Let’s travel together.

ग्वालियर में लीकेज की मरम्मत के लिए शटडाउन सोमवार-मंगलवार को नहीं मिलेगा पानी

87

ग्वालियर। तिघरा बांध के स्लूस गेट और कैनाल के आसपास हुए लीकेज की मरम्मत के लिए पानी सप्लाई का शटडाउन लिया जाएगा। इस दौरान सुबह छह से शाम छह बजे तक 12 घंटों तक स्लूस गेट को बंद कर तिघरा के वाटर फिल्ट्रेशन प्लांटों तक होने वाली पानी की आपूर्ति को बंद रखा जाएगा। इसके चलते सोमवार और मंगलवार को शहर में टंकियां नहीं भर पाएंगी और पानी की आपूर्ति नहीं होगी। रविवार को होने वाली आपूर्ति के दौरान ही लोगों को दो दिन के लिहाज से पानी भरकर रखना होगा।

हालांकि, निगम के अधिकारियों का दावा है कि शटडाउन से पहले सोमवार सुबह छह बजे तक पानी की आपूर्ति चालू रखी जाएगी, ताकि लोगों को परेशानी का सामना न करना पड़े। तिघरा के स्लूस गेट और कैनाल में हुए लीकेज के कारण हर साल हजारों लीटर पानी ऐसे ही बहकर बर्बाद हो जाता है। इसके चलते जल संसाधन विभाग ने लीकेज की मरम्मत शुरू कराई है। इसके लिए पूर्व में फरवरी और मई माह में दो बार शटडाउन लिए जा चुके हैं।

गहराई में जाकर केमिकल से भरते हैं लीकेज

शटडाउन के दौरान गोताखोर पानी में उतरकर गहराई में इन लीकेज को केमिकल से भरने का काम करते हैं। इस दौरान यदि तिघरा से आपूर्ति चालू रखी जाती है, तो पानी के बहाव के साथ गोताखोरों के स्लूस गेट में फंसने का खतरा रहता है। इससे उनकी जान भी जा सकती है। ऐसे में तिघरा में पूरी तरह से शटडाउन लिया जाता है। अब आगामी सोमवार को तीसरी बार शटडाउन लिया जाएगा।

इन इलाकों में प्रभावित होगी आपूर्ति

नगर निगम के सहायक यंत्री पीएचइ हेमंत शर्मा ने बताया कि शटडाउन के कारण 24 जुलाई को वार्ड 52, 55 हनुमान पहाड़ी एवं गुप्तेश्वर क्षेत्र में सीधी जल प्रदाय व्यवस्था पूरी तरह बंद रहेगी। इसके अतिरिक्त गोला का मंदिर, सागरताल के साथ ही बिरला नगर, वायु नगर, कवि नगर, रचना नगर इत्यादि क्षेत्रों में पूर्णतः आपूर्ति बंद रखी जाएगी। शटडाउन के बाद जब पानी वाटर फिल्ट्रेशन प्लांटों तक आएगा, तो उसे फिल्टर करने और टंकियों को भरने में भी समय लगता है। इसके चलते 25 जुलाई को ग्वालियर एवं दक्षिण विधानसभा क्षेत्र के अंत मुड़िया पहाड़, आमखो, न्यू गोरखी, ओल्ड गोरखी, न्यू शांति नगर, इस्लामपुरा आदि टंकियों से जलप्रदाय प्रभावित रहेगा। इसके अलावा ग्वालियर पूर्व एवं ग्वालियर विधानसभा क्षेत्र के अंतर्गत समस्त टंकियों से जल प्रदाय व्यवस्था प्रभावित रहेगी।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.

निर्जला व्रत रखने वाली बालिका की फुलेरा विसर्जन करते समय नदी में डूबने से दर्दनाक मौत     |     कर्क रेखा से हलाली डैम तक उमड़ा सैलानियों का सैलाब, झरने और ब्लू वाटर ने मोहा मन     |     बारिश में दलदल बना सत्ती-केमखेड़ी मार्ग, छह गांवों के ग्रामीण बेहाल     |     सीहोर की नन्ही प्रतिभा ने रचा इतिहास: ढाई साल की वान्या सचदेव का नाम इंडिया बुक ऑफ रिकॉर्ड्स में दर्ज     |     वायरल वीडियो ::ना आपकी गारंटी, ना मेरी. सीहोर में मंच से मंत्री करण सिंह वर्मा ने कलेक्टर से की मजेदार चुटकी, वीडियो वायरल     |     कोयकतोड़ गौंडवाना महासभा का पांचवे  दिन भी धरना प्रदर्शन जारी, 17 सितंबर को बड़े आंदोलन की तैयारी     |     सर्वतोभद्र जिनालय निर्माण में 1008 महिलाएं देंगी दान     |     बेगमगंज में किसानों की समस्याओं को लेकर बड़ी ट्रेक्टर रैली के साथ हजारों कांग्रेसियों ने किया जंगी आंदोलन     |     हरतालिका तीज पर गौर तो श्रीगणेश उत्सव पर हुई विशेष पूजा -अर्चना ओर स्थापना     |     पहले पेट्रोल डलवाया, फिर चाकू दिखाकर लूटे 10 हजार; भोपाल में पकड़े गए चार आरोपी     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811