Let’s travel together.

सांची विश्वविद्यालय और दत्तोपंत ठेंगड़ी शोध संस्थान के बीच एम.ओ.यू,वैचारिक बदलाव पर मिलकर कार्य करेंगे

0 54

 

· ‘भारतीयता और भारतीय समाज पर शोध आवश्यक’

रायसेन/भोपाल।सांची बौद्ध भारतीय ज्ञान अध्ययन विश्वविद्यालय के साथ दत्तोपंत ठेंगड़ी शोध संस्थान, भोपाल ने एमओयू किया है। गहन शोध को बढ़ावा देने के उद्देश्य से दोनों संस्थाओं ने एक दूसरे से हाथ मिलाए हैं। सांची विश्वविद्यालय परिसर में आज कुलसचिव प्रोफेसर अलकेश चतुर्वेदी और दत्तोपंत ठेंगड़ी शोध संस्थान के निदेशक डॉ. मुकेश मिश्रा ने हस्ताक्षर किए।

इस अवसर पर डॉ. मिश्रा ने कहा कि दत्तोपंत ठेंगड़ी संस्थान के 40 अध्येताओं की टीम समाज में वैचारिक बदलाव पर काम कर रही है। सामाजिक बदलावों का दस्तावेजीकरण भी अहम काम है और सांची विश्वविद्यालय के शोधार्थियों भी इस कार्य में सहयोग के लिए आमंत्रित हैं।

विश्वविद्यालय के कुलसचिव प्रोफेसर अलकेश चतुर्वेदी ने कहा कि वित्तीय संघर्ष के बाद अब मानसिक संघर्ष का दौर जारी है तथा अपनी पहचान से जुड़े शोध करना आवश्यक है। उन्होंने कहा कि 1927 तक भारत में जातियां नहीं थी लेकिन उसके बाद अंग्रेजों ने भारत को बांटने के लिए तमाम बदलाव किए। समाज में सकारात्मक बदलाव हेतु शोध की ज़रूरत बताते हुए उन्होंने दत्तोपंत ठेंगड़ी शोध संस्थान के साथ मिलकर काम करने पर ज़ोर दिया। कार्यक्रम का संचालन प्रो. नवीन मेहता और धन्यवाद प्रस्ताव डॉ. प्रभाकर पांडे ने किया।

 

Leave A Reply

Your email address will not be published.

आज हर्षोल्लास से मनाई जाएगी संत शिरोमणि गुरु रविदास जयंती     |     पुलिसकर्मी का अधिवक्ता के चहरे पर तमाचा,अधिवक्ताओं ने किया थाने का घेराव, एएसआई कांस्टेबल लाइन अटैच     |     लाखों रूपये कीमत के हुक्का एवं प्रतिबंधित हुक्का सामग्री बरामद     |     राष्ट्र की उन्नति के लिये कर्तव्यबोध और स्वदेशी जागरण आवश्यक -जुगराजधर द्विवेदी     |     योग शिविर : तृतीय दिवस पर प्रगत शैक्षिक अध्ययन संस्थान में हुआ योगाभ्यास     |     खेल स्टेडियम में खेल महाकुंभ का आयोजन एक एवं दो फरवरी को, खेल प्रेमियों से लेकर आम जनों में भारी उत्साह का माहौल     |     विपिन बिहारीदास की संगीतमय श्रीमद् भागवत कथा कल से, सांची रोड माता मंदिर से निकलेगी कलश यात्रा, स्वागत की अपील     |     सद्गुरू कबीर-धनीधर्मदास साहब वंश प्रणाली के शाखा वंश गुरू बालापीर घासीदास साहेब की311 वां स्मृति दिवस पर विशेष      |     खेत में करंट से किसान की मौत, पोस्टमार्टम विवाद में नया मोड़, डॉक्टर अमन सेन की सफाई     |     ग्रामोदय से अभ्युदय अभियान के तहत ग्राम गोरखी में व्याख्यान माला व जन जागरूकता रैली आयोजित     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811