Let’s travel together.

रायसेन नगर पालिका के सफाई कर्मचारियों को नहीं मिला वेतन कर्मचारियों ने ज्ञापन देकर जमकर की नारेबाजी

0 121

रायसेन। नगर पालिका की खराब वित्तीय स्थिति किसी से छिपी नहीं है जहां बेहिसाब हुए खर्च की वजह से दिनों दिन नगर पालिका की हालत दयनीय हो गई और कर्मचारियों को देने के लिए नगर पालिका के पास अब वेतन तक नहीं है। नगर पालिका के सफाई कर्मचारियों को वेतन ना मिलने की वजह से सफाई कर्मचारियों ने लामबंद होकर नगर पालिका सीएमओ के खिलाफ मोर्चा खोल दिया है और चेतावनी दी है कि अगर वेतन नहीं दिया गया तो सफाई कर्मचारी अनिश्चितकालीन हड़ताल पर चले जाएगा।

नगर पालिका के सफाई कर्मचारियों ने बताया कि प्रत्येक माह की 5 तारीख को वेतन दिए जाने का प्रावधान है,लेकन अब तक वेतन नहीं दिया गया है,जिसकी वजह से सफाई कर्मचारियों को आर्थिक परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। कर्मचारियों ने चेतावनी दी है कि अगर वेतन नहीं मिला तो 26 जुलाई से महामाया चौक गांधी प्रतिमा के पास सफाई कर्मचारियों द्वारा अनिश्चिकालीन हड़ताल शुरू कर दी जाएगी।

Leave A Reply

Your email address will not be published.

सेवा संकल्प अभियान के तहत सामूहिक योगाभ्यास आयोजित     |     मुख्यमंत्री डॉक्टर मोहन यादव ने डॉक्टर ज़ीशान अहमद को किया सम्मानित      |     पुलिस कार्रवाई के विरोध में एसपी कार्यालय के सामने चक्काजाम, ग्रामीणों ने की निष्पक्ष जांच की मांग     |     अतिथि विद्वानों ने जताया सरकार पर भरोसा,मध्यप्रदेश पालिसी करेगी अतिथि विद्वानों का भविष्य सुरक्षित     |     धान जी-टैग को लेकर किसानों के साथ कांग्रेसियों ने की मंत्रणा     |     टिकुआ से समाज रत्न तक का सफर, संघर्ष और सेवा की मिसाल थे स्वर्गीय टेकचंद जैन     |     खनिज विभाग की कार्रवाई पर उठे सवाल, पीड़ित बोला रॉयल्टी होने के बावजूद की गई कार्रवाई     |     परियोजना की समनापुर सेक्टर की सभी आंगनवाड़ी में सेवा संकल्प अभियान के तहत मनाया आंगन मिलन उत्सव     |     पर्युषण पर्व पर गढ़ी में निकली भव्य शोभायात्रा     |     औबेदुल्लागंज में करोड़ों की शासकीय भूमि पर भू-माफिया और अधिकारियों की साठगांठ का बड़ा खेल     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811