Let’s travel together.

होली की देर रात दो पक्षों में विवाद के बाद आगजनी,भारी पुलिसबल तैनात

0 1,109

30 से अधिक घायल,एक की मौत

रायसेन जिले की सिलवानी तहसील के ग्राम खमरिया पौड़ी का मामला
एक दुकान और मोटरसाइकिल को आग के किया हबाले
भारी पुलिस बल पहुँचा गांव
IG,DIG,कलेक्टर, एसपी मौके पर पहुचे

रायसेन । जिले की सिलवानी तहसील के ग्राम खमरिया पौड़ी में होली की देर रात दो पक्षों में विवाद हो गया।इसके बाद आगजनी की घटना में दुकान एवं मोटरसाइकिल को आग के हवाले कर दिया गया।सूत्रों के अनुसार विवाद के बाद गोलीबारी भी हुई है। जिसमे एक की मौत और 30 से अधिक घायल बताए जा रहे है।तीन लोगो को जिला अस्पताल रायसेन भेजा गया था जहां से उन्हें हालत गम्भीर होने पर भोपाल हमीदिया अस्पताल रेफर किया गया है।

बताया जा रहा है कि बच्चों के मामूली झगड़े के बाद बड़ा विवाद हो गया।जानकारी के मुताबिक लगभग 4 थानों की पुलिस फोर्स मौके पर तैनात की गई हैं। स्थिति नियंत्रण में बताई जा रही है।जिला एवं पुलिस प्रशासन के अधिकारी रात से ही वहां डेरा डाले है।जिला कलेक्टर अरविंद कुमार दुबे, एसपी विकाश कुमार शाहवाल, एएसपी अमृत मीणा सहित पुलिस प्रशासन मौजूदहै। IG दीपिका सूरी,DIG जगतसिंह राजपूत भी वहां पहुँच गए है।

घटना के बाद रायसेन जिला मुख्यालय पर पुलिस होली मिलन कार्यक्रम निरस्त कर दिया गया है।

Leave A Reply

Your email address will not be published.

दीवानगंज और सेकेंडरी स्कूल सलामतपुर में कैरियर गाइडेंस सेशन परामर्श सत्र का आयोजन      |     संकल्प से समाधान अभियान के तहत  शिविर आयोजित     |     संभाग स्तरीय माध्यमिक शाला मुड़िया खेड़ा की छात्रा इकरा ने किया द्वितीय स्थान प्राप्त      |     बिना हेलमेट बाइक चला रहे भाजपा विधायक के भाई को पुलिस ने रोका, हुई तीखी नोकझोंक, वीडियो वायरल     |     लापरवाही पूर्वक वाहन चलाकर टक्कर मारने वाले आरोपी को 2 वर्ष की सजा व एक हजार रूपये का जुर्माना     |     सगठन व सेवा के 100 वर्ष पूर्ण होने पर विशाल हिंदू सम्मेलन जुलूस के साथ संपन्न     |     29 वी मां माही पंचकोशी पदयात्रा प्रारम्भ     |     गुरुद्वारा गुरु नानक दरबार बाबा बुड्ढा साहिब जी  में हुआ विशाल लंगर     |     कायाकल्प अभियान के तहत दल ने अस्पतालों का किया निरीक्षण      |     संकल्प से समाधान अभियान के तहत शिविर आयोजित     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811