Let’s travel together.
nagar parisad bareli

मोहर्रम पर्व पर बंद रहा नीमच जिले का जावद 2015 से चल रहा यह क्रम

19

नीमच। लगातार नौवें वर्ष भी नगर बिना किसी आव्हान के बंद रहा। शनिवार को मुस्लिम समाज के लोगों ने मोहर्रम पर ताजिए निकालते हुए हजरत इमाम हुसैन की शहादत को किया याद। नगर में सुरक्षा व्यवस्था को बनाए रखने के लिए जगह-जगह पुलिस फोर्स तैनात रही। मोहर्रम के जुलूस में छोटे बच्चों से लेकर युवा, बुजुर्ग महिला-पुरुष भी शामिल रहे। नगर में जहां एक ओर मोहर्रम का पर्व मनाया जा रहा था तो दूसरी ओर नगर ऐतिहासिक बंद भी रहा। इस दौरान लोग चाय-नाश्ते सहित अन्य मूलभूत सुविधाओं के लिए तरसते रहे। मुस्लिम समाज की बस्ती और मोहल्लों में त्योहार का उत्साह दिखाई दे रहा था।

तीन अप्रैल 2015 से क्रम निरंतर जारी

नगर में तीन अप्रैल 2015 को एक घटना हुई थी। हनुमान जयंती के चल समारोह पर नगर के खुर्रा चौक में कुछ लोगों ने जुलूस पर पथराव कर दिया था। इसी घटना के बाद से वर्ग विशेष के त्योहारों पर नगर बिना किसी आव्हान के शत-प्रतिशत बंद रहता है। विरोध स्वरूप यह क्रम तीन अप्रैल 2015 से निरंतर जारी है। लगातार नौ वर्षो से नगर हर मुस्लिम त्योहारों पर बंद रहता आया है।

व्यापार हो रहा है प्रभावित

2015 से लगातार हर मुस्लिम त्योहारों पर नगर पूरा बंद रहता है। नगर की सभी दुकाने बंद रहती है। जिसको लेकर व्यापार प्रभावित हो रहा है। नगर बंद होने से आवश्यक सामग्री व अन्य सामान नही मिल पाते है। जिसको लेकर आस-पास के ग्रामीण किसी अन्य जगह से सामग्री लेते है। जिससे दुकानों के ग्राहक अन्य जगह चले जाते है। पूरा नगर बंद रहने से लाखो के कारोबार पर असर पड़ता है।

प्रशासन के हर प्रयास नाकाम

तीन अप्रैल 2015 की घटना के बाद हर मुस्लिम त्योहार पर नगर बंद हो रहा है। इससे नगर का व्यापार भी प्रभावित हुआ है। प्रशासनिक अधिकारीयों ने बाजार खोलने को लेकर नागरिकों से चर्चा भी की पर हर प्रयास नाकाम रहे। पूर्व में मुस्लिम व हिंदू समाजजनों की बैठके भी अधिकारीयों ने ली, जिससे बाजार खुले। बैठक में उपस्थित महानुभाव बाजार खोलने की बात कहते तो है पर बाजार खोलते नही है।

चप्पे-चप्पे पर रहा प्रशासन मुस्तैद

प्रशासन हर तरह से अलर्ट है। पूर्व में दो बार नगर मे फ्लेग मार्च भी प्रशासन द्वारा निकाला गया। नगर के मुख्य चौराहो पर मस्जिदों के बाहर पुलिस प्रशासन मुस्तैद रहा। ताकि कोई अप्रिय घटना नगर में न हो। एसडीएम शिवानी गर्ग, एसडीओपी रामतिलक मालवीय, टीआई नरेन्द्रसिंह ठाकुर, तहसीलदार देवेंद्र कछावा सहित पुलिसकर्मी नगर मे सुरक्षा की दृष्टि से तैनात रहे।

प्रयास किए जाएंगे

शांति समिति की बैठक मे आपस मे मिलजुलकर त्यौहार मनाने को लेकर नागरिको से चर्चा की गई है। बाजार का बंद रहना अच्छा नही है। पूर्व मे प्रशासन ने बाजार खुलवाने के लिए कई बार व्यापारियों व नागरिकों को समझाइश दी। लेकिन परिणाम सकारात्मक नहीं आए। बाजार खुलवाने को लेकर प्रयास किए जाएंगे। -शिवानी गर्ग, एसडीएम, जावद

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.

तलवार सहित माइकल मसीह नामक आरोपी गिरफ्तार     |     किराना दुकान की दीवार तोड़कर ढाई लाख का सामान ले उड़े चोर     |     गला रेतकर युवक की हत्या, ग़ैरतगंज सिलवानी मार्ग पर भंवरगढ़ तिराहे की घटना     |     गणपति बप्पा मोरिया के जयकारों से गूंज उठा नगर     |     नूरगंज पुलिस की बड़ी करवाई,10 मोटरसाइकिल सहित 13 जुआरियों को किया गिरफ्तार     |     सुरक्षा और ट्रैफिक व्यवस्था को लेकर एसडीओपी शीला सुराणा ने संभाला मोर्चा     |     सरसी आइलैंड रिजॉर्ट (ब्यौहारी) में सुविधाओं को विस्तारित किया जाए- उप मुख्यमंत्री श्री शुक्ल     |     8 सितम्बर को ‘‘ब्रह्मरत्न’’ सम्मान पर विशेष राजेन्द्र शुक्ल: विंध्य के कायांतरण के पटकथाकार-डॉ. चन्द्रिका प्रसाद चंन्द्र     |     कृषि विश्वविद्यालय ग्वालियर के छात्र कृषि विज्ञान केंद्र पर रहकर सीखेंगे खेती किसानी के गुण     |     अवैध रूप से शराब बिक्री करने वाला आरोपी कुणाल गिरफ्तार     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811