Let’s travel together.

शिवपुरी में दो घंटे की झमाझम बारिश के बाद कई निचली बस्तियों में भर गया पानी, लोगों को हुई भारी परेशानी

0 92

 

निचली बस्तियों में जलभराव से घरों में भरा पानी

– नगरपालिका की निष्क्रियता को लेकर लोगों में देखा गया आक्रोश

रंजीत गुप्ता शिवपुरीशिवपुरी में आज सुबह दो घंटे की झमाझम बारिश हुई। इस दौरान कई निचली बस्तियों में पानी भर गया। जलभराव के कारण लोगों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ा है। इसके अलावा इस तेज बारिश से शहर के नाले उफान पर आ गए और तेज बहाव के बीच पानी निकलता हुआ देखा गया। इससे कई निचली बस्तियां जलमग्न हो गई जिससे कई घरों में पानी भी भर गया।

ड्रेनेज सिस्टम की हालत खराब-

शिवपुरी नगर पालिका क्षेत्र अंतर्गत बुधवार को 2 घंटे की बारिश के बाद शहर की कई निचली बस्तियों में पानी भर गया। इनमें गौतम विहार, श्री राम कॉलोनी, विष्णु मंदिर के पीछे, माधव विहार, रेलवे स्टेशन के पास, फिजिकल क्षेत्र, मनियर फतेहपुर आदि क्षेत्रों में जलभराव की स्थिति देखी गई उन्होंने आरोप लगाया कि नगरपालिका इस जलभराव की समस्या पर ध्यान नहीं देती है ड्रेनेज सिस्टम खराब है इसे सुधारने के प्रयास नहीं किए जा रहे हैं। लोग घरों में पानी भर जाने के बाद इस समस्या को लेकर आक्रोश देखा गया।

दो साल से लगातार बाढ़ आ रही है, इसके बाद भी नहीं उठाए गए कोई कदम-

शिवपुरी शहर में पिछले दो साल से बाढ़ आ रही है। कई निचली बस्तियों में दो साल से पानी भर रहा है। इसके बाद भी ड्रेनेज सिस्टम को सुधारने के प्रयास नहीं किए जा रहे हैं। शिवपुरी नगर पालिका क्षेत्र अंतर्गत पानी निकासी के लिए जो नाले हैं उन पर कब्जे हो चुके हैं। इन कब्जों को हटाने के प्रयास नहीं हो रहे हैं जिसके कारण नालों से निकलने वाला पानी शहरी बस्तियों में घुस जाता है। इसके कारण रिहायशी इलाकों में घरों में पानी आ जाता है। इसके कारण लोगों को परेशानी होती है। दो साल से लगातार कष्ट झेल रहे लोगों का कहना है कि इस बारे में नगरपालिका के जिम्मेदार लोगों को आवश्यक कदम उठाने चाहिए।

Leave A Reply

Your email address will not be published.

आचार्य श्री समय सागर महाराज से लिया सागर समाज ने आशीर्वाद     |     चाकू की नोक पर श्रमिक से लूटपाट,हिस्ट्रीशीटर सहित तीन गिरफ्तार     |     शराब परिवहन करते वाईक सहित दो गिरफ्तार     |     राजनीतिक ताकत बन रहे युवा किसी का सियासी टूल न बन जाएं.. अजय बोकिल      |     नवनियुक्त एल्डरमैन ने भोपाल पहुंचकर किया मंत्री का आभार व्यक्त,मंत्री ने सभी एल्डरमैन का स्वागत कर दी बधाई     |     गुरुकुल महिला महाविद्यालय का ‘दीक्षारंभ समारोह     |     छत्तीसगढ़ में औषधीय खेती की बड़ी क्रांति,वन मंत्री और विधायक ने 228 हितग्राहियों को बांटे एक करोड़ से अधिक के अग्रिम चेक     |     श्मशान घाट न होने से बरसते पानी में अंतिम संस्कार के लिए मजबूर ग्रामीण     |     यात्री बसों में भारी किराया वृद्धि के विरोध में जेनजी सड़कों पर, रैली निकालकर एसडीएम को दिया ज्ञापन     |     खिलाड़ियों और छात्रों ने खेल मैदान को लेकर दिया ज्ञापन     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811