार ने 2 साल पहले इस रोड की मंजूरी हो गई है मगर इस मार्ग पर अभी तक कोई कार्य प्रारंभ नहीं हुआ है भोपाल से विदिशा तक का मार्ग रात और दिन चलता है इस रोड से छोटे बड़े हजारों वाहन निकलते हैं दिनोदिन ट्राफिक बढ़ता ही जा रहा है इस मार्ग पर दो पहिया वाहन चलाना मुश्किल हो गया है पिछले वर्ष इस रोड को 2.5 करोड़ से पैचवर्क भरा गया था बारिश का अभी एक महीने बीते ही भोपाल विदिशा हाईवे 18 पर फिर से गड्ढे हो गए।

इनका कहना हें-
मैं दीवानगंज से विदिशा रोज अप डाउन करता हूं रास्ते में रोड पर गहरे गहरे गड्ढे हो गए हैं जिससे दुर्घटना होने का अंदेशा बना रहता है मैं कभी-कभी रात में आता हूं तो हमेशा डर रहता है कहीं गड्ढे में गाड़ी का पहिया नहीं गिर जाए नहीं तो दुर्घटना हो जायगी इसलिए ठेकेदार को गड्ढे को भर देना चाहिए।

सुरेंद्र नायक ग्रामीण

भोपाल विदिशा हाईवे 18 पर रोज दुर्घटनाएं हो रही है उसके बावजूद भी रोड का चौड़ीकरण नहीं किया जा रहा है पिछले वर्ष एक व्यक्ति टू व्हीलर से विदिशा जा रहा था उसका पहिया गड्ढे में आ जाने के कारण गिर गया जिसमें उसकी पत्नी की अस्पताल में मौत हो गई बारिश के समय में इस रोड पर गहरे गहरे गड्ढे हो गए जब सरकार टैक्स वसूल रही है तो इन गड्ढे को समय रहते क्यों नहीं भरवाया जाता अभी ठेकेदार द्वारा इन घेरे गड्ढों में गिट्टी डलवा दी है यहां गिट्टी जब कोई फोर व्हीलर धान निकलता है तो टू व्हीलर को उच्चक्कर लगती है।

मुकेश साहू ग्रामीण

Leave A Reply

Your email address will not be published.

सेवा भारती के सिलाई-मेहंदी केंद्र का पदाधिकारियों ने किया अवलोकन     |     दीवानगंज प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में डॉक्टर नहीं, 5 दिनों से मरीज परेशान     |     बारिश बनी बेजुबानों की मौत का कारण, देहरी के पास अज्ञात वाहन ने गायों के झुंड को रौंदा     |     5 दिन से अघोषित बिजली कटौती से दीवानगंज क्षेत्र बेहाल, बारिश की कमी के बीच धान की फसल पर मंडराया संकट     |     मानव तस्करी, जुआ और अवैध गतिविधियों के खिलाफ पुलिस का जागरूकता अभियान, ग्रामीणों से मांगा सहयोग     |     पत्रकार हौसला छोड़ दें तो लोकतंत्र में दरारें आ जाएंगी – राजेश रैना”     |     सरकारी स्वास्थ्य सेवाओं के क्षेत्र में धरसीवा को एक ओर सौगात     |     10 करोड़ नशा मुक्ति प्रतिज्ञा राष्ट्रीय महाअभियान का होगा तिल्दा में शुभारंभ     |     उप मुख्यमंत्री श्री शुक्ल ने केंद्रीय नागरिक उड्डयन मंत्री से श्री नायडू से की सौजन्य भेंट     |     वर्षायोग चातुर्मास कलश स्थापना समारोह 9 अगस्त को     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811