Let’s travel together.
nagar parisad bareli

शादीशुदा महिला चढ़ी टावर पर, अनोखी जिद की- बुलाया जाए प्रेमी युवक को

0 75

 

साढ़े तीन घंटे चला हाई वोल्टेज ड्रामा

– पुलिस के आश्वासन के बाद नीचे उतरी

रंजीत गुप्ता शिवपुरी

शिवपुरी जिले के मगरौनी चौकी क्षेत्र अंतर्गत पनघटा गांव में एक शादीशुदा महिला टावर पर चढ़ गई। इस महिला ने टावर पर चढ़कर अनौखी मांग रख डाली कि उसके प्रेमी को बुलाया जाए। महिला के टावर पर चढ़ने के बाद यह ड्रामा शुरू होने पर पुलिस और एसडीआरएफ की टीम मौके पर पहुंची और महिला को समझाइश दी। महिला अपने प्रेमी को बुलाने पर अड़ी रही। करीब साढ़े तीन घंटे के हाई वोल्टेज ड्रामे के बाद उसे नीचे उतारा जा सका। महिला के टावर पर चढ़ने के बाद सूचना मिलने पर पुलिस सहित प्लाटून कमांडर के नेतृत्व में 9 सदस्यों की टीम मौके पर पहुंची थी।

फोन पर पुलिस ने दी समझाइश तब मानी-

बताया जाता है कि पनघटा गांव में एक महिला मधु मंगलवार सुबह 7 बजे पावर हाउस के टावर पर चढ़ गई। यह देख लोगों की भीड़ जमा हो गई। सूचना मिलते ही नरवर थाना प्रभारी दीपक शर्मा और नायब तहसीलदार विजय शर्मा मौके पर पहुंचे। यह महिला लगातार जितेंद्र नाम के व्यक्ति को बुलाने की मांग करने लगी। इस दौरान मगरौनी चौकी प्रभारी चेतन शर्मा ने महिला को फोन किया और नीचे आने की समझाइश दी, लेकिन उसने साफ इनकार कर दिया। तहसीलदार ने भी उसे समाझाया। महिला के न मानने पर पुलिस ने एसडीआरएफ की टीम को मौके पर बुलाया। इस दौरान महिला टावर से नीचे न गिर जाए इसलिए जाल आदि लगाने का काम भी किया गया लेकिन बाद में महिला समझाइश के बाद करीब 10:30 बजे नीचे उतर आई।

महिला की जिद मैं रहूंगी प्रेमी के साथ-

पुलिस ने बताया कि पनघटा गांव की रहने वाली महिला शादीशुदा है। वह अपने प्रेमी जितेंद्र के साथ रहना चाहती है। उसकी शादी खनियाधाना क्षेत्र के रहने वाले एक युवक से हुई थी। उसके दो बच्चे भी हैं। पति से झगड़े के बाद कई महीनों से वह मायके पनघटा में ही रह रही थी। महिला चाहती है कि पति उसके बड़े बेटे को रख ले और छोटे बेटा उसे दे दें। वह अपने प्रेमी जितेंद्र के साथ रहना चाहती है। इस बात को लिखित में लेकर ही वह नीचे आने को राजी हुई। पुलिस महिला से पूछताछ करने में जुटी है। बताया जा रहा है कि उक्त महिला की शादी दस साल पहले खनियाधाना क्षेत्र में आने वाले गांव मुहारी में रहने वाले युवक कल्याण से हुई थी। वह शराब पीने का आदी है और किन्नर के यहां ढोल बजाने का काम करता है। विवाद के बाद में महिला की मारपीट करता है। महिला अपने पति से विवाद के बाद मायके में रह रही थी तभी उसकी नजदीकी मगरौनी गांव के जितेन्द्र परिहार से हो गई। महिला के मां ने जितेंद्र परिहार पर कई आरोप लगाए हैं। महिला की मां ने बताया कि जितेन्द्र उनके पड़ोस में रहता है और उसकी पत्नी का चार साल पहले निधन हो गया है। जितेन्द्र ने धोखे से हमारी जमीन बिकवा दी और उसकी बेटी को उसके पति से दूर कर दिया। फिलहाल पूरे मामले की जांच में पुलिस जुट गई है।

Leave A Reply

Your email address will not be published.

तलवार सहित माइकल मसीह नामक आरोपी गिरफ्तार     |     किराना दुकान की दीवार तोड़कर ढाई लाख का सामान ले उड़े चोर     |     गला रेतकर युवक की हत्या, ग़ैरतगंज सिलवानी मार्ग पर भंवरगढ़ तिराहे की घटना     |     गणपति बप्पा मोरिया के जयकारों से गूंज उठा नगर     |     नूरगंज पुलिस की बड़ी करवाई,10 मोटरसाइकिल सहित 13 जुआरियों को किया गिरफ्तार     |     सुरक्षा और ट्रैफिक व्यवस्था को लेकर एसडीओपी शीला सुराणा ने संभाला मोर्चा     |     सरसी आइलैंड रिजॉर्ट (ब्यौहारी) में सुविधाओं को विस्तारित किया जाए- उप मुख्यमंत्री श्री शुक्ल     |     8 सितम्बर को ‘‘ब्रह्मरत्न’’ सम्मान पर विशेष राजेन्द्र शुक्ल: विंध्य के कायांतरण के पटकथाकार-डॉ. चन्द्रिका प्रसाद चंन्द्र     |     कृषि विश्वविद्यालय ग्वालियर के छात्र कृषि विज्ञान केंद्र पर रहकर सीखेंगे खेती किसानी के गुण     |     अवैध रूप से शराब बिक्री करने वाला आरोपी कुणाल गिरफ्तार     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811