Let’s travel together.

ट्रायबल आर्टिसन इम्पैनलमेंट मेले में 20 से ज्यादा आदिवासियों की कलाकृति और उत्पाद सलेक्ट

97

उमरिया। ट्रायबल आर्टिसन इम्पैनलमेंट मेले में जिले की आदिवासी कला और कलाकृतियां उभरकर सामने आई हैं। इस मेले में शामिल सैंकड़ों लोगों में 47 आदिवासी कलाकरों की व्यक्तिगत कलाकृतियों और उत्पादों का चयन किया गया है। इतना ही नहीं जिले के तीन वन धन केन्द्र और एक स्वयं सहायता समूह का भी चयन किया गया है। इस तरह आधा सैंकड़ा से ज्यादा आदिवासियों की कलाकृति और उत्पाद सलेक्ट किए गए हैं। अब इन आदिवासी कलाकृतियों और उत्पादों का प्रदर्शन दिल्ली में होगा।

दिल्ली से आए ट्राईफेड के लोगों ने इन सभी कलाकृतियों का बारिकी से अवलोकन किया

ट्रायबल आर्टिसन इम्पैनलमेंट मेले में बैगा आर्ट, पेटिंग आर्ट, पेपर मेसी पेंटिग, महुआ उत्पाद, मोटे अनाज, कोदो कुटकी से बनी खाद्य सामग्री, छींदी से बनी कलाकृतियां, लौकी, तरोई पर बनी कलाकृतियां, बांस एवं काष्ठ से बने शिल्प प्रदर्शित किए गए थे, जिनका चयन किया गया है। दिल्ली से आए ट्राईफेड के लोगों ने इन सभी कलाकृतियों का बारिकी से अवलोकन किया और इस आपसी मंत्रणा के बाद इनका चयन किया।

ट्राईफेड दिल्ली की टीम ने किया चयन, उपलब्ध कराया जाएगा बाजार

सीईओ इला तिवारी ने बताया कि जन जातीय शिल्पियों को आपूर्तिकर्ता के रूप में ट्राईफेड के साथ जुड़ने का सुनहरा अवसर है। सरकार भी जन जातीय समाज द्वारा बनाई जाने वाली कलाकृतियों के निर्माण में और अधिक दक्षता लाने के लिए वन धन योजना, ग्रामीण आजीविका मिशन के माध्यम से कौशल उन्नयन प्रशिक्षण की व्यवस्था कर रही है। अधिक से अधिक ग्रामीण कलाकारों को जोड़कर उनके उत्पाद तैयार कराकर विभिन्न माध्यमों से विक्रय की व्यवस्था की जा रही है। इसके लिए आदिवासी अंचलों में ट्राईफेड द्वारा ट्रायवल आर्टिजन मेला लगाए जा रहे है।

समर्थन मूल्य तय

दिल्ली से आए संजय कठिया ने बताया कि ट्राईफेड कार्पाेटिव संस्था है, जो आदिवासियों द्वारा निर्मित वस्तुओं के सेंपल लेकर बाजार में विक्रय की व्यवस्था कराता है। प्रदेश सरकार की मदद से 87 उत्पादों का न्यूनतम समर्थन मूल्य तय किया गया है। इस पहल से आदिवासी संस्कृति का प्रचार प्रसार होगा साथ ही आदिवासी समाज के लोगों को आजीविका के नये अवसर भी मिलेगे। संजय कठिया ने बताया कि प्रदेश में उमरिया जिले की कलाकृतियां और उत्पाद अभी तक सबसे बेहतर पाए गए हैं।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.

मंडीदीप में भीषण सड़क हादसा: ट्रक से भिड़ी नंदन बस, चालक केबिन में फंसा; कई घायल     |     IG के सेवा संकल्प अभियान का असर: धरसीवा में ग्रामीणों ने स्वेच्छा से 15 धारदार हथियार पुलिस को सौंपे     |     स्टाइपेंड वृद्धि को लेकर मध्यप्रदेश के इंटर्न डॉक्टरों ने उप मुख्यमंत्री राजेंद्र शुक्ल से की मुलाकात,जताया आभार     |     किसानी मोहल्ले में स्थापित 12 फीट की गणेश प्रतिमा बनी आकर्षण का केंद्र     |     कर्तव्यनिष्ठा और सौम्यता का संगम बनीं एसडीओपी शीला सुराणा, सहकर्मियों ने कहा परिवार की तरह बीते ढाई साल     |     बुड़ेरा में साहू समाज के शपथ ग्रहण और प्रतिभा सम्मान समारोह में शामिल हुए विधायक     |     अखंड ब्राह्मण समाज के समारोह में शामिल हुए विधायक अनुज शर्मा, उत्कृष्ट शिक्षकों का किया सम्मान     |     ग्राम गुटोरी में श्रीमद्भागवत कथा का भव्य आयोजन एवं श्री कृष्ण विवाह महोत्सव      |     बेगमगंज में छात्रों की गूंज का लाइव प्रसारण हुआ प्रदर्शित,सैकड़ो स्टूडेंट्स ने लिया भाग      |     महामस्तकाभिषेक में उमड़ा श्रद्धालुओं का सैलाब, मुनिश्री के मंत्रोच्चार से गूंजा जिनालय     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811