Let’s travel together.

भक्तों ने खेली महाकाल के साथ फूल गुलाल की होली

0 389

उज्जैन से हेमेन्द्रनाथ तिवारी

उज्जैन मैं देश भर में होली के त्योहार की शुरुआत उज्जैन से होती है। यहां सबसे पहले गुरुवार को महाकालेश्वर मंदिर में होली मनाई गई। महाकाल के आंगन में होलिका दहन किया गया। इसके बाद सभी जगह होलिका दहन शुरू हो गया। भक्तों ने बाबा महाकाल के साथ होली खेली। यहां संध्या कालीन आरती में पंडे-पुजारियों ने महाकाल के साथ गुलाल और फूलों से होली खेली। देशभर से बड़ी संख्या में श्रद्धालु भी बाबा महाकाल के साथ होली मनाने पहुंचे थे। आरती के दौरान पूरा मंदिर परिसर गुलाल और रंगों से पट गया। इस खूबसूरत नजारे को देखने के लिए हजारों की तादाद में श्रद्धालु प्रति वर्ष उज्जैन पंहुचते हैं। बीते दो वर्षों से कोरोना संक्रमण के चलते भगवान और भक्तों के बीच दूरी बनी हुई थी, इस दूरी को आज के होली उत्सव ने मिटा दिया।

महाकाल मंदिर में जमकर उड़े फूल और गुलाल बाबा महाकाल की संध्या आरती के लिए बड़ी संख्या में श्रद्धालु मंदिर पहुंचे। सभी को कार्तिक मंडपम और गणेश मंडपम से दर्शन करने की इजाजत मिली। आरती में बाबा महाकाल के जयकारों से गूंज उठा मंदिर परिसर। दो वर्षों के बाद आए इस पल का इंतजार कर रहे भक्तों को महाकाल के साथ होली खेलने का मौका मिला। महाकालेश्वर का पूजन अर्चन करने के बाद पंडे, पुजारियों और भक्तों ने फूलों और हर्बल गुलाल की जमकर वर्षा की।

सभी भक्त इसमें बाबा के जयकारों के साथ शिवमय हो गए। इस अद्भुत नजारे को देख भक्तों को मथुरा-वृंदावन की होली की अनुभूति हुई।

Leave A Reply

Your email address will not be published.

किसानों को दी सलाह, ग्रीष्मकालीन मूंग के स्थान पर उड़द एवं मूंगफली फसल का उत्पादन अपनाएं     |     खजुराहो से सवाई माधोपुर रेलवे लाइन की मांग की उठी, सांसद ने रेल मंत्री से की मांग     |     बेगमगंज में नगरपालिका ने चलाया अतिक्रमण विरोधी अभियान ,12 दुकानदारों पर हुई चालानी कार्रवाई     |     तुलसीपार 18 माह से अंधकार में , कलेक्टर के निर्देश के बाद भी नहीं हुई बिजली चालू,विद्यार्थियों ने खोला मोर्चा दिया ज्ञापन     |     केशव न्यास रायसेन के तत्वाधान में प्रमुख जन गोष्टी का हुआ आयोजन     |     सोमेश्वर धाम शिव मंदिर को प्रतिदिन खोलने को लेकर शनिवार को दिया जाएगा ज्ञापन     |     महासमुंद में ‘बजट युवा संवाद’ में मुख्य वक्ता के रूप में शामिल हुए धरसीवा विधायक अनुज शर्मा     |     मंडीदीप में फॉर्चून वेदांता कॉलोनी के रहवासियों का फूटा गुस्सा, मूलभूत सुविधाओं के लिए मुख्य द्वार पर प्रदर्शन     |     जीतू जैगुआर बनी लेक सिटी फर्स्ट ईयर फिएस्ट ट्रायंगुलर सीरीज की विजेता     |     ‘वंदे मातरम्’ संपूर्ण गायन: कुछ व्यावहारिक सवाल…अजय बोकिल आलेख     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811